Responsive Scrollable Menu

CJP ने 5 सितंबर का दिल्ली मार्च वापस लिया, FIR वापस लेने के सरकार के कदम के बाद बदला फैसला

CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित अपना मार्च रद्द कर दिया है. यह फैसला सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने के बाद लिया गया है.

The post CJP ने 5 सितंबर का दिल्ली मार्च वापस लिया, FIR वापस लेने के सरकार के कदम के बाद बदला फैसला appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

जन्माष्टमी पर लगानी है मेहंदी? मोरपंख से बांसुरी तक ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन

जन्माष्टमी पर अगर आप अपने हाथों को ट्रेडिशनल और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो ये 5 आसान मेहंदी डिजाइन जरूर ट्राई करें. मोरपंख, बांसुरी, मटकी और फ्लोरल पैटर्न से सजे ये डिजाइन सिंपल होने के साथ त्योहार के लिए एकदम परफेक्ट हैं.

The post जन्माष्टमी पर लगानी है मेहंदी? मोरपंख से बांसुरी तक ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Mohammad Rizwan और Imam-ul-Haq पर गिरी गाज, PCB के कड़े रुख से Pakistan Cricket में मचा भारी हड़कंप

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में लगातार हार के बाद और बढ़ती नजर आ रही हैं। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में 194 रन से मिली हार के बाद अब सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक से जुड़ा चोट विवाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए नई परेशानी बन गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की जा रही है और दोष साबित होने पर इमाम-उल-हक पर दो साल तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, दूसरे टेस्ट के पहले दिन क्षेत्ररक्षण के दौरान इमाम-उल-हक ने खुद को चोटिल बताया था। इसके बाद वह मुकाबले के बाकी हिस्से में मैदान पर नहीं उतरे। खास बात यह रही कि उन्होंने दोनों पारियों में बल्लेबाजी भी नहीं की। हालांकि, चौथे दिन खेल शुरू होने से पहले उन्हें गेंद को मारते हुए देखा गया, जिसके बाद उनकी चोट को लेकर सवाल उठने लगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड इस मामले की तह तक जाने के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति बनाने की तैयारी में है। इमाम-उल-हक पर पहले भी चोट को लेकर सवाल उठ चुके हैं, इसलिए इस बार बोर्ड मामले की विस्तृत जांच करना चाहता है। यदि जानबूझकर चोट का बहाना बनाने या टीम को गुमराह करने की पुष्टि होती है तो कड़ी कार्रवाई संभव है।

इसी बीच विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को लेकर भी बोर्ड की नाराजगी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, रिजवान के अनुशासन को लेकर भी चिंताएं जताई गई हैं और उनसे आने वाले दिनों में पूछताछ हो सकती है। उनके निकट भविष्य में राष्ट्रीय टीम में चुने जाने की संभावना भी कम बताई जा रही है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट गंवाने के बाद पाकिस्तान ने टीम में बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है, जिनमें मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान और खुर्रम शहजाद शामिल हैं। इसके अलावा पांच ऐसे खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है, जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है।

कोचिंग व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है। पाकिस्तान ने मुख्य कोच सरफराज अहमद से अलग होने का फैसला किया है और सीमित ओवरों की टीम के कोच माइक हेसन को तीसरे टेस्ट के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें कि इंग्लैंड तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की टीम 389 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 194 रन पर सिमट गई थी। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट नौ सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाना है, जहां इंग्लैंड की नजर श्रृंखला में 3-0 की जीत पर है।
Thu, 03 Sep 2026 19:54:00 +0530

  Videos
See all

Bollywood News: अंकिता-विक्की की शानदार केमिस्ट्री #nehadhupia #angadbedi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T14:39:36+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की खबरें देखिए | CM Dhami | Rahul Gandhi | Congress vs BJP | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T14:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers