Responsive Scrollable Menu

Indian Tech Industry में हलचल: Oracle के बाद Microsoft में भी Layoffs की आहट, 3,500 कर्मचारियों पर गहराया संकट

टेक्नोलॉजी क्षेत्र में नौकरी को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी ओरेकल में भारत में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्टों के मुताबिक इस बार करीब 2 हजार से 3 हजार कर्मचारियों की नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। 1 सितंबर को इस संभावित कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण तारीख माना जा रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार इकोनॉमिक टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में भारत में ओरेकल की प्रस्तावित छंटनी का जिक्र किया है। बाजार अनुसंधान संस्था ईआईआईआरट्रेंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परीख जैन के अनुमान के मुताबिक नई कटौती से 2 हजार से 3 हजार कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं और इसका असर 1 सितंबर से दिखाई दे सकता है।

हालांकि ओरेकल ने 1 सितंबर से देशव्यापी छंटनी शुरू करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए फिलहाल सामने आई जानकारी को संभावित कार्रवाई के तौर पर ही देखा जा रहा है।

बता दें कि ओरेकल के भारत में करीब 30 हजार कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में अगर 2 हजार से 3 हजार लोगों की छंटनी होती है तो यह कंपनी के भारतीय कार्यबल में बड़ी कमी होगी। इससे पहले भी ओरेकल भारत में करीब 12 हजार कर्मचारियों को प्रभावित करने वाली छंटनी कर चुकी है।

आखिर 1 सितंबर को लेकर इतनी चर्चा क्यों है? इसका संकेत अगस्त में आई बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट से मिला था। रिपोर्ट में कंपनी की योजनाओं से परिचित लोगों और एक आंतरिक दस्तावेज के हवाले से बताया गया था कि प्रबंधकों से संभावित रूप से प्रभावित होने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करने को कहा गया था।

कुछ टीमों में कर्मचारियों की संख्या में दो अंकों के प्रतिशत तक कमी किए जाने की संभावना भी बताई गई थी। एक व्यक्ति के हवाले से कहा गया था कि कंपनी अपनी दूसरी तिमाही शुरू होने तक कर्मचारियों पर होने वाले खर्च को कम करना चाहती है। इसी वजह से 1 सितंबर को कर्मचारियों के बीच संभावित नौकरी कटौती को लेकर चर्चा तेज हुई है।

गौरतलब है कि ओरेकल एक तरफ कर्मचारियों की लागत घटाने की कोशिश कर रही है, वहीं एआई से जुड़े ढांचे में अरबों डॉलर का निवेश भी कर रही है। तकनीकी कंपनियों में इस समय खर्च को दोबारा व्यवस्थित करने और एआई पर अधिक संसाधन लगाने की होड़ चल रही है। ऐसे में पारंपरिक भूमिकाओं और बढ़ती स्वचालन व्यवस्था के बीच कर्मचारियों पर दबाव बढ़ रहा है।

इसी बीच भारत में माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों को लेकर भी पुनर्गठन की खबर सामने आई है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार करीब 500 कर्मचारियों को प्रदर्शन सुधार योजना में रखा गया है। परीख जैन के अनुमान के मुताबिक वैश्विक स्तर पर चल रही इस प्रक्रिया से भारत में करीब 400 से 500 कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं।

हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन सुधार योजना में शामिल किए जाने को सीधे तौर पर नौकरी जाने के बराबर नहीं माना जाना चाहिए। ऐसे में दोनों कंपनियों के मामलों में अंतिम स्थिति संबंधित कंपनियों की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल तकनीकी क्षेत्र के कर्मचारियों की नजर आने वाले दिनों में होने वाले फैसलों पर टिकी हुई हैं।

Continue reading on the app

UGC-NET June 2026 Re-Exam: एनटीए ने जारी की परीक्षा शहर की इंटीमेशन स्लिप, इस दिन होंगे एग्जाम

UGC-NET June 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट जून 2026 की पुनर्परीक्षा (री-एग्जाम) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। 1 सितंबर को जारी किए गए आधिकारिक सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर इस स्लिप को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

9 और 10 सितंबर को होगी परीक्षाएं
एनटीए के शेड्यूल के मुताबिक, यूजीसी-नेट जून 2026 की पुनर्परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह री-एग्जाम अंग्रेजी (English), वाणिज्य (Commerce) और समाजशास्त्र (Sociology) विषयों के लिए आगामी 9 सितंबर और 10 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह इंटीमेशन स्लिप 1 सितंबर से ही वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

यह एडमिट कार्ड नहीं है, सिर्फ शहर की जानकारी है
एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यह एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप किसी भी प्रकार का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) नहीं है। यह दस्तावेज केवल इस बात की अग्रिम जानकारी देने के लिए है कि उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा। एनटीए द्वारा यूजीसी-नेट जून 2026 का मूल एडमिट कार्ड अलग से बाद की तारीख में जारी किया जाएगा।

किसी भी समस्या के लिए हेल्पडेस्क से करें संपर्क
यदि किसी अभ्यर्थी को अपनी परीक्षा शहर की इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने या देखने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे एनटीए के हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या फिर ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षा से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक यूजीसी-नेट वेबसाइट पर लगातार विजिट करने की सलाह दी गई है।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK 3rd Test: इंग्लैंड ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, 7 खिलाड़ियों को बाहर कर पाकिस्तान में हाहाकार, कप्तान भी बीमार

England Announced squad for 3rd test vs Pakistan: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 9 से 12 सितंबर 2026 तक एजबेस्टन में खेले जाने वाले तीसरे व अंतिम टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने जो रूट की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है .लॉर्ड्स टेस्ट में 194 रनों से करारी शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तान टीम में भारी उथल-पुथल मची है. पीसीबी ने 7 खिलाड़ियों और 2 कोचों को बाहर कर दिया है, जबकि कप्तान बाबर आजम के बुखार के कारण खेलने पर संशय बना हुआ है. Wed, 2 Sep 2026 21:56:43 +0530

  Videos
See all

World News | India Vs Pakistan | SCO में भारत का डंका बजा..PAK डुगडुगी बजा रहा? Hindi News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T17:14:18+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: CEO चयन से पहले क्या चल रही थी सियासत? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T17:15:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers