Responsive Scrollable Menu

बागपत में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला अस्पताल में 12 बेड आरक्षित

बागपत, 1 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बागपत में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मरीजों को समय पर इलाज मिल सके, इसके लिए अस्पतालों में बेड आरक्षित करने के साथ जरूरी दवाइयों और जांच की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

सीएमसी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि जिला चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए 12 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में छह-छह बेड आरक्षित कराए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वाइन फ्लू से संबंधित जरूरी दवाइयां और जांच किट उपलब्ध कराई गई हैं। फिलहाल अस्पताल में दवाइयों की कोई कमी नहीं है।

डॉक्टर ने बताया कि शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे ही दिखाई दे सकते हैं। मरीज को सर्दी, जुकाम, गले में खराश और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में कई बार लोग इसे सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। खासतौर पर जब मरीज को सांस लेने में परेशानी होने लगे या गले की समस्या बढ़ जाए तो इसे गंभीरता से लेना जरूरी है। ऐसे मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

डॉ. अनुराग ने बताया कि स्वाइन फ्लू सामान्य तौर पर जानलेवा नहीं होता, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह गंभीर हो सकता है। ऐसे मरीज जिन्हें पहले से कोई बीमारी है और जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, उनमें संक्रमण के गंभीर होने का खतरा अधिक रहता है। गुर्दे के रोगी, हृदय रोगी और डायबिटीज से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इन मरीजों में संक्रमण तेजी से गंभीर स्थिति में पहुंच सकता है। इसलिए ऐसे लोगों को सर्दी-जुकाम, बुखार या सांस से जुड़ी परेशानी होने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

उनका कहना है कि स्वाइन फ्लू से जुड़े लक्षण दिखाई देने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। समय पर जांच होने से बीमारी की पहचान जल्दी हो सकती है और जरूरत पड़ने पर उपचार भी तुरंत शुरू किया जा सकता है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पाकिस्तान क्रिकेट में नहीं थम रहा भूचाल! पहले कोच और 7 स्टार प्लेयर्स को किया बाहर, अब सेलेक्टर ने छोड़ा पद

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों भूचाल मचा हुआ है. पाकिस्तान टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज के शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद से पाकिस्तान की काफी आलोचना हो रही है. यह देखते हुए बीच सीरीज में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम में काफी बदलाव किए हैं. PCB ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर घर भेज दिया है. इसके साथ ही, हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया है. अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि पाकिस्तान के सेलेक्टर मिस्बाह-उल-हक ने PCB को अपना इस्तीफा भेज दिया है. 

पाकिस्तान के सेलेक्टर मिस्बाह-उल-हक ने PCB को भेजा इस्तीफा

Cricinfo के अनुसार पाकिस्तान के सेलेक्टर मिस्बाह-उल-हक ने PCB को अपना इस्तीफा भेज दिया है, लेकिन अभी बोर्ड की तरफ से इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है. इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज के बीच में ही कई बड़े और कड़े फैसले लिए. PCB ने टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को उनके पदों से हटा दिया. इसके अलावा 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर घर भेज दिया है. 

उनके साथ कोई चर्चा नहीं करने से नाराज हैं मिस्बाह-उल-हक

रिपोर्ट्स के अनुसार, चयन समिति के सदस्य होने के बावजूद मिस्बाह-उल-हक से इन बड़े बदलावों को लेकर कोई सलाह या चर्चा नहीं की गई थी. चयन प्रक्रिया में खुद को नजरअंदाज किए जाने और खिलाड़ियों और कोचों के साथ हुए इस व्यवहार से मिस्बाह नाराज हैं, जिसके बाद उन्होंने नेशनल सेलेक्शन कमेटी और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के बल्लेबाजी सलाहकार पद से अपना इस्तीफा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ईमेल कर दिया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सरफराज अहमद और उमर गुल को कोचिंग से हटाया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ बीच सीरीज ही अपने टेस्ट टीम में कई बदलाव किया है. PCB ने टेस्ट हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को उनके पदों से हटा दिया है. पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल (T20I और ODI) हेड कोच माइक हेसन को टेस्ट टीम का भी हेड कोच बना दिया गया है. PCB ने इंग्लैंड के खिलाफ 9 सितंबर से एजबेस्टन में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए माइक हेसन को अंतरिम तौर पर टेस्ट टीम का हेड कोच चुना गया है. वहींऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज एशले नोफ्के को पाकिस्तान टेस्ट टीम का नया बॉलिंग कोच बनाया गया है.  

PCB ने 7 बड़े खिलाड़ियों को किया टीम से बाहर

इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम में बड़े बदलाव करते हुए बड़े 7 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है. इन खिलाड़ियों में सलमान अली आगा, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और ओपनर इमाम-उल-हक के अलावा खुर्रम शहजाद जैसे बड़े नाम शामिल हैं. वहीं सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल को टीम में शामिल होने का बुलावा भेजा गया है, जबकि चार अन्य खिलाड़ी, रजाउल्लाह खान, मोहम्मद इमरान, अराफात मिन्हास और रोहेल नजीर वीजा मिलने के बाद पाकिस्तान टीम से जुड़ेंगे.

यह भी पढ़ें:  वैभव सूर्यवंशी की टीम ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में मारी एंट्री, जानिए अब किससे होगा खिताबी मुकाबला?

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: बड़े उलटफेर से बच गया पाकिस्तान, थाईलैंड के खिलाफ गिरते-पड़ते जीता एशिया कप मैच

pakistan women vs thailand women: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप की शुरुआत जीत से की है. हालांकि, थाईलैंड जैसे छोटी टीम के खिलाफ उसे अपने पहले मुकाबले में उसे जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा. मुनीबा अली ने अर्धशतक जड़कर पाकिस्तान को लाज बचाई वरना थाईलैंड की टीम बड़ा उलटफेर करने की तरफ बढ़ चुकी थी. Wed, 2 Sep 2026 00:06:21 +0530

  Videos
See all

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की ताजा और बड़ी खबरें| Top Headlines | CM Yogi | GST | Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T19:30:06+00:00

Delhi News Live : 47 KM तक दरिंदगी, दिल्ली में हड़कंप ! | Breaking News | Delhi Sleeper Bus Gangrape #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T19:41:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers