Responsive Scrollable Menu

TMC प्रमुख Mamata Banerjee की भतीजी Birbhum में मृत मिलीं, डिप्रेशन-नौकरी छूटने से गहराया था तनाव

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी पश्चिम बंगाल के बीरभूम में अपने घर पर मृत पाई गईं। मंगलवार दोपहर रामपुरहाट के कुसुम्बा गांव में 31 साल की महिला का शव उसके घर की दूसरी मंज़िल के एक कमरे में मिला। मृतक महिला ममता के चचेरे भाई की बेटी थी। परिवार वालों ने बताया कि वह पिछले कुछ सालों से डिप्रेशन से जूझ रही थी और उसका इलाज चल रहा था। 
 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या मछली भोज विवाद: CM Yogi के बयान पर Ajay Rai ने किया मानहानि का केस, गरमाई UP की सियासत


परिवार वालों ने यह भी बताया कि कथित भ्रष्टाचार के कारण सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नियुक्तियों को रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसकी नौकरी चली गई थी। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच चल रही है। PTI के अनुसार, उन्होंने कहा कि मौत की वजहों का पता पोस्टमार्टम और अन्य ज़रूरी जांच के बाद ही चलेगा। 
 

इसे भी पढ़ें: Punjab University: Amit Shah ने ABVP जीत को 'राष्ट्र प्रथम' विचारधारा का प्रमाण बताया


परिवार के सदस्यों के अनुसार, बृष्टि मुखर्जी पिछले कुछ वर्षों से अवसाद से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कथित भ्रष्टाचार के कारण भर्ती रद्द करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद उनकी नौकरी चली गई थी। बृष्टि के परिवार वालों ने बताया कि वह तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थीं, जिससे हाल के महीनों में उनकी परेशानी और बढ़ गई थी। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। मौत की सटीक वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गयी है।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

बिश्केक में शी चिनफिंग ने एससीओ देशों से आतंकवाद और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई का किया आह्वान

बिश्केक, एक सितंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों से सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता बनाने और आतंकवाद, अलगाववाद, चरमपंथ, सीमा-पार से होने वाले संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और दूरसंचार के जरिये होने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया। किर्गिस्तान की राजधानी में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए शी ने कहा, ‘‘हमें सुरक्षा को एक मुख्य लक्ष्य मानते हुए उस पर काम करते रहना चाहिए और साझा सुरक्षा का माहौल बनाना चाहिए। हमें पारंपरिक और गैर-पारंपरिक सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए मिलकर कदम उठाने चाहिए।’’ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य नेता शामिल हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आतंकवाद, अलगाववाद और चरमपंथ, सीमा-पार संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और दूरसंचार के जरिये होने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।’’ शी ने परमाणु सुरक्षा और संरक्षा के लिए बहुपक्षीय साझेदारी की जरूरत के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘‘हम परमाणु सुरक्षा के लिए एक समझदारी भरे, समन्वित और संतुलित नजरिए में विश्वास करते हैं और परमाणु सुरक्षा के लिए मजबूत बहुपक्षीय साझेदारी का समर्थन करते हैं।’’ हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा। शी ने कहा कि एससीओ सदस्य देशों को सूचना सुरक्षा, जैव-सुरक्षा और बाहरी अंतरिक्ष सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करना चाहिए।

अमेरिका की परोक्ष रूप से आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमें बाहरी ताकतों को हमारे आंतरिक मामलों में दखल देने, हमारी राजनीतिक सुरक्षा को खतरे में डालने और क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर करने से रोकना होगा।’’ उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में एससीओ ने एक असाधारण सफर तय किया है और दक्षिण-दक्षिण सहयोग के एक अहम स्तंभ के रूप में उभरा है। शी ने कहा, ‘‘इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि यह लगातार एक नए तरह के क्षेत्रीय सहयोग संगठन के रूप में विकसित हुआ है, जिसका क्षेत्रफल और आबादी सर्वाधिक है और जिसमें विकास की अपार संभावनाएं हैं।’’ एससीओ के सदस्य देशों में चीन, रूस, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं। चीन ने रूस और मध्य एशियाई देशों के साथ मिलकर इस संगठन की स्थापना की थी।

बीजिंग में एससीओ का मुख्यालय है। शी के 12-13 सितंबर को नयी दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने की भी पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि चीन एससीओ डिजिटल अर्थवयवस्था मंच, एससीओ कृषि एक्सपो और अन्य कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एससीओ के साथी देशों के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय एआई ऐप सहयोग केंद्र बनाएंगे, फोटोवोल्टिक और पवन ऊर्जा की क्षमता को एक-एक करोड़ किलोवाट तक बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करना जारी रखेंगे, अगले तीन वर्षों में अन्य एससीओ देशों के साथ 100 प्रौद्योगिकीय सहयोग परियोजना लागू करेंगे और चीन-एससीओ सहयोग के जरिए हरित उद्योग के लिए और अधिक दक्ष लोगों को तैयार करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाला कप्तान, रोहित, विराट या सचिन नहीं, इस भारतीय के नाम रिकॉर्ड

virender sehwag world record: वनडे क्रिकेट में समय के साथ कई रिकॉर्ड टूटे हैं. नए बल्लेबाज आए और बड़े स्कोर बनने लगे. इसके बावजूद कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड अब भी वीरेंद्र सहवाग के नाम है. रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के तमाम वनडे रिकॉर्ड के बीच सहवाग के बल्ले से 2011 में निकले 219 रन आज भी कप्तान के रूप में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड बना हुआ है. Wed, 2 Sep 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Maharashtra में 'Operation Tiger' की आहट, Shinde की Shivsena में जा सकते हैं Uddhav के 14 विधायक #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T01:43:01+00:00

AAJTAK 2 | TOXIC ने 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार, मचाया गदर! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T01:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers