Responsive Scrollable Menu

नेपाल बाढ़ में कैसे बचा 40 साल पुराना ‘हरा घर’:मालिक बोला- एक घंटे तक फंसे रहे, पाइप-रस्सी के सहारे रेस्क्यू हुआ

नेपाल में त्रिशूली नदी की बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। तेज बहाव में कई गाड़ियां, इमारतें और लोगों का सामान बह गया। लेकिन नुवाकोट जिले में नदी के किनारे बना 40 साल पुराना हरे रंग का एक घर लगभग सुरक्षित बच गया। आसपास की कई इमारतें और दूसरी चीजें पानी के तेज बहाव में बह गईं, लेकिन यह घर अपनी जगह खड़ा रहा। बाढ़ के बाद इस घर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगे। चारों तरफ पानी और तबाही के बीच घर को सही-सलामत देखकर लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘चमत्कारी घर’ कहने लगे और सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर इतनी तेज बाढ़ में यह 40 साल पुराना घर कैसे बच गया। अब घर के मालिक प्रकाश ने बताया है कि उस रात घर के अंदर क्या हुआ और आखिर किस वजह से उनका घर बाढ़ के तेज बहाव के सामने टिक पाया। प्रकाश ने इंडिया टुडे की सहयोगी वेबसाइट द लल्लनटॉप से घटनास्थल पर बात की। उन्होंने बताया कि परिवार पानी बढ़ने पर घर की ऊपरी मंजिलों की ओर चला गया और करीब एक से डेढ़ घंटे तक सबसे ऊंचे हिस्से में फंसा रहा। बाढ़ के बीच परिवार घर की छत पर पहुंचा प्रकाश ने बताया कि बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा था और उन्हें लगा कि शायद यह उनके जीवन का आखिरी पल हो सकता है। उस समय परिवार के छह लोग थे, जिनमें पांच घर के अंदर मौजूद थे। प्रकाश पास की अपनी दुकान पर थे, तभी उन्हें बाढ़ का पानी बढ़ने की खबर मिली। वह तुरंत घर पहुंचे और परिवार के लोगों को अंदर आने के लिए कहा। लेकिन बाहर निकलते ही उन्होंने देखा कि पानी के तेज बहाव ने उनकी गाड़ी को पलट दिया है। यह देखकर वह वापस घर के अंदर भाग गए। परिवार पहले घर की चौथी मंजिल पर पहुंचा। यह इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल थी, लेकिन कुछ देर बाद बाढ़ का पानी वहां तक भी पहुंच गया। इसके बाद सभी लोग घर के सबसे ऊंचे हिस्से में चले गए। इस दौरान प्रकाश को अपने उस बेटे की चिंता सता रही थी, जो स्कूल गया हुआ था और घर में नहीं था। उन्होंने कहा, “सब लोग साथ थे, लेकिन मेरा एक बेटा वहां नहीं था। वह स्कूल गया था। मैं लगातार सोच रहा था कि अगर हमारे साथ कुछ हो गया, तो उसका क्या होगा।” प्रकाश ने बताया कि यह चिंता उस खौफनाक वक्त में लगातार उनके दिमाग में चल रही थी। मजबूत नींव से घर को मिला सहारा हरे घर के बचे रहने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आसपास की इमारतें बह गईं, लेकिन यह घर कैसे खड़ा रहा। प्रकाश ने इसकी एक वजह घर का कई दशक पहले मजबूत तरीके से बनाया जाना बताया। उन्होंने कहा, “यह पुराना घर है और करीब 40 साल पहले बना था। उस समय सीमेंट और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बेहतर थी।” प्रकाश ने बताया कि नदी के पास होने के कारण घर की नींव पर खास ध्यान दिया गया था। उन्होंने कहा, “घर को मजबूत बनाने में हमने काफी पैसा खर्च किया था, क्योंकि यह नदी के करीब था।” उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए घर के नीचे सड़क बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की दो या तीन परतें भी डाली गई थीं। प्रकाश ने कहा, “इस वजह से नींव काफी मजबूत बनाई गई थी।” हालांकि, घर का निचला हिस्सा बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रकाश ने बताया कि इस हिस्से का इस्तेमाल उनकी दुकान के सामान के गोदाम के रूप में किया जा रहा था। उन्होंने कहा, “बड़ी मात्रा में सामान बह गया। दो वाहन, बाइक और स्कूटर भी बह गए। सब कुछ चला गया।” पाइप और रस्सी से परिवार को बाहर निकाला प्रकाश के मुताबिक, परिवार करीब एक से डेढ़ घंटे तक घर में फंसा रहा। इसके बाद पानी का स्तर थोड़ा कम होने लगा। उन्होंने बताया कि पास के टोल इलाके के लोग परिवार की मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने दोनों इमारतों के बीच एक पाइप रखा और दूसरी तरफ से पाइप और रस्सी की मदद से परिवार तक पहुंचे। प्रकाश ने कहा, “इसी तरह हमें बाहर निकाला गया।” परिवार ने बाढ़ का सबसे खतरनाक दौर घर के सबसे ऊंचे हिस्से में रहकर गुजारा।

Continue reading on the app

PM Modi Speech: PAK PM के सामने आतंकवाद पर मोदी की खरी-खरी #pmmodi #shorts #kyrgyzstan #news

PM Modi Speech: PAK PM के सामने आतंकवाद पर मोदी की खरी-खरी #pmmodi #kyrgyzstan #shehbazsharif #ytshorts #shorts #news You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

Prabhsimran Singh Century: टीम इंडिया से निकाले जाते ही प्रभसिमरन सिंह ने 40 गेंदों में ठोका शतक, टी20 में 265 का लक्ष्य 19 गेंद पहले चेज़

Sher-E-Punjab T20 League 2026 के पांचवें मैच में प्रभसिमरन सिंह ने कमाल सेंचुरी जड़कर अपनी टीम जालंधन वॉरियर्स को ऐतिहासिक जीत दिलाई. Tue, 01 Sep 2026 22:33:55 +0530

  Videos
See all

Greater Noida Case के बाद Sleeper Buses की पड़ताल, CCTV कैमरे सीमित क्षेत्र तक ही, पैनिक बटन अधूरे #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T17:36:37+00:00

DasTak With Sayeed Ansari: PM Modi, Putin और Jinping की महामुलाकात के मायने क्या हैं? | SCO Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T17:40:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers