दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच हुआ ड्रॉ, तो कैसे चुनी जाएगी फाइनलिस्ट टीम? जानिए क्या कहता है BCCI का नियम
Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. एक ओर जहां सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच हो रहा है. तो वहीं, दूसरी ओर साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच मैच खेला जा रहा है. वैसे तो अभी तीसरे दिन का ही खेल खेला जा रहा है, लेकिन अब सवाल उठता है कि यदि दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल ड्रॉ होता है, तो फाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी? अगर आपके जहन में भी ये सवाल है, तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको बीसीसीआई के नियम के बारे में बताते हैं.
साउथ जोन और नॉर्थ जोन मैच का क्या है हाल?
साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बैटिंग करने आई नॉर्थ जोन की टीम ने पहली पारी में 195 रन बनाए. वहीं, साउथ जोन की टीम ने पहली पारी में 312 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर ही बढ़त हासिल कर ली. अब तीसरे दिन का खेल जारी है और साउथ जोन की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. अभी इस मैच के चार सेशन बाकी हैं. देखने वाली बात होगी कि मैच किस टीम की ओर झुकता है.
सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच कांटे की टक्कर
सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मैच में सेंट्रल जोन की टीम पहली पारी में 266 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. वहीं, ईस्ट जोन की टीम ने भी पहली पारी में 266 रन ही बनाए. जी हां, दोनों टीमों ने पहली पारी में बराबर स्कोर बनाए. अब दूसरी पारी में सेंट्रल जोन की टीम 158 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई है और ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम को 159 रनों का लक्ष्य मिला है.
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के क्या हाल हैं?
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैचों के नतीजे आने से पहले अगर आप ये सोच रहे हैं कि मैच ड्रॉ हुआ, तो कौन सी टीम फाइनल का टिकट कटाएगी... तो आपको बता दें कि बीसीसीआई के नियम के अनुसार, जिस टीम ने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाया होगा, वही टीम फाइनल में पहुंचेगी.
मगर, यहां गौर करने वाली बात ये है कि अगर सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा सेमीफाइनल मैच ड्रॉ होता है, तो फाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी? चूंकि, दोनों ही टीमों ने पहली पारी में 266 रन बनाए थे. ऐसे में अब अगर ये मैच ड्रॉ हो गया, तो ऐसी परिस्थिति में बीसीसीआई का दूसरा नियम काम करेगा.
Brilliant reflexes ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 1, 2026
Mohd. Shami pulls off a fantastic one-handed-catch off his own bowling to dismiss Harsh Dubey ????#DuleepTrophy | #CZvEZ
Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/G7ZYgbpmi7
पहली पारी ड्रॉ होने पर क्या होगा?
अगर दलीप ट्रॉफी की पहली पारी ड्रॉ हो जाए, तब बीसीसीआई के दूसरे नियमों का इस्तेमाल किया जाता है. पहला नियम औसत स्कोर नियम है, जो कुल रनों को गिरे हुए विकेटों से भाग देकर निकाला जाता है, लेकिन इसके लिए दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 60 ओवर बल्लेबाजी करना जरूरी होता है. जबकि ईस्ट जोन की टीम 60 ओवर से पहले ऑलआउट हो गई थी, इसलिए औसत का नियम भी लागू नहीं होगा.
अगर चौथी पारी के अंत तक कोई भी टीम जीत दर्ज नहीं कर पाती है और मैच ड्रॉ रहता है, तो किस्मत के सिक्के से विजेता चुना जाएगा, यानी टॉस कराया जाएगा और उससे विजेता चुना जाएगा.
ये भी पढ़ें: EXPLAINER: विराट कोहली के शरीर पर बने हैं 12 टैटू, हर एक के पीछे है अलग कहानी, यहां जानिए सभी की पूरी डीटेल
भारत का जीएसटी संग्रह अगस्त में 14.8 प्रतिशत बढ़कर करीब 2 लाख करोड़ रुपए रहा
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारत का सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अगस्त 2026 में सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत बढ़कर 1,99,853 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 1,74,116 करोड़ रुपए था। यह जानकारी मंगलवार को जारी किए गए सरकारी डेटा में दी गई।
हालांकि, मासिक आधार पर इसमें गिरावट देखने को मिली है। जुलाई 2026 में जीएसटी संग्रह 2.11 लाख करोड़ रुपए था।
आंकड़ों के मुताबिक, संग्रह में वृद्धि की मुख्य वजह आयातित वस्तुओं और सेवाओं से जीएसटी राजस्व में इजाफा होना है, जो कि अगस्त में सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 62,604 करोड़ रुपए हो गया है।
घरेलू वस्तुओं और सेवाओं से जीएसटी आय अगस्त में सालाना आधार पर 9.3 प्रतिशत बढ़कर 1,37,249 करोड़ रुपए हो गई है।
अगस्त 2026 में रिफंड में भी तेज इजाफा देखने को मिली है और यह सालाना आधार पर 67.9 प्रतिशत बढ़कर 31,795 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल 18,935 करोड़ रुपए था।
बीते महीने नेट जीएसटी (रिफंड को हटाकर) 1,68,057 करोड़ रुपए रहा है, जो कि अगस्त 2025 में 1,55,181 करोड़ रुपए था। यह संग्रह में सालाना आधार पर 8.3 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है।
नेट जीएसटी में, आयातित वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी में ज्यादा तेजी देखी गई और यह 22.3 प्रतिशत बढ़कर 49,299 करोड़ रुपए हो गया। नेट घरेलू जीएसटी संग्रह 3.4 प्रतिशत की धीमी रफ्तार से बढ़कर 1,18,759 करोड़ रुपए हो गया है।
इसके अतिरिक्त, जीएसटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट के एक ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार, जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक 12 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में होनी है।
यह बैठक शनिवार, 12 सितंबर को सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। काउंसिल के सेशन से पहले, 11 सितंबर को सुबह 11:00 बजे नई दिल्ली में अधिकारियों की बैठक होगी।
इस बैठक में जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया में ऑटोमेशन और अन्य बदलावों पर विचार किया जा सकता है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








