सहारनपुर के पंजाब नेशनल बैंक में मिले 17 करोड़ रुपये के नकली नोट, 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड
सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में लगभग 17 करोड़ रुपये के नकली नोट पाए गए हैं. बैंक के ऑडिट के दौरान यह मामला सामने आया है. मामला सामने आने के बाद सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे तक 3 बैंक अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया. सीसीटीवी वीडियो में एक पार्ट टाइम हाउसकीपर नोटों की गड्डियों से रुपये निकालता हुआ दिख रहा है. मामले में सदर बाजार थाने मेें 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
इन-इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
PNB मेरठ के मुख्य प्रबंधक और जांच अधिकारी अरुण कुमार चौबे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. FIR में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट मैनेजर सुशील कुमार, यमुनानगर-जगाधरी में तैनात करेंसी चेस्ट मैनेजर अमित कुमार और हाउसकीपर विशाल कुमार का नाम शामिल है. तीन अधिकारियों को बैंक ने निलंबित कर दिया है. अब बैंक ने अपने स्तर पर भी केस की जांच शुरू कर दी है. संभावना है कि यह केस सीबीआई को सौंपा जा सकता है.
जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिले थे
मामले का खुलासा सहारनपुर में PNB की करेंसी चेस्ट से जयपुर भेजी गई रकम में कमी मिलने के बाद हुआ. घंटाघर स्थित PNB शाखा में कुछ दिनों पहले, पार्टटाइम हाउसकीपर विशाल कुमार को करेंसी चेस्ट में 11.50 करोड़ रुपये की नोटों की गड्डियों को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिनमें गले, कटे और अन्य प्रकार के नोट शामिल थे. यह रकम बैंकों को RBI की जयपुर करेंसी चेस्ट को देनी थी. 5 अगस्त को रकम जयपुर भेजी गई. वहां जब नोटों की गिनती हुई तो 4,30,900 रुपये कम मिले, जिसके बाद जयपुर करेंसी चेस्ट ने मेरठ स्थित PNB के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी.
उत्तर प्रदेश की ये खबर भी पढ़ें- Explainer: गंगा-यमुना उफनीं, चित्रकूट डूबा, बनारस में बढ़ा पानी..., UP में क्यों मंडरा रहा बाढ़ का खतरा? जानें अगले 48 घंटे का IMD अलर्ट
CCTV फुटेज में नोट निकालता दिखा हाउसकीपर
बैंक ने मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार चौबे को जांच के लिए सहारनपुर भेजा. उन्होंने बैंक अधिकारियों के साथ करेंसी चेस्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसमें पार्ट टाइम हाउसकीपर विशाल कुमार नोटों की गड्डियों से रुपये निकालता दिखाई दिया. सीसीटीवी वीडियो के आधार पर बैंक ने विशाल कुमार को काम से निकाल दिया. इसके अलावा, उसके खिलाफ पैसे चोरी करने आरोप में एफआईआर दर्ज करवाया.
उत्तर प्रदेश की ये खबर भी पढ़ें- प्रतापगढ़ के आंवले ने बदली किसानों की किस्मत, ODOP योजना से गांव से देश-दुनिया तक पहुंचा कारोबार
9 अगस्त से शुरू हुआ करेंसी चेस्ट का ऑडिट
हाउसकीपर से जुड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद 9 अगस्त को बैंक ने करेंसी चेस्ट का ऑडिट शुरू करवाया. जांच की टीम ने चेस्ट में मौजूद कैश और रिकॉर्ड का मिलान किया और ऑडिट के दौरान, गड़बड़ी सामने आई. करेंसी चेस्ट में रखी गई रकम की जब जांच की गई तो लगभग 17 करोड़ रुपये के नकली नोट मिले. इतनी बड़ी संख्या में नकली नोट मिलने से बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया.
उत्तर प्रदेश की ये खबर भी पढ़ें- 'लगातार ठिकाने बदल रहे थे आरोपी,' अंकित बालियान शूटर एनकाउंटर में DGP ने खोले बड़े राज
DIG बोले- करेंसी चेस्ट मामले में चार पर केस
मामले में DIG अभिषेक सिंह ने बताया कि बैंक के मुख्य प्रबंधक की शिकायत पर तीन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पार्टटाइम हाउसकीपर के खिलाफ भी रुपये चोरी करने का केस दर्ज हुआ है. अपने स्तर पर बैंक केस की जांच कर रही है. पूरे मामले की जांच में पुलिस भी जुट गई है.
उत्तर प्रदेश की ये खबर भी पढ़ें- 2027 विधानसभा चुनाव पर मायावती का फोकस, जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर की चर्चा
रिटायरमेंट के बाद मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इस बड़ी फ्रेंचाइजी लीग में खेलते आएंगे नजर, मिलेंगे इतने करोड़
Ben Stokes: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. मगर, अब वह एक बार फिर एक्शन में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आ रही है कि बेन स्टोक्स ने बिग बैश लीग 2026-27 में एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ एक डील साइन की है. नतीजन, वह 12 सालों के बाद बीबीएल में खेलते नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि स्टोक्स को फ्रेंचाइजी द्वारा सीजन के लिए कितनी रकम मिलने वाली है.
एक्शन में लौटने की तैयारी में बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर बेन स्टोक्स एक्शन में लौटने की तैयारी कर रहे हैं. खबरों की मानें, तो बेन स्टोक्स 2026/27 बिग बैश लीग (BBL) सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को साइन करके अपने साथ जोड़ा है. एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ अपने कार्यकाल के दौरान स्टोक्स लगभग AUD $500,000 कमाएंगे. जी हां, फ्रेंचाइजी उन्हें 3.41 करोड़ रुपये सैलरी देगी.
एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ साइन करने से पहले, स्टोक्स को सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स से भी ऑफर मिले थे. उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलियन फ्रेंचाइजी को चुना, जिससे उन्हें आने वाले सीजन के लिए विदेशी खिलाड़ियों के मार्केट में बड़ी बढ़त मिली है.
???? BEN STOKES TO ADELAIDE STRIKES ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 1, 2026
- Stokes will be playing for Adelaide Strikes in Big Bash 2026-27. [Tom Morris] pic.twitter.com/8Q7N69FfGt
टिम सीफर्ट भी खेलेंगे BBL
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड खुद स्टोक्स जैसे स्टार खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया लाने के प्रयास में जुटा था, क्योंकि उनका मानना है कि स्टोक्स के आने से टूर्नामेंट की लोकप्रियता और रोमांच काफी बढ़ जाएगा. स्टोक्स के साथ-साथ, एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 2026/27 के लिए एक और बड़े खिलाड़ी के तौर पर न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट को भी साइन किया है.
बताते चलें, बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के साथ खेली गई सीरीज के बाद दौरान टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया. इंटरनेशनल रेड-बॉल करियर खत्म होने के बाद, वह BBL को घरेलू स्तर पर सबसे ऊंचे लेवल पर कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेलना जारी रखने का एक बेहतरीन मौका मानते हैं. वह इस तरह की फ़्रैंचाइज़ी कमिटमेंट्स के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे.
BBL में पहले भी तहलका मचा चुके हैं बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स पहले भी बिग बैश लीग का हिस्सा रह चुके हैं. वे 2014/15 सीज़न में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेले थे, जिसमें उन्होंने चार मैच खेले थे. उन्होंने अपना पहला मैच होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों पर तेज-तर्रार 77 रन बनाए थे और सबसे ऊंचे स्तर पर अपनी जबरदस्त T20 बैटिंग स्किल्स दिखाई थीं. कुल मिलाकर, उस सीजन में बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने चार मैच खेले, जिसमें 32 की औसत से 128 रन बनाए और 12.20 की इकॉनमी से तीन विकेट लिए.
T20I क्रिकेट में बेन स्टोक्स ने 162 मैचों में उन्होंने 24.41 की औसत और 132.87 के स्ट्राइक रेट से 3,027 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में, उन्होंने 8.48 की इकॉनमी से 93 विकेट लिए हैं. हालांकि, उन्होंने अपना आखिरी T20 मैच अगस्त 2024 में खेला था.
ये भी पढ़ें: EXPLAINER: विराट कोहली के शरीर पर बने हैं 12 टैटू, हर एक के पीछे है अलग कहानी, यहां जानिए सभी की पूरी डीटेल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









