Responsive Scrollable Menu

पुलिस थाने में इंसाफ की गुहार लगाती दिखीं अनीत पड्डा, 'हुंकार द रोर' का दमदार टीजर आया सामने

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनीत पड्डा जल्द ही क्राइम सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज 'हुंकार द रोर' के मेकर्स ने मंगलवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया। इसके टीजर में अनीत पड्डा के किरदार को पुलिस थाने में अपने साथ हुई जबरदस्ती और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराते हुए दिखाया गया है। दिलचस्प बात है कि इस सीरीज की शूटिंग अभिनेत्री अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा से पहले हो चुकी थी।

Continue reading on the app

नर्स से रेप-हत्या के आरोप में बेगूसराय का मैकेनिक अरेस्ट:हैदराबाद में 3 महीने से कर रहा था रेकी, खिड़की के रास्ते घर में घुसा था

हैदराबाद के एक निजी हॉस्पिटल की नर्स की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले में तेलंगाना पुलिस ने बिहार के बेगूसराय के रहने वाले मोहम्मद सनाउल्लाह (34) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी तीन साल पहले हैदराबाद गया था, वहां बाइक मैकेनिक के रूप में काम कर रहा था। घटना हैदराबाद के पहाड़ीशरीफ थाना क्षेत्र के थुक्कुगुड़ा इलाके की है। बताया जा रहा है कि आरोप पिछले 3 महीने तक नर्स की रेकी किया। फिर 29 अगस्त को जब नर्स हॉस्पिटल से घर लौटी तो उसके घर में ही वारदात को अंजाम दिया। पहाड़ीशरीफ पुलिस और शमशाबाद जोनल टास्क फोर्स ने शिकायत मिलने के 30 घंटे के भीतर तकनीकी साक्ष्यों (मोबाइल टावर डेटा ) के आधार पर आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से उसका मोबाइल फोन और घटना के वक्त पहने हुए कपड़े जब्त कर लिए हैं और फोरेंसिक सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पोर्नोग्राफी देखने का आदी था शमशाबाद जोन के डीसीपी बी. राजेश ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सनाउल्लाह पोर्नोग्राफी देखने का आदी था। वह पीड़िता के कमरे के ठीक पीछे एक बाइक गैराज में काम करता था और वहीं रहता था। उसने करीब 3 महीने पहले खिड़की से नर्स को देखा था और तब से वह उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था। 28 और 29 अगस्त की रात जब नर्स अपने कमरे में सो रही थी, तभी आरोपी खिड़की के रास्ते उसके कमरे में घुस गया। इस दौरान पीड़िता ने उसका विरोध किया तो उसने नर्स की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। तेलंगाना की रहने वाली थी नर्स मृतका मूल रूप से कोठागुडेम की रहने वाली थी और हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। बताया जा रहा है कि 29 अगस्त को जब पीड़िता काम पर नहीं पहुंची तो उसे कॉल किया गया। कॉल रिसीव नहीं की तो उसकी सहेली कमरे पर पहुंंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। फिर उसने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर नर्स मृत पड़ा था। शुरुआत में मामला हत्या का दर्ज किया गया था, लेकिन मेडिकल जांच के बाद इसमें बलात्कार और SC/ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: बड़े उलटफेर से बच गया पाकिस्तान, थाईलैंड के खिलाफ गिरते-पड़ते जीता एशिया कप मैच

pakistan women vs thailand women: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप की शुरुआत जीत से की है. हालांकि, थाईलैंड जैसे छोटी टीम के खिलाफ उसे अपने पहले मुकाबले में उसे जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा. मुनीबा अली ने अर्धशतक जड़कर पाकिस्तान को लाज बचाई वरना थाईलैंड की टीम बड़ा उलटफेर करने की तरफ बढ़ चुकी थी. Wed, 2 Sep 2026 00:06:21 +0530

  Videos
See all

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की ताजा और बड़ी खबरें| Top Headlines | CM Yogi | GST | Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T19:30:06+00:00

Delhi News Live : 47 KM तक दरिंदगी, दिल्ली में हड़कंप ! | Breaking News | Delhi Sleeper Bus Gangrape #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T19:41:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers