Responsive Scrollable Menu

IND vs AFG : इन 4 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, स्क्वाड का ऐलान होने के बावजूद भी बाहर होने का खतरा बरकरार

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है. आज यानी 1 सितंबर (मंगलवार) को बीसीसीआई की ओर से एक्स पर पोस्ट कर स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. भारत 13 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाला है. इस सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम में 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है, जिसमें संजू सैमसन की ड्रॉप होने के बाद वापसी हुई है. 

संजू सैमसन की हुई टीम इंडिया में वापसी

आपको बता दें कि, संजू सैमसन ने टीम इंडिया को 2026 टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था. इसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर फ्लोप होने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था. वो जिम्बाब्वे सीरीज का हिस्सा नहीं थे. इसके बाद उन्होंने अब एक बार फिर से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में वापसी लिया गया है. अब टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन तीन सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं. 

ये खिलाड़ी हुई टीम इंडिया से बाहर 

वहीं स्क्वाड में कुछ खिलाड़ी चोट से रिकवरी होने के बाद भी वापस लौटे हैं. वहीं इस सीरीज से प्रभसिमरन सिंह को बाहर कर दिया गया है, जो पिछली सीरीज में जिम्ब्बावे दौरे पर टीम का हिस्सा थे. उनके साथ-साथ मयंक यादव, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और यश ठाकुर भी स्क्वाड से बाहर हुए हैं. इन सभी को जिम्बाब्वे खिलाफ भारत की पिछली टी20 सीरीज में मौका मिला था. 

इन 3 स्पिन गेंदबाजों को मिला मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से हार्दिक पांड्या भी बाहर हैं. वो चोट से उभर रहे हैं और अभी तक मैच फिट नहीं हुई है. अफगानिस्तान के खिलाफ स्क्वाड में ऑलराउंडर अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को रखा गया है, जो वरुण चक्रवर्ती के साथ स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे. चक्रवर्ती की भी टीम में चोट के बाद वापसी हुई है. 

इन 4 खिलाड़ियों के खेलने पर खतरा

टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान करते वक्त बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने 4 खिलाड़ियों के फिटनेस क्लीयरेंस के बारे में भी जानकारी दी है. इन खिलाड़ियों की फिटनेस क्लीयरेंस अभी तक क्लियर नहीं है. ऐसे में इन 4 खिलाड़ियों को स्क्वाड में सिलेक्ट होने के बाद भी खेलने का खतरा मंडरा रहा है. क्योंकि अगर ये खिलाड़ी मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए तो ये खेल नहीं पाएंगे. इस खिलाड़ियों में चोट के बाद टीम में लौट रहे, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर का नाम शामिल है.

भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड

भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीप), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.

अफगानिस्तान - इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खारोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक.

ये भी पढ़ें : वैभव से मुकेश तक... ईस्ट जोन की जीत के हीरो रहे ये 5 खिलाड़ी, दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाने में दिया अहम योगदान

Continue reading on the app

बिरयानी के लिए कोई भी चावल न खरीदें! ये 3 वैरायटी डालते ही लंबे-लंबे और खिले रहेंगे दाने

बिरयानी के लिए सही चावल चुनना महत्वपूर्ण है. लंबे दाने वाला बासमती चावल, खासकर पुराना (aged) बासमती, सबसे अच्छा है. 1121 और 1509 बासमती भी अच्छे विकल्प हैं.

Continue reading on the app

  Sports

भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ा ऐलान, तीन मैच खेलेगी इंडिया ए की टीम, बोर्ड ने किया कन्फर्म

india a tour of new zealand: न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज से पहले भारत की ए टीम तीन चार दिवसीय मैच खेलेगी. हाल ही में श्रीलंका के दौरे से पहले इंडिया-ए ने वहां इसी तरह की सीरीज खेली थी. इस दौरान ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और गुरनूर बराड़ जैसे खिलाड़ियों को मैच खेलने का मौका मिला था. ए टीम की इस तरह की सीरीज का मकसद युवा और संभावित खिलाड़ियों को विदेशी परिस्थितियों में ज्यादा से ज्यादा मैच एक्सपोजर देना है. Tue, 1 Sep 2026 23:34:30 +0530

  Videos
See all

'He is living in the past' - Kemi Badenoch on Burnham's plans. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T18:33:55+00:00

Nepal Disaster:नेपाल त्रासदी की हर तस्वीर दर्दनाक,राहत-बचाव में जुटे भारतीय एक्सपर्ट! Nepal Disaster #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T18:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers