Responsive Scrollable Menu

मनोज तिवारी ने सरेआम रवि किशन को बताया झूठा, कहा- ' उनकी बातों में 90% सच्चाई नहीं...'

Manoj Tiwari Called Ravi Kishan Liar: मनोज तिवारी और रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े नाम हैं.  दोनों ने अपने करियर के दौर में खूब स्टारडम देखा, लेकिन एक समय दोनों के बीच जबरदस्त राइवलरी थी. वहीं, बीते कई सालों से दोनों दोनों हमेशा खुलकर एक दूसरे पर शब्दों से वार करते हैं. वहीं, अब मनोज तिवारी ने रवि किशन पर फिर से निशाना साधा है और भोजपुरी स्टार को झूठा बताया है. तो चलिए जानते हैं, अब क्या हो गया.

मनोज तिवारी ने रवि को बताया झूठा

हाल ही में मनोज तिवारी ने 'जिंगाबाद' संग बातचीत की. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर वि किशन संग अपने रिश्ते पर बात की. जब उनसे पूछा गया कि रवि किशन कई बार ये दावा करते हैं कि वही उन्हें सिंगिंग से एक्टिंग में लेकर आए हैं. इसपर मनोज तिवारी ने कहा- 'वो तो फालतू बोलते रहते हैं. ऐसा कुछ भी नहीं है.  वो तो कुछ भी बोल सकते हैं. रवि की बात को आप बस सुन लीजिए. उनकी बातों में 90 प्रतिशत भी सच्चाई नहीं होती. मैं तो 1996 में आया...उनसे पूछिए वो कब आए.'

कॉफी के सवाल पर कही ये बात

वहीं, बातचीत में आगे जब मनोज तिवारी से पूछा गया कि रवि किशन ये भी कहते हैं उन्होंने ही आपको ब्लैक कॉफी पीनी सिखाई है. तो इसके जवाब में मनोज तिवारी ने कहा- 'मेरे कारण ही ये लोग ब्लैक कॉफी पीने लायक बन गए हैं...रवि किशन. इन्हें पैसा कौन देता था? ब्लैक कॉफी आप कब पियोगे? जब आप पूरी तरह सक्षम हो जाओगे. तो रवि भाई पूरे 30 दिन काम करके सिर्फ 25 हजार रुपये कमा पाते थे...मैं उनकी एक्टिंग को चुनौती नहीं दे रहा हूं. मैं उनके गुणों को भी चुनौती नहीं दे रहा हूं, लेकिन उन्हें पैसा नहीं मिलता था.'

ये भी पढे़ं- Miss World की चमक के बाद कहां गायब हो गईं ये हसीनाएं? कभी सिर पर सजा था ताज, अब हैं लाइमलाइट से बेहद दूर

रवि किशन की फीस का किया जिक्र

मनोज तिवारी ने आगे ये भी कहा कि वो रवि किशन से ज्यादा फीस चार्ज करते थे. एक्टर ने कहा- ' रवि भाई ने हमसे पहले दो फिल्में बनाई थीं. ये लोग 15 लाख रुपये में एक फिल्म बनाते थे, तो 12 लाख रुपया आ जाता था. घाटे का मामला था, तो फिर कहां से ब्लैक कॉफी पीते. ये बात 2002 की बात है. उस दौर में जब वो एक दिन के लाखों रुपये चार्ज करते थे, तब रवि किशन को पूरे महीने काम करने के बाद 25 हजार रुपये मिलते थे. जब मैं सिनेमा में 80 लाख रुपये लेने लगा था, तब रवि भाई 10 लाख रुपये मांग रहे थे.'

मनोज तिवारी और रवि किशन का विवाद

बता दें, मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच जबरदस्त राइवलरी थी. रवि किशन के मुताबिक, दोनों करीब 13 साल तक एक-दूसरे से बात नहीं करते थे और एक-दूसरे के साथ स्टेज तक शेयर नहीं करते थे. इसकी बड़ी वजह स्टारडम और काम को लेकर कॉम्पिटिशन और ईगो क्लैश था. कहा जाता है कि रवि किशन कहते थे कि वो मनोज तिवारी को इंडस्ट्री में लाए हैं वहीं, मनोज तिवारी का कहना है कि वो सिनियर हैं. इसी को लेकर दोनों का विवाद था.

अब कैसे हैं रिश्ते?

दोनों के झगड़े को लेकर रवि किशन बताया था कि उस दौर में आसपास के लोग दोनों के कान भरते थे, जिससे दूरी और बढ़ती गई. एक फिल्म में दोनों के किरदारों को लेकर भी ईगो का मामला सामने आया था.हालांकि, आज दोनों के रिश्ते काफी बदल चुके हैं. मनोज तिवारी और रवि किशन अब एक-दूसरे के साथ दोस्ताना रिश्ता रखते हैं और पुरानी बातों को पीछे छोड़ चुके हैं,

ये भी पढे़ं- 'मेरे कंधे पर हाथ रखा और...', सड़क पर मौनी रॉय संग हुआ कुछ ऐसा, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

Continue reading on the app

Maruti से Mahindra तक...अगस्त में इन कार कंपनियों की बिक्री ने चौंकाया, देखें पूरी लिस्ट

अगस्त 2026 में भारतीय ऑटो मार्केट ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. मारुति सुजुकी की बिक्री 21% से ज्यादा बढ़ी, जबकि टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने भी जोरदार ग्रोथ दर्ज की. महिंद्रा की SUV बिक्री में 50% का उछाल आया. टाटा की EV बिक्री भी लगभग दोगुनी हो गई. वहीं हुंडई ने घरेलू बिक्री का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा दर्ज किया. जानें टॉप कंपनियों की पूरी सेल्स रिपोर्ट और किसका दबदबा रहा.

Continue reading on the app

  Sports

5 रन देकर 7 विकेट... एशिया कप में अटापट्टू का ऐतिहासिक कारनामा, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

Chamari Athapaththu world records: श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने महिला एशिया कप में इंडोनेशिया के खिलाफ महज 5 रन देकर 7 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया. वह एशिया कप (मेंस और वुमेंस) के एक ही मैच में 7 शिकार करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. 3.3 ओवर के इस जादुई स्पेल के साथ उन्होंने जेवेरिया खान का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और श्रीलंकाई टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा भी अपने नाम कर लिया. Wed, 2 Sep 2026 23:46:07 +0530

  Videos
See all

Sushant Singh Rajput | Disha Salian Case: मौत के 6 साल बाद अब दिशा सालियान केस की CBI जांच #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T18:16:56+00:00

News Ki Pathshala With Rubika Liyaquat: India में क्यों बैन है थाई मांगुर मछली ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T18:13:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers