Responsive Scrollable Menu

सूर्यवंशी की टीम ने सेंट्रल जोन 158 रन पर समेटा:दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में रजत पाटीदार-रिंकू फेल; शमी ने 3 विकेट लिए

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी की उपकप्तानी वाली ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को दूसरी पारी में 158 रन पर ऑलआउट कर दिया। सेंट्रल जोन के लिए अमन मोखाड़े ने 41 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि अरशद खान ने 25 और हर्ष दुबे ने 24 रन बनाए। ईस्ट जोन की ओर से मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए। सेंट्रल जोन की शुरुआत खराब रही और 37 रन तक टीम के तीन विकेट गिर गए। कप्तान रजत पाटीदार 5 और रिंकू सिंह 20 रन ही बना सके। 95 रन तक 7 विकेट गंवाने के बाद अरशद खान ने लोअर ऑर्डर के साथ मिलकर टीम को 150 रन के पार पहुंचाया, लेकिन 25 रन पर उनके आउट होते ही सेंट्रल जोन की पारी 158 रन पर सिमट गई। मुकेश कुमार ने 4 विकेट लिए ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 12 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने 3, जबकि अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और क़ुनैन कुरैशी ने 1-1 विकेट लिया। शमी ने पूरे 900 विकेट किए मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले दिन बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे शमी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ 3 विकेट लेकर प्रोफेशनल क्रिकेट में अपने 900 विकेट पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ छठे भारतीय गेंदबाज बने। शमी ने 36 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया। ईस्ट जोन से पहली पारी में सूर्यवंशी का अर्धशतक सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन की पहली पारी बराबरी पर रही। दोनों टीमों ने 266 रन बनाए। ईस्ट जोन के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 92 और अभिमन्यु ईश्वर ने 69 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 161 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद ईस्ट जोन ने अगले 104 रन में अपने सभी विकेट गंवा दिए। सेंट्रल जोन की ओर से हर्ष दुबे ने 4, जबकि आर्यन पांडे और यश ठाकुर ने 3-3 विकेट लिए। साउथ जोन 312 रन पर ऑलआउट दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन और नॉर्थ जोन आमने-सामने हैं। तीसरे दिन साउथ जोन की टीम पहली पारी में 312 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान तिलक वर्मा ने 116 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 250 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके लगाए। श्रेयस गोपाल ने 87 और नारायण जगदीशन ने 36 रन बनाए। साउथ जोन की शुरुआत खराब रही। रितिक भुई 5 और शेख रशीद बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद नारायण जगदीशन और तिलक वर्मा ने पारी संभाली। जगदीशन 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक ने श्रेयस गोपाल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। तिलक-गोपाल ने 176 रन जोड़े तिलक वर्मा और श्रेयस गोपाल ने छठे विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी की। गोपाल 87 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साउथ जोन के विकेट लगातार गिरते रहे और टीम 100.3 ओवर में 312 रन पर ऑलआउट हो गई। गुरनूर बरार ने 4 विकेट लिए नॉर्थ जोन की ओर से गुरनूर बरार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 23 ओवर में 88 रन देकर 4 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट झटके, जबकि आबिद मुश्ताक को 1 सफलता मिली। -------------------------------------------------- इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी ने 81 गेंदों पर 92 रन बनाए:दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया; 7 छक्के-7 चौके लगाए वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के लिए 81 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 छक्के और 7 चौके लगाए। इसके साथ ही वैभव दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर

Continue reading on the app

मां ने की अपने तीन बच्चों की हत्या, क्या जूरी के सामने कोई वजह उन्हें दोषमुक्त साबित कर पाएगी

पूर्व नर्स लिंडसे क्लैंसी पर अपने तीन बच्चों की हत्या का आरोप है और इस मामले में जूरी सदस्यों के सामने पांच विकल्प हैं, उन्हें इस मामले में फ़ैसला करना है.

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: बड़े उलटफेर से बच गया पाकिस्तान, थाईलैंड के खिलाफ गिरते-पड़ते जीता एशिया कप मैच

pakistan women vs thailand women: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप की शुरुआत जीत से की है. हालांकि, थाईलैंड जैसे छोटी टीम के खिलाफ उसे अपने पहले मुकाबले में उसे जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा. मुनीबा अली ने अर्धशतक जड़कर पाकिस्तान को लाज बचाई वरना थाईलैंड की टीम बड़ा उलटफेर करने की तरफ बढ़ चुकी थी. Wed, 2 Sep 2026 00:06:21 +0530

  Videos
See all

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की ताजा और बड़ी खबरें| Top Headlines | CM Yogi | GST | Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T19:30:06+00:00

Delhi News Live : 47 KM तक दरिंदगी, दिल्ली में हड़कंप ! | Breaking News | Delhi Sleeper Bus Gangrape #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T19:41:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers