Responsive Scrollable Menu

September 2026 School Holidays: सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

September 2026 School Holidays: सितंबर का महीना शुरू होते ही छात्रों और पैरेंट्स के लिए छुट्टियों की लिस्ट आ गई है. इस महीने रविवार, शनिवार और प्रमुख त्योहारों को मिलाकर स्कूल-कॉलेजों में कई दिन छुट्टी रहेगी. देखें सितंबर 2026 की पूरी हॉलिडे लिस्ट.

The post September 2026 School Holidays: सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

शिवपुरी को ₹17.50 करोड़ से अधिक की विकास सौगातें, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क सुविधाओं को मिली नई गति: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

शिवपुरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी प्रवास के दौरान क्षेत्र को ₹17.50 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने अनुसूचित जाति के 50-सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास, तानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिंहनिवास विद्युत उपकेन्द्र और थर्रा उपतहसील का लोकार्पण किया। साथ ही नगर पालिका की विभिन्न सड़कों तथा सिंहनिवास में सरकारी मिडिल स्कूल भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

शिवपुरी के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

केन्द्रीय मंत्री ने ₹4.99 करोड़ की लागत से निर्मित अनुसूचित जाति के 50-सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर मानते थे कि शिक्षा सामाजिक सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। इसी भावना के साथ यह छात्रावास बच्चों को बेहतर शिक्षा, सुविधाओं और व्यक्तित्व विकास का वातावरण उपलब्ध कराएगा, जिससे वे अपने सपनों को नई उड़ान दे सकेंगे।

स्वास्थ्य और बिजली सुविधाओं को मिली नई मजबूती

इसके बाद केन्द्रीय मंत्री ने तानपुर में ₹2.95 करोड़ की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सिंहनिवास में ₹2.77 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया। सिंधिया ने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तथा अधिक सुदृढ़ और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

सड़कों, स्कूल और प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार

केन्द्रीय मंत्री ने नगर पालिका की विभिन्न सड़कों के ₹5 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही सिंहनिवास में ₹51 लाख की लागत से बनने वाले सरकारी मिडिल स्कूल भवन तथा ठर्रा में ₹1.24 करोड़ की लागत से निर्मित उपतहसील का लोकार्पण किया। उपतहसील के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और प्रशासनिक सुविधाओं तक विकास का लाभ हर परिवार तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिवपुरी सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

बल्लेबाजी के बीच में ही काइरन पोलार्ड को आया टॉयलेट, दौड़कर ड्रेसिंग रूम भागे, रुका मैच

CPL 2026: काइरन पोलार्ड को मैच में उस वक्त टॉयलेट आ गया, जब वो बल्लेबाजी कर रहे थे. Thu, 03 Sep 2026 08:19:49 +0530

  Videos
See all

Breaking News LIVE | Ram Mandir Trust News | Champat Rai को लगा तगड़ा झटका ! | Ram Mandir New CEO #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T03:28:31+00:00

Russia-Ukraine War: Endless War से End of War ! मोदी के संदेश के बाद जयशंकर उठाने जा रहे बड़ा कदम #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T03:30:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers