Responsive Scrollable Menu

पंजाब में अकाली दल से गठबंधन नहीं करेगी भाजपा, सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव : सतीश पूनिया

पंजाब में अकाली दल से गठबंधन नहीं करेगी भाजपा, सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव : सतीश पूनिया

Continue reading on the app

CGPSC मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत मंगलवार को राज्य में कई स्थानों पर छापे मारे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहायक (पीए) से जुड़े परिसर भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शुरू की गई जांच के सिलसिले में भिलाई, दुर्ग और रायपुर में कुल सात स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: CGPSC Recruitment Scam: भूपेश बघेल के PA के ठिकानों पर ED की Raid, Money Laundering की जांच तेज

अधिकारियों के अनुसार, यह जांच छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। जिन स्थानों की तलाशी ली जा रही है, उनमें बघेल के पूर्व निजी सहायक के. के. चंद्राकर के परिसर भी शामिल हैं। बघेल ने इससे पहले शराब और कोयला कारोबार से अवैध रूप से वसूली गयी रकम से जुड़े धनशोधन मामलों में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया था।

उन्होंने इन आरोपों को अपने और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया था। धनशोधन की यह जांच छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी और इसके बाद जुलाई 2024 में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई शिकायत से शुरू हुई। सीबीआई ने यह मामला नवंबर 2023 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कांग्रेस को हराकर छत्तीसगढ़ में सत्ता में आने के बाद दर्ज किया था।

इसे भी पढ़ें: JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में झारखंड सीआईडी ने गिरिडीह से एक और आरोपी को पकड़ा

इस जांच के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष तमन सिंह सोनवानी को केंद्रीय एजेंसी ने जुलाई में गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई कथित भ्रष्टाचार, प्रश्नपत्र लीक और सीजीपीसीएस द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षाओं में चयन प्रक्रिया में हेरफेर से जुड़े आरोपों को लेकर की गई थी। सोनवानी को सीबीआई ने भी 2024 में गिरफ्तार किया था।

Continue reading on the app

  Sports

England squad: पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, ब्रायडन कार्स को नहीं मिली माफी

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. ये मुकाबला एजबेस्टन में 9 सितंबर से खेला जाएगा. Wed, 02 Sep 2026 21:27:53 +0530

  Videos
See all

Bihar Fish Alert: नेपाल की बाढ़ से बिहार में आईं Monster Fish! Fish Department | Nepal Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T16:12:44+00:00

Sheikh Hasina return Bangladesh: भारत से बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना | Tariq Rahman | Top | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T16:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers