Responsive Scrollable Menu

Hunkaar Teaser: इंसाफ का इंतजार नहीं होगा…अनीत पड्डा-फातिमा सना शेख की ‘हुंकार’ का टीजर रिलीज

Hunkaar Teaser Release: अनीत पड्डा स्टारर वेब सीरीज 'हुंकार' का दमदार टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें अनीत इंसाफ की मांग करती दिख रही हैं. चलिए जानते हैं टीजर में और क्या-क्या है?

Continue reading on the app

कनाडा उपचुनाव: मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने जीतीं तीनों सीटें, संसद में पहुंचा 173 का आंकड़ा

टोरंटो, एक सितंबर (एपी) कनाडा में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने सोमवार को हुए तीन विशेष उपचुनावों में शानदार जीत दर्ज की। इन नतीजों से संकेत मिला कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के सामने कनाडा के हितों के लिए मजबूती से खड़े होने को लेकर मतदाताओं ने कार्नी का समर्थन किया है। कनाडा की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘द कैनेडियन प्रेस’ ने क्यूबेक के चिकोटीमी-ले फ्योर्ड, टोरंटो के बीचेज-ईस्ट यॉर्क और ब्रिटिश कोलंबिया के नॉर्थ वैंकूवर-कैपिलानो में लिबरल उम्मीदवारों की जीत का अनुमान जताया।

इन तीन सीटों पर विशेष उपचुनाव इसलिए कराए गए क्योंकि इन सीटों का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व सांसदों ने इस साल की शुरुआत में संसद से इस्तीफा दे दिया था। कार्नी ने नतीजों को अपनी सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा महत्वपूर्ण दौर में मतदाताओं ने उनकी सरकार की योजनाओं पर भरोसा जताया है।

क्यूबेक का नतीजा सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव रहा। लिबरल उम्मीदवार डेनियल गोबेइल ने उस सीट पर बड़ी जीत हासिल की, जिस पर 2018 से विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी का कब्जा था। यह क्षेत्र एल्युमिनियम उत्पादकों, डेयरी फार्म और अन्य उद्योगों का केंद्र है, जो अमेरिका-कनाडा के बढ़ते व्यापार युद्ध से प्रभावित हैं।

अन्य दो सीटें पहले लिबरल पार्टी के पास थीं। ब्रिटिश कोलंबिया में कार्नी के पूर्वडिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ब्रेडन कैली ने नॉर्थ वैंकूवर-कैपिलानो सीट जीती। अमेरिका-कनाडा व्यापार वार्ता 21 अगस्त को विफल हो गई थी।

इसके बाद ट्रंप ने करीब 20 अरब डॉलर के कनाडाई सामान पर 50 प्रतिशत शुल्क लगा दिया। कनाडा ने भी अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाने की योजना बनाई। ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात भी कई बार कही है।

इसके जवाब में कार्नी यूरोप और अन्य देशों के साथ आर्थिक संबंध मजबूत करने की कोशिश तेज कर रहे हैं। इन तीन सीटों पर जीत के साथ लिबरल पार्टी के पास 343 सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमन्स में 173 सीटें हो जाएंगी।

Continue reading on the app

  Sports

64 गेंद 124 रन, स्मृति मंधाना के शतक से भारत की एकतरफा जीत, सेमीफाइन में बनाई जगह

India become the first team to qualify for the semi final womens asia cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को 137 रनों से करारी शिकस्त देकर टी20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत ने इस जीत से महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली. स्मृति मंधाना की 64 गेंदों में 124 रनों की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने 193/5 का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में हांगकांग की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई. दीप्ति शर्मा के 3, जबकि नंदनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत के 2-2 विकेटों की बदौलत भारत ने एकतरफा जीत हासिल की. Thu, 3 Sep 2026 23:22:46 +0530

  Videos
See all

Uttar Pradesh में अपराध पर क्या बोले Ajay Rai? #panchayat #mathura #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T18:30:24+00:00

Student who stabbed teacher given four-year detention order. #Pembrokeshire #CCTV #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T18:31:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers