Responsive Scrollable Menu

'मेरे कंधे पर हाथ रखा और...', सड़क पर मौनी रॉय संग हुआ कुछ ऐसा, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

Mouni Roy on Casting: टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी  रॉय ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई. एक्ट्रेस ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें पहचान एकता कपूर के शो नागिन से मिली है. वहीं, अब हाल ही में मौनी ने अपनी पहली कास्टिंग का किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है. तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस को उनका पहला शो कब और कैसे मिला था.

मौनी रॉय ने शेयर की कॉलेज की यादें

हाल ही में फेमस डायरेक्टर और व्लॉगर फराह खान मौनी रॉय के घर पहुंची. इस दौरान फराह ने मौनी का खूसबूसरत घर फैंस को दिखाया और  एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से फराह के साथ शेयर किए. मौनी ने बताया कि उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से की थी. उन्होंने मिरांडा हाउस से इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई की और उसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री ली थी. 

कैसे मिला मौनी को पहला शो?

वहीं, जब फराह खान (Farah Khan) ने मौनी से उनके पहले टीवी ब्रेक को लेकर सवाल किया तो  मौनी ने बताया, 'मैं यूनिवर्सिटी के बाहर चल रही थी. एकता मैम की टीम के किसी शख्स ने मुझे सड़क पर चलते हुए देखा और मेरे कंधे पर हाथ रखकर कहा...' ये सुनकर फराह हैरान हो गईं और बोलीं, 'सच में ऐसा हुआ था? क्या बात कर रही हो? हम तो बस ऐसी कहानियां सुनते हैं कि कोई कैफे में बैठा था और किसी ने उसे देख लिया!'

ये भी पढे़ं- कौन हैं दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी? 'हनुमान अंश' के वायरल भजन ने बदली किस्मत

एक्टिंग बनने के बारे में नहीं सोचा था

बातचीत में आगे मौनी हंसते हुए कहती हैं- 'लेकिन मेरे साथ सच में ऐसा हुआ था. बिल्कुल ऐसे ही मुझे काम मिला. वो 'क्योंकि' था, जिसमें मैंने स्मृति ईरानी दी की ग्रैंड-ग्रैंड डॉटर का किरदार निभाया था.' वहीं, मौनी ने ये भी बताया कि जब वो मुंबई आई थीं, तब वो एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचती थी. उन्होंने कहा- 'जब मैं बॉम्बे आई थी, तब हम इंडियन स्ट्रीट थिएटर कर रहे थे. मुझे लगा था कि मैं समर जॉब के लिए आई हूं. तीन-चार महीने काम करूंगी और फिर दिल्ली वापस चली जाऊंगी.'

क्यों एक्टिंग का करियर अपनाया?

मौनी (Mouni Roy) ने बताया कि समय के साथ-साथ उन्हें मुंबई शहर पसंद आ गया था और फिर उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने के बारे में सोचा. मौनी ने कहा- 'मुंबई आने के बाद ये शहर पसंद आ गया और मैंने यहीं रहकर अपना करियर बनाने का फैसला किया.' मौनी के करियर की बात करे तो उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi ) से डेब्यू किया था. हालांकि उन्हें पहचान एकता के शो नागिन से मिली थी और आज भी उन्हें नागिन के लिए ही जाना जाता है.

मौनी रॉय का वर्कप्रंट

मौनी के वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस को आखिरि बार वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा गया था. इस फिल्म में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में थी. वहीं, मौनी वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' में भी नजर आईं. इस सीरीज का दूसरा सीजन भी आएगा. वहीं, एक्ट्रेस डायरेक्टर सुरेश कृष्णा की लव स्टोरी में लीड में नजर आ सकती है. इसके अलावा उनके पास लुगु फिल्म 'Vishwambhara' भी लाइन में है, जिसमें चिरंजीवी भी नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज से पहले मचाया भौकाल, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों रुपये

Continue reading on the app

Maruti Baleno 2026 में बड़ा बदलाव! ADAS से लेकर नए सेफ्टी फीचर्स तक, जानें क्या होगा खास

Maruti Baleno Facelift Launch Date: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक 'बलेनो' को एक नए और अपडेटेड अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है. 2026 मारुति बलेनो फेसलिफ्ट को 5 सितंबर 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की संभावना है. इस नए मॉडल में केवल बाहरी लुक ही नहीं, बल्कि इंजन, गियरबॉक्स और सेफ्टी फीचर्स के स्तर पर भी कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

नया 1.2-लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन

नई बलेनो फेसलिफ्ट का सबसे मुख्य आकर्षण इसका नया इंजन होगा. इसमें मौजूदा 4-सिलेंडर इंजन के स्थान पर नई स्विफ्ट वाला 1.2-लीटर Z12 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिए जाने की उम्मीद है. पुराने इंजन की तुलना में यह नया यूनिट हल्का और compact है, जिससे गाड़ी की परफॉर्मेंस के साथ-साथ माइलेज में भी बेहतर परिणाम मिलेंगे. इसके अलावा मारुति इस इंजन को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के अनुकूल तैयार कर रही है.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति ने SCO शिखर सम्मेलन में घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

पहली बार मिलेगा CNG के साथ AMT का विकल्प

इस नए मॉडल में सबसे खास बात CNG और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का कॉम्बिनेशन होना है. अगर ऐसा होता है, तो बलेनो मारुति सुज़ुकी के पोर्टफोलियो में फैक्ट्री-फिटेड CNG के साथ AMT (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स पाने वाली पहली कार बन जाएगी. यह विकल्प उन ग्राहकों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगा जो कम रनिंग कॉस्ट के साथ शहर के हैवी ट्रैफ़िक में क्लच-फ्री ड्राइविंग चाहते हैं.

आधुनिक फीचर्स और ADAS सेफ्टी

कार के केबिन में कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े जाएंगे. इसमें बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट मिल सकता है. साथ ही वेंटिलेटेड फ़्रंट सीट्स, वायरलेस फ़ोन चार्जिंग पैड और बेहतर ऑडियो सिस्टम दिए जाने की उम्मीद है. सुरक्षा के मामले में मारुति इसे पहले से अधिक मजबूत बना रही है. इसके टॉप वेरिएंट्स में लेवल-1 ADAS (अडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) तकनीक दी जा सकती है, जिसमें ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, सेफ एग्जिट वार्निंग और फ़्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स शामिल होंगे.

नया एक्सटीरियर डिजाइन और कीमत

दिखने में कार को एक फ्रेश लुक देने के लिए फ्रंट ग्रिल, बंपर और अलॉय व्हील्स के डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। हेडलाइट्स को जोड़ने वाला एक नया LED एलिमेंट भी दिया जा सकता है, हालांकि कार के आकार और डाइमेंशन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. मौजूदा बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.47 लाख रुपये के बीच है. नए फीचर्स, ADAS सेफ्टी और CNG-AMT जैसे विकल्पों को देखते हुए फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है, फिर भी यह अपने सेगमेंट में एक वैल्यू-फ़ॉर-मनी पैकेज बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें: ऋषिकेश में बढ़ते पर्यटन के बीच बड़ी तैयारी, सड़क से लेकर पार्किंग तक बदलेगी व्यवस्था

Continue reading on the app

  Sports

Video: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप 2026, स्मृति मंधाना का नज़रिया जानिए

भारतीय क्रिकेटर ने एशिया कप 2026 पर कहा कि इसे सामान्य मैच की तरह खेलना चाहिए ताकि दबाव कम हो और खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है, खासकर बड़े टूर्नामेंट में। #AsiaCup2026 #TeamIndia #CricketNews #खेलसमाचार Tue, 1 Sep 2026 16:37:01 +0530

  Videos
See all

Rashtrvaad I Debate Show: GDP पर कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी से पूछे ये तीखे सवाल #rashtrvaad #gdp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T11:37:32+00:00

Delhi Bus Rape Case: दिल्ली की शर्मनाक घटना पर सामाजिक कार्यकर्ता ने क्या बोल चौंकाया ? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T11:42:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers