Responsive Scrollable Menu

Katrina Kaif: फूले गाल, बढ़ा वजन... मां बनने के बाद कैटरीना कैफ को लोगों ने किया ट्रोल, भड़कीं एक्ट्रेस शिवालिका

Katrina Kaif: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मां बनने के बाद कैटरीना ने सार्वजनिक रूप से अपनी मौजूदगी काफी कम कर दी है। हाल ही में जब वह लंबे समय बाद पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में नजर आईं, तो सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके लुक और शरीर को लेकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। कैटरीना की इसी तरह की ट्रोलिंग पर अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने नाराजगी जताई है।

‘यह मदरहुड है, इसे सामान्य समझिए’
शिवालिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैटरीना की ट्रोलिंग वाली पोस्टशेयर करते हुए लोगों को जवाब दिया। एक्ट्रेस ने लिखा- "क्या हो गया है का क्या मतलब है? ये मदरहुड है! डिलीवरी के बाद रिकवरी कुछ ऐसी ही होती है – इसमें अच्छी और बुरी दोनों बातें होती हैं, जैसे शरीर में सूजन, थकान और बाकी सब कुछ। मां बनने के उस रूप को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना बंद करें जिसका असल में कोई अस्तित्व ही नहीं है।"

Shivaleeka Oberoi Instagram story

अंतिम संस्कार में विक्की के साथ दिखी थीं कैटरीना
कैटरीना हाल ही में 26 अगस्त को पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में नजर आई थीं। दोनों दिवंगत फिल्ममेकर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। कुकू कोहली का 25 अगस्त को निधन हुआ था।

मां बनने के बाद से कैटरीना ने मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी है। ऐसे में लंबे समय बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

नवंबर 2025 में बनी थीं मां
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी। सितंबर 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी।

इसके बाद 7 नवंबर 2025 को दोनों ने अपने बेटे का स्वागत किया। बच्चे के जन्म के बाद से कैटरीना ने अपना ज्यादा समय परिवार और बेटे की देखभाल को दिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में थे।
 

Continue reading on the app

PM Modi SCO Summit: SCO घोषणापत्र में PM मोदी के आह्वान पर मुहर | Modi-Putin Meeting | PM Modi

PM Modi SCO Summit: SCO घोषणापत्र में PM मोदी के आह्वान पर मुहर | Modi-Putin Meeting | PM Modi किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के समापन पर जारी आधिकारिक घोषणापत्र (Bishkek Declaration) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक विजन पर मुहर लग गई है। घोषणापत्र में आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करने, टेरर फंडिंग पर रोक और आतंकवाद के खिलाफ 'दोहरे मापदंड' को खत्म करने के भारत के रुख को प्रमुखता दी गई है। इसके साथ ही पीएम मोदी द्वारा दिए गए शांति, संवाद और 'सुरक्षा, कनेक्टिविटी व अवसर' (SCO) के फॉर्मूले को सभी सदस्य देशों का समर्थन मिला। #SCOSummit #PMModi #ModiPutinMeeting #BishkekDeclaration #IndiaRussia #Geopolitics #Terrorism #Diplomacy #BreakingNews #HindiNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप हमसे Social Media पर जुड़ने के लिए Republic Bharat फेसबुक पेज को लाइक करें: ► https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ Follow The Republic Bharat on Twitter : ► https://twitter.com/Republic_Bharat Follow Republic Bharat on Instagram: ► https://www.instagram.com/republicbharat/ Follow Republic Bharat on WhatsApp: ► https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I Follow Republic Bharat on Koo: ► https://www.kooapp.com/profile/रिपब्लिक_भारत Follow Republic Bharat on Telegram: ► https://t.me/RepublicBharatHindi

Continue reading on the app

  Sports

Smriti Mandhana Century: स्मृति मंधाना ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ ठोका शतक, 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े

Women's Asia Cup 2026 के 7वें मैच में स्मृति मंधाना ने ठोका हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 57 गेंदों में शतक. महिला एशिया कप में शतक लगाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी. Thu, 03 Sep 2026 21:19:41 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | 19 राज्यों में बारिश का कहर, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T16:11:28+00:00

News Ki Pathshala : सरकारी हिन्दू कर्मचारियों को धमकी ! #newskipathshala #jammukashmirnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T16:16:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers