Responsive Scrollable Menu

'वेश्यावृत्ति छोड़ दो... मां नहीं बन पाओगी', इस एक्ट्रेस के पीछे हाथ धोकर पड़ा स्टॉकर, भेज रहा भद्दे-भद्दे ईमेल

Mandana Karimi Facing Cyberbullying: ‘बिग बॉस’ फेम और एक्ट्रेस मंदाना करीमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार चर्चा उनके किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बेहद परेशान करने वाली घटना को लेकर हो रही है. मंदाना ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि वो पिछले करीब 6 साल से साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न और स्टॉकिंग का सामना कर रही हैं.

कथित उत्पीड़न झेल रही मंदाना करीमी

एक्ट्रेस के मुताबिक, भारत छोड़कर दुबई शिफ्ट होने के बाद भी ये कथित उत्पीड़न बंद नहीं हुआ है. उनका दावा है कि कोई अनजान शख्स लगातार उनकी ऑनलाइन एक्टिविटीज पर नजर रख रहा है और उनके जानने वाले लोगों, प्रोड्यूसर्स और को-स्टार्स तक को ईमेल भेज रहा है. इन कथित ईमेल्स में कभी उनके बारे में आपत्तिजनक और बदनाम करने वाली बातें लिखी जाती हैं तो कभी उनसे जुड़े लोगों से पैसों की मांग की जाती है. मंदाना ने सोशल मीडिया पर कुछ कथित ईमेल्स के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं और लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें उनके नाम से कोई संदिग्ध ईमेल मिले तो उस पर भरोसा न करें और न ही पैसे भेजें.

‘6 साल से साइबर बुलिंग का सामना कर रही हूं’

मंदाना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अपनी परेशानी के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि जब से वो अलग हुई हैं, तभी से उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एक्ट्रेस ने कहा, “पिछले 6 साल से जब से मैं अलग हुई हूं तब से मैं साइबर बुलिंग और एक स्टॉकर का सामना कर रही हूं. एक अकाउंट ने मेरे प्रोड्यूसर और को-स्टार्स को मैसेज किया, ताकि उन्हें मेरे बारे में बताया जा सके और उनसे पैसे भी मांगे गए. ये अब भी हो रहा है.”

मंदाना ने आगे कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर कोई व्यक्ति उनसे इतनी नफरत क्यों करता है और क्यों चाहता है कि उनकी जिंदगी में काम, पैसा और दोस्त न रहें. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने करीब चार साल पहले इस मामले की तह तक जाने की कोशिश भी की थी. उन्होंने कथित तौर पर एक व्यक्ति को ये पता लगाने के लिए काम पर रखा था कि आखिर उनके पीछे कौन है.

‘किसी ने प्रोफेशनल हैकर को पैसे दिए थे’

मंदाना ने दावा किया कि जांच के दौरान उन्हें ऐसी जानकारी मिली थी कि किसी व्यक्ति ने कथित तौर पर एक प्रोफेशनल हैकर को पैसे दिए हैं, ताकि वोउनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स और एक्टिविटीज पर नजर रख सके. एक्ट्रेस ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर वो काफी समय से परेशान हैं और अब उन्होंने इसके बारे में सार्वजनिक तौर पर बात करने का फैसला किया है. मंदाना का ये भी दावा है कि कथित तौर पर एक फर्जी अकाउंट और ‘मीनाक्षी’ नाम का इस्तेमाल करके लोगों को ईमेल भेजे जाते हैं. उनके मुताबिक, ये शख्स उन लोगों को निशाना बनाता है जो उनसे किसी न किसी तरह जुड़े हुए हैं.

भारत छोड़ने के बाद भी नहीं रुका कथित उत्पीड़न

मंदाना ने बताया कि वो अब भारत से बाहर दुबई में रह रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके दोस्तों और जानने वालों को कथित तौर पर ईमेल मिलना जारी है. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके दोस्तों ने उन्हें ऐसे ईमेल्स के बारे में बताया और उनके स्क्रीनशॉट भी भेजे. मंदाना का दावा है कि इन ईमेल्स के जरिए लगातार उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि वो इस मामले में पहले भी साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा चुकी हैं, लेकिन उन्हें अब तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिला. मंदाना ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक इस मामले पर चुप रहने की कोशिश की, लेकिन अब उन्होंने सबूतों को सार्वजनिक करने का फैसला किया है.

‘अब चुप नहीं रहूंगी’

मंदाना ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कथित तौर पर भेजे गए कुछ ईमेल्स के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए. इसके साथ उन्होंने लिखा कि अब बहुत हो चुका है. उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके बारे में कोई संदिग्ध ईमेल मिले तो उस व्यक्ति से संपर्क न करें, पैसे न भेजें और ईमेल में लिखी किसी भी बात पर तुरंत विश्वास न करें.

कथित ईमेल में लगाए गए गंभीर आरोप

मंदाना के शेयर किए स्क्रीनशॉट में स्टॉकर की ओर से किए मेल में कई भद्दी बातें लिखी हैं. उसने एक्ट्रेस वेश्यावृत्ति का आरोप लगाया है. 12 करोड़ की डिमांड करते हुए स्टॉकर ने लिखा कि- अब कुल जुर्माना 12 करोड़ रुपये है. तुम इंतजार करते रहो और वेश्यावृत्ति से कमाए पैसे जमा करती रहो. जितना ज्यादा तुम इस तरह सस्ता पैसा कमाने की कोशिश करोगी, उतना ही जुर्माना बढ़ता जाएगा.

'यह मत समझना कि मैं मजाक कर रहा हूं. जब तक तुम पैसे नहीं दोगी, मैं स्पॉन्सरशिप फॉर्म पर साइन नहीं करूंगा. अगर तुम्हें बच्चा चाहिए, तो मेरी बात माननी होगी. गंदगी से पैसे कमाना बंद करो. नहीं तो UAE का पासपोर्ट होने की वजह से सिर्फ प्रॉपर्टी खरीदकर बच्चा पैदा करने की कोशिश करना तुम्हारी सबसे बड़ी गलती होगी. तुम्हारा पासपोर्ट तुम्हें EU में रहने की इजाजत देता है, 90 दिनों के लिए वीजा-फ्री, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि तुम्हें किसी भी तरह की प्रेग्नेंसी की इजाजत है.

ये भी पढ़ें: Miss World की चमक के बाद कहां गायब हो गईं ये हसीनाएं? कभी सिर पर सजा था ताज, अब हैं लाइमलाइट से बेहद दूर

 

Continue reading on the app

बलराम जी को कहा जाता है 'हलधर', पढ़ें हलषष्ठी व्रत से जुड़ी अनोखी परंपरा

हलषष्ठी पर क्यों नहीं चलाया जाता खेतों में हल? जानिए भगवान बलराम के 'हलधर' कहलाने के पीछे का पौराणिक कारण, हलछठ व्रत के नियम, तिन्नी के चावल का फलाहार और पूजन परंपरा।

Continue reading on the app

  Sports

Video: दलीप ट्रॉफी में 2 विकेट लेने वाले वैभव ने बताया कि कैसे वो अपनी गेंदबाजी पर कर रहे है काम

Video: दलीप ट्रॉफी में 2 विकेट लेने वाले वैभव ने बताया कि कैसे वो अपनी गेंदबाजी पर कर रहे है काम Tue, 1 Sep 2026 19:05:54 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: अमेरिकी ठिकाने पर ईरान का ताबड़तोड़ हमला | US military base attack | UAE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T13:43:42+00:00

FREE AI Tools! ChatGPT, Gemini जैसे 30 AI Models का Free Access #ai #chatgpt #gemini #thailandai #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T13:39:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers