Responsive Scrollable Menu

Hair Care: Expensive Salon Treatments को कहें अलविदा, घर पर Coconut Oil से ऐसे करें Hair Spa, जानें स्टेप्स

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऑफिस से रोजाना घर आने-जाने के दौरान धूल-मिट्टी और प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। यह धूल-मिट्टी न सिर्फ हमारी स्किन बल्कि बालों को भी बेजान और रूखा बना देती है। वहीं इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से बचने के लिए पार्लर जाकर महंगे हेयर ट्रीटमेंट लेती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे घर बैठे आप अपने बालों को सिल्की और शाइनी बना सकते हैं।

ऐसे करें हेयर स्पा

बालों की खोई चमक और नमी को वापस पाने के लिए क्या आप भी हर महीने पार्लर जाकर हेयर ट्रीटमेंट लेती हैं। तो आप घर पर रहकर आसानी से नारियल तेल की मदद से हेयर स्पा कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं घर बैठे नारियल तेल से हेयर स्पा करने का आसान तरीके के बारे में।

घर पर हेयर स्पा करने के 4 स्टेप्स

बालों के लिए सदियों से नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है। आप इस तेल की सहायता से बेहद कम खर्च में आसानी से कुछ स्टेप्स पॉलो कर घर बैठे हेयर स्पा कर सकती हैं।
 

गुनगुने नारियल तेल से करें बालों की चंपी

एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल तेल लें और इसको हल्का सा गुनगुना कर लें। फिर उंगलियों की सहायता से सिर की स्किन पर एकदम हल्के हाथों से 15 मिनट तक मालिश करें। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की जड़ों की गहराई तक तेल भी पहुंचता है।

बालों को ऐसे दें स्टीम

अब बालों को स्टीम दें और एक टॉवल को गर्म पानी में भिगोएं। अब इसको अच्छे से निचोड़लें और अच्छी तरह निचोड़कर अपने पूरे बालों पर लपेट लें। इस तरह से तौलिए को करीब 15 मिनट तक बालों पर बंधा रहने दें। इससे आपके बालों को अच्छे से भाप मिलती रहेगी।

माइल्ड शैम्पू से करें हेयर वॉश

करीब 15 मिनट बाद सिर पर से टॉवल को हटा दें। फिर 5 मिनट तक रुकें और किसी सल्फेट-फ्री या माइल्ड हर्बल शैम्पू से हेयर वॉश करें। हेयर वॉश के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। बालों को धोने के लिए हल्का गुनगुना या सामान्य पानी सही रहता है।

कंडीशनर या हेयर मास्क

हेयर वॉश करने के बाद हर्बल कंडीशनर या फिर घर पर बने दही और नारियल तेल वाला हेयर मास्क लगाएं। इसको करीब 5 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें और फिर बालों को अच्छे से पानी से धो लें।

जानिए नारियल तेल हेयर स्पा के फायदे

नारियल तेल से घर पर हेयर स्पा करने से न सिर्फ आपके बाल सिल्की और खूबसूरत बनते हैं, बल्कि इसके कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।

सिर की हल्की मालिश और स्टीम से आपको रिफ्रेशमेंट फील होगा।

नारियल तेल में लॉरिक एसिड मौजूद होता है, जो बालों के प्रोटीन को खत्म होने से रोकता है। इससे दोमुंहे बालों की समस्या भी खत्म होती है।

यह होम मेड स्पा स्कैल्प के पीएच लेवल को संतुलित बनाए रखने में सहायता करता है।

Continue reading on the app

एक्सपायरी डेट बदलकर बेच रहे लेज, कुरकुरे और मैग्गी; तुकाराम मुंढे के FDA का बड़ा ऐक्शन

FDA और पुलिस की कार्रवाई में Lay’s, Kurkure, Maggi समेत कई ब्रांडों के हजारों कार्टन जब्त हुए। आरोप है कि पैकेज्ड फूड की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट बदलकर उन्हें दोबारा पैक कर एक्सपोर्ट की तैयारी की जा रही थी।

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ऐलान, 4 अनफिट खिलाड़ी भी स्क्वॉड का हिस्सा

India squad for Afghanistan T20I series: बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. Tue, 01 Sep 2026 17:31:30 +0530

  Videos
See all

CNG-PNG Price Hike: Mumbai में महंगी हुई CNG-PNG | #cngprices #pngprice #mumbai #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T12:13:11+00:00

Rihand Dam Overflow Viral Video: यूपी के सबसे बड़े बांध से छोड़ा गया पानी | N18S | UP | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T12:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers