Badshah Divorce: 5 महीने में टूटी बादशाह की दूसरी शादी! Isha Rikhi से तलाक का किया ऐलान
Badshah Divorce: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में अपनी दूसरी शादी से सुर्खियों में आए बादशाह ने अब अपनी पत्नी ईशा रिखी से अलग होने का फैसला लिया है। कई समय से बादशाह और ईशी रिखी के बीच अलगाव की खबरें सामने आ रही थीं। इसी बीच दोनों ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला लिया है। शादी के महज पांच महीने बाद सामने आई इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।
बादशाह और ईशा ने अलग होने का लिया फैसला
दोनों ने 31 अगस्त को अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जैसा बयान साझा करते हुए अपने अलग होने की जानकारी दी। दोनों ने अपने पोस्ट में लिखा- “मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फ़ैसला किया है। यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से गुज़ारिश करते हैं कि इस दौरान हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा। हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या अंदाजे न लगाए जाएं।”
बेहद निजी तरीके से हुई थी शादी
बादशाह और ईशा रिखी ने हमेशा अपने रिश्ते को मीडिया की नजरों से काफी हद तक दूर रखा। उनकी शादी भी बेहद निजी तरीके से हुई थी। मार्च 2026 में दोनों की शादी की खबर सामने आई थी, जब ईशा की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर शादी समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। बताते चलें, ईशा रिखी पंजाबी एक्ट्रेस-मॉडल हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले बादशाह और ईशा करीब 4 साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। हालांकि दोनों ने अपने संबंधों के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा चर्चा नहीं की।
ईशा ने जून 2026 में इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पुष्टि की थी। इसके बावजूद दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक करने से दूरी बनाए रखी।
ईशा की पोस्ट के बाद शुरू हुई थीं रिश्ते में दरार की चर्चाएं
दोनों के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं होने की खबरें जुलाई में सामने आने लगी थीं। 26 जुलाई को ईशा ने सोशल मीडिया पर अपनी और बादशाह की तस्वीरों और वीडियो का एक मोंटाज शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने एक ऐसा संदेश लिखा था, जिसने उनके रिश्ते को लेकर सवाल खड़े कर दिए।
इसके बाद ईशा ने एक और गंभीर पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत संघर्ष, डर और चुप रहने के अनुभव का जिक्र किया था। उनकी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि शायद उनकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां चल रही हैं।
बादशाह की दूसरी शादी भी हुई खत्म
बादशाह के लिए यह दूसरा वैवाहिक रिश्ता है जिसका अंत हुआ है। इससे पहले उन्होंने जैस्मीन मस्सीह से शादी की थी। दोनों ने 2012 में शादी की थी और जनवरी 2017 में बेटी जेसेमी के माता-पिता बने।
बाद में बादशाह और जैस्मीन अलग हो गए और 2020 में उनका तलाक अंतिम रूप से हो गया। अलग होने के बाद जैस्मीन अपनी बेटी के साथ लंदन चली गईं। दोनों ने अपनी बेटी की परवरिश को लेकर को-पेरेंटिंग जारी रखी है।
Maharashtra SIR: ड्राफ्ट लिस्ट से 2 करोड़ से अधिक नाम कटे, नासिक में पुरुषों से कहीं अधिक महिला वोटर्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









