Responsive Scrollable Menu

Facebook-Instagram पर ऐसे Ads से सावधान! APK डाउनलोड कराते ही चोरी हो सकती है OTP-Bank PIN

भारत सरकार की चेतावनी पर मेटा ने फेसबुक-इंस्टाग्राम से खतरनाक विज्ञापन हटाए। ये विज्ञापन मैलवेयर ऐप डाउनलोड कराकर यूजर्स की बैंकिंग जानकारी और OTP चुरा रहे थे, जिससे खाते खाली हो सकते थे।

Continue reading on the app

Team India के तेज गेंदबाज Gurnoor Brar का बड़ा खुलासा: Jasprit Bumrah और Siraj से सीखकर निखर रही है लेंथ

 भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने कहा कि पिछले तीन महीनों में सीनियर तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ गेंदबाजी करने से उन्हें सही लेंथ से गेंदबाजी करने में मदद मिली है और अब उनका लक्ष्य सभी प्रारूपों में खेलना है। गुरनूर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की अच्छी शुरुआत की है। उन्होंने छह वनडे में 11 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट लगभग सात के आसपास है। लेकिन इस 26 वर्षीय खिलाड़ी का मानना ​​है कि अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उन्हें लेंथ को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिली जिससे उन्हें फायदा हो रहा है।

गुरनूर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘रणजी ट्रॉफी और भारत ए की तरफ से अच्छे प्रदर्शन के कारण मेरा चयन भारतीय टीम में हुआ। लेकिन मैं अपनी गेंदबाजी की लेंथ और उसमें निरंतरता बनाए रखने तथा किस विकेट पर किस बल्लेबाज को कैसी गेंदबाजी करनी है, इस बारे में और अधिक सीखना चाहता था। यही मेरा लक्ष्य था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शुरू से ही मेरा एक ही लक्ष्य रहा है। मुझे अपने शरीर को इस तरह से तैयार करना है कि चाहे मैं कितने भी ओवर करूं, इससे मेरे शरीर पर किसी तरह का असर नहीं पड़े और मैं अपने खेल का भरपूर आनंद लूं।’’

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और बुमराह जैसे अन्य सीनियर साथियों के साथ बातचीत ने उन्हें अपने कौशल को निखारने में मदद मिली। गुरनूर ने कहा, ‘‘मोर्ने सर और गंभीर सर के साथ बातचीत के बाद एक गेंदबाज के रूप में मैं पहले से बेहतर बन गया हूं। जाहिर है कि बूम (बुमराह) भाई, सिराज भाई, प्रसिद्ध (कृष्णा) भाई को देखने और उनसे बात करने के बाद मुझे नई सीख मिली।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब आप उन्हें करीब से गेंदबाजी करते हुए देखते हैं। जब आप देखते हैं कि वे खुद को कैसे तैयार करते हैं और बल्लेबाजों पर किस तरह से हावी होने की कोशिश करते हैं तो इससे काफी सीख मिलती है। मैं भी अपने करियर में यही करने की कोशिश कर रहा हूं और सभी प्रारूपों में गेंदबाजी करने वाला गेंदबाज बनना चाहता हूं।’’

सीनियर तेज गेंदबाजों से मिली सीख के बारे में गुरनूर ने कहा, ‘‘उन्होंने बताया कि मैं अपनी गेंदबाजी शैली में बदलाव नहीं करूं। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि किन परिस्थितियों में कैसे गेंदबाजी करनी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं अपनी गति और लेंथ पर कायम रहूं तथा अधिक मैच खेलने से मेरा खेल बेहतर होता जाएगा।’’ गुरनूर ने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत ए की तरफ से श्रीलंका ए और एसएलसी इलेवन के खिलाफ दो चार दिवसीय मैचों में 13 विकेट लिए।

श्रीलंका में खेले गए दो मैचों में पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने 54.3 ओवर गेंदबाजी की, जिससे वह काफी खुश थे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब भी लगता है कि अगर मैं मैच में अच्छी गेंदबाजी करता हूं, तो मुझे खेल में बने रहना चाहिए। आपको ब्रेक और रिकवरी की जरूरत होती है। इसके लिए हमें योजना बनानी होगी।’’ गुरनूर ने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि हम जितना अधिक खेलेंगे हमारा शरीर उतना ही मजबूत होगा। मेरी सोच पुराने तेज गेंदबाजों जैसी है। बस गेंदबाजी करते रहो।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका तो टूटा क्रुणाल पंड्या का दिल, कहा- उम्मीद अभी...

krunal pandya team india: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो उसमें अपना नाम न देखकर क्रुणाल पंड्या का दिल टूट गया. 5 साल से टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे इस स्टार ऑलराउंडर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. आखिरी बार क्रुणाल ने 2021 में भारत के लिए टी20 मैच खेला था. Wed, 2 Sep 2026 00:47:21 +0530

  Videos
See all

US attacks Iran after oil tankers struck in Strait of Hormuz | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T20:05:28+00:00

Rapidly expanding Flock AI surveillance network facing growing US backlash. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T20:12:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers