Responsive Scrollable Menu

सांसद रूहुल्लाह मेहदी का फेसबुक पेज निलंबित होने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और मेटा से मांगा जवाब

नयी दिल्ली, एक सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी के फेसबुक पेज को निलंबित किए जाने को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर मंगलवार को केंद्र और ‘मेटा प्लेटफॉर्म्स’ से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने नोटिस जारी कर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और फेसबुक की मालिक कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स को अपने जवाब दाखिल करने को कहा। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 30 सितंबर तय की और लोकसभा सदस्य को इस स्तर पर कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया।

अदालत ने कहा कि वह दूसरे पक्ष को सुने बिना कोई आदेश पारित नहीं करेगी। सुनवाई के दौरान मेटा प्लेटफॉर्म्स के वकील ने कहा कि सांसद का फेसबुक पेज एक कानून प्रवर्तन एजेंसी के नोटिस के आधार पर हटाया गया था। उन्होंने संबंधित दस्तावेज अदालत के समक्ष पेश करने के लिए समय मांगा।

याचिका में कहा गया कि लोकसभा सदस्य मेहदी एक धार्मिक नेता भी हैं और ‘रूहुल्लाह मेहदी’ नाम से उनका एक फेसबुक पेज है, जिसका इस्तेमाल वह जानकारी साझा करने, अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से जुड़ने और लोकतांत्रिक संवाद में हिस्सा लेने के प्रमुख माध्यम के रूप में करते हैं। याचिका के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत जारी एक नोटिस के आधार पर मेटा ने मार्च से इस सोशल मीडिया पेज तक मेहदी की पहुंच प्रतिबंधित कर रखी है। अधिवक्ताओं तमन्ना पंकज और अर्चित कृष्ण के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया कि मेटा ने मेहदी को सुनवाई का कोई मौका दिए बिना यह कार्रवाई की और न ही उन्हें इसके विस्तृत कारण बताए गए।

मेहदी के वकील ने कहा कि उन्होंने शिकायत निवारण अधिकारी को एक अभ्यावेदन भेजा था और मेटा को 24 घंटे के भीतर जवाब देना था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। याचिका में कहा गया कि मेहदी का फेसबुक पेज न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के उनके अधिकार के इस्तेमाल का माध्यम है, बल्कि पेशेवर संपर्क और आम लोगों तक पहुंच का भी एक अहम जरिया है। याचिका के अनुसार, पेज पर लगातार लगी रोक से मेहदी की सार्वजनिक जिम्मेदारियां निभाने, अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से जुड़ने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भाग लेने की क्षमता गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।

Continue reading on the app

Punjab University: Amit Shah ने ABVP जीत को 'राष्ट्र प्रथम' विचारधारा का प्रमाण बताया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ABVP को बधाई दी। उनके उम्मीदवार अंकित बिधान ने लगातार दूसरी बार पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ का अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। शाह ने इसे युवाओं के राष्ट्र प्रथम विचारधारा में भरोसे का सबूत बताया। X पर एक पोस्ट में शाह ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनावों में @ABVPVoice की शानदार जीत पर परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। लगातार दूसरी बार मिली यह जीत, युवा शक्ति के 'राष्ट्र प्रथम' (Nation First) की विचारधारा में अटूट विश्वास का प्रमाण है। मुझे पूरा भरोसा है कि परिषद के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों का पालन करते हुए छात्रों के कल्याण के लिए पूरी लगन और मेहनत से काम करते रहेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार और झारखंड के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र परिषद (PUCSC) चुनावों में बड़ी जीत हासिल की, क्योंकि उनके उम्मीदवार अंकित बिधान ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। यह चुनावी जीत शिरोमणि अकाली दल (SAD) के छात्र संगठन, स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) के साथ गठबंधन करके हासिल की गई। गौरतलब है कि अकाली दल के छात्र संगठन और ABVP के बीच यह गठबंधन, SAD के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के 21 अगस्त को ANI से कही गई उस बात के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब के लोग चाहते हैं कि ये दोनों पुराने सहयोगी साथ आएं; उन्होंने इसके लिए राज्य के सीमावर्ती राज्य होने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के महत्व का हवाला दिया था।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, एबीवीपी और एसओआई दोनों दलों के सदस्यों ने पंजाब विश्वविद्यालय परिसर में जश्न मनाया। भाजपा पंजाब के प्रभारी और सांसद सतीश पूनिया ने कहा कि वे राज्य में मिशन 27 को हासिल करने के लिए पार्टी संगठन के संबंध में व्यापक चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के संगठनात्मक दौरे के लिए यहां आया हूं, और आज विशेष रूप से, मैं पार्टी की महत्वपूर्ण कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों से मिलूंगा। हम पार्टी संगठन के साथ-साथ पंजाब में मिशन 27 को हासिल करने के लिए राजनीतिक और रणनीतिक रोडमैप पर व्यापक चर्चा करेंगे। पीयूसीएससी चुनावों में अंकित बिधान का मुकाबला एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) के उम्मीदवार आदिल बराड़ से था।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: बड़े उलटफेर से बच गया पाकिस्तान, थाईलैंड के खिलाफ गिरते-पड़ते जीता एशिया कप मैच

pakistan women vs thailand women: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप की शुरुआत जीत से की है. हालांकि, थाईलैंड जैसे छोटी टीम के खिलाफ उसे अपने पहले मुकाबले में उसे जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा. मुनीबा अली ने अर्धशतक जड़कर पाकिस्तान को लाज बचाई वरना थाईलैंड की टीम बड़ा उलटफेर करने की तरफ बढ़ चुकी थी. Wed, 2 Sep 2026 00:06:21 +0530

  Videos
See all

Nepal Tragedy | नेपाल त्रासदी के बीच फिर मंडराया दहशत का साया!Rescue Operation | India Help #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T20:00:22+00:00

Rapidly expanding Flock AI surveillance network facing growing US backlash. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T20:12:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers