Responsive Scrollable Menu

EXPLAINER: विराट कोहली के शरीर पर बने हैं 12 टैटू, हर एक के पीछे है अलग कहानी, यहां जानिए सभी की पूरी डीटेल

Explainer On Virat Kohli Tattoo: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली न केवल अपने खेल बल्कि अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं. भारतीय ड्रेसिंग रूम में बियर्ड्स रखने का और टैटू बनाने का क्रेज विराट कोहली ही लेकर आए. विराट ने अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही टैटू बनवाना शुरू कर दिया था और आज भी वह इसे अपडेट करते रहते हैं. हाल ही में विराट कोहली ने अपने शरीर पर 12वां टैटू बनवाया है, जो काफी खास है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको सभी 11 टैटूज के बारे में डीटेल से बताते हैं.

1. जापानी समुराई

विराट कोहली के बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से पर बना जापानी समुराई योद्धा का टैटू उनके सबसे पसंदीदा और टैटू में से एक है. समुराई योद्धा पुराने समय के जापानी लड़ाके होते थे जो 'बुशिडो' कोड का पालन करते थे. यह कोड वफादारी, अनुशासन, आत्म-नियंत्रण, ईमानदारी और वीरता सिखाता है. विराट इस टैटू को अपने लिए 'गुड लक' मानते हैं.

2. गॉड्स आई 

विराट के बाएं कंधे पर एक विशाल और खूबसूरत आंख का डिजाइन बना हुआ है, जिसे 'गॉड्स आई' कहा जाता है. इस टैटू के पीछे की सोच काफी बहुत गहरी है. विराट का मानना है कि ब्रह्मांड की एक सर्वव्यापी शक्ति हर पल हम पर नजर रख रही है. यह टैटू उन्हें याद दिलाता है कि वे जो कुछ भी कर रहे हैं, उसे ईश्वर देख रहा है। यह उन्हें जीवन में सही रास्ते पर चलने, कर्म करने और विनम्र बने रहने की आंतरिक प्रेरणा देता है.

3. भगवान शिव

विराट कोहली महादेव के बहुत भक्त हैं और अक्सर उन्हें आध्यात्मिक स्थलों पर देखा जाता है. उनके बाएं हाथ पर कैलाश पर्वत पर ध्यानमग्न मुद्रा में बैठे भगवान शिव का एक बेहद खूबसूरत टैटू बना हुआ है. यह टैटू उनके भीतर की आध्यात्मिक शांति और ध्यान की शक्ति को दर्शाता है. भगवान शिव को संहारक और पुनरुत्पादक दोनों माना जाता है, जो विराट को अपनी पुरानी असफलताओं को पीछे छोड़कर हमेशा एक नई ऊर्जा के साथ उठने की शक्ति देता है.

4. मोनेस्ट्री

विराट कोहली ने भगवान शिव के टैटू के ठीक बगल में एक मोनेस्ट्री (बौद्ध मठ) का टैटू बना हुआ है. क्रिकेट की दुनिया के शोर-शराबे, भारी दबाव और लगातार लाइमलाइट के बीच खुद को शांत रखना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। यह मोनेस्ट्री का प्रतीक विराट को मानसिक शांति, संतुलन और स्थिरता की याद दिलाता है. वह भले ही मैदान पर कितने भी आक्रामक रहते हो, लेकिन वह अपने अंदर एक शांत और आध्यात्मिक एकांत को संजोए रखना पसंद करते हैं.

5. वनडे डेब्यू नंबर 175

विराट कोहली ने अपने टैटूज के कलेक्शन में अपनी सबसे बड़ी वनडे इनिंग का नंबर भी मेंशन किया है. उन्होंने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। वे भारत की तरफ से वनडे खेलने वाले 175वें खिलाड़ी बने थे। इस ऐतिहासिक और जीवन बदलने वाले पल को हमेशा के लिए संजोने के लिए उन्होंने अपने हाथ पर '175' नंबर गुदवाया है।

6. टेस्ट डेब्यू नंबर 269

एक क्रिकेटर के लिए टेस्ट कैप हासिल करना एक सपना होता है. विराट कोहली ने अपने शरीर पर टेस्ट डेब्यू कैप का नंबर भी लिखवाया है. कोहली ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहला मैच खेला था. वे भारत के 269वें टेस्ट क्रिकेटर बने थे और उन्होंने '269' नंबर का टैटू भी अपनी बांह पर बनवाया है.

7. मां सरोज का नाम

विराट कोहली की सफलता के पीछे उनकी मां सरोज कोहली का बहुत बड़ा त्याग और समर्थन रहा है और वह उनके काफी क्लोज भी हैं. अपनी मां के प्रति प्यार, सम्मान व्यक्त करने के लिए विराट ने हिंदी में अपनी बांह पर 'सरोज' नाम का टैटू बनवाया हुआ है. यह टैटू उनके पारिवारिक जुड़ाव और उनके जीवन के सबसे मजबूत स्तंभ को प्रदर्शित करता है.

8. पिता प्रेम का नाम

विराट कोहली जब 18 साल के थे और दिल्ली के लिए रणजी मैच खेल रहे थे, तब उनके पिता प्रेम कोहली का निधन हो गया था. मगर, इस गम को दिल में दबाकर विराट ने कर्तव्य को चुना और पिता के निधन के अगले ही दिन मैदान पर उतरकर मैच जिताऊ पारी खेली. उनके पिता का सपना था कि विराट भारत के लिए खेलें. अपने दिवंगत पिता की यादों को हमेशा खुद के पास रखने और उन्हें सम्मान देने के लिए विराट ने अपने हाथ पर हिंदी में 'प्रेम' नाम का टैटू बनवाया हुआ है.

9. स्कॉर्पियो

विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को हुआ था. वैदिक और पाश्चात्य ज्योतिष के अनुसार उनकी राशि वृश्चित यानि स्कॉर्पियो है. उन्होंने अपनी दाहिनी ऊपरी बांह पर एक Scorpio का टैटू बना हुआ है. इस टैटू को विराट ने कब बनवाया इसपर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. मगर, रिपोर्ट्स की मानें, तो ये टैटू उन्होंने 2014 से पहले ही बनवाया था.

10. ट्राइबल आर्ट

ट्रायबल आर्ट विराट कोहली के जीवन के शुरुआती दौर का टैटू है, जिसे उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों में बनवाया था. यह एक ट्रायबल डिजाइन है. विराट ने एक इंटरव्यू में मजाकिया लहजे में इस बात को स्वीकार किया था कि उस समय उन्होंने यह टैटू बिना किसी गहरी सोच के सिर्फ थोड़ा 'कूल' और अटैकिंग दिखने के लिए बनवाया था.

11. ओम

विराट कोहली का वक्त के साथ आध्यात्म की ओर काफी झुकाव देखने को मिल रहा है. इसका महत्वपूर्ण प्रतीक उनके शरीर पर बना 'ओम' (Om) का टैटू है. सनातन धर्म में 'ओम' को ब्रह्मांड की पहली ध्वनि और सर्वोच्च चेतना का प्रतीक माना जाता है. यह टैटू उनके जीवन में मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. विराट कोहली के 'ओम' टैटू बनवाने की कोई आधिकारिक या निश्चित तारीख सार्वजनिक नहीं है, लेकिन यह उनके शुरुआती और आध्यात्मिक टैटू में से एक है जो उनके बाएं हाथ (ट्राइसेप/बाजू) पर बना हुआ है.

12वें टैटू में क्या बनवा रहे हैं विराट कोहली?

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने बाएं हाथ के बाइसेप के पास एक नया टैटू बनवाया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यह उनके शरीर का 12वां टैटू है. इस नए टैटू की बनावट पानी की सतह पर गिरती एक बूंद और उससे बनने वाली लहरों जैसी है. कोहली अपने पुराने टैटू को ढकने के बजाय उन्हें नए डिजाइनों के साथ मिलाकर एक यूनिफाइड स्लीव तैयार कर रहे हैं. इस टैटू के लिए अब तक 5 लंबे सेशन हो चुके हैं और इस पर काम अभी भी जारी है. फैंस उनके टैटू के अंतिम रूप को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकता है भारत का ये खतरनाक ऑलराउंडर

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: पाकिस्तान ने 7 खिलाड़ी निकाले, तो टीम इंडिया ने 8 बाहर किए… BCCI ने क्यों लिया ये फैसला?

IND vs AFG T20I: अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो गया है. लेकिन भारत के लिए पिछली टी20 सीरीज खेलने वाले 8 खिलाड़ी इस बार स्क्वॉड में अपनी जगह नहीं बना सके हैं. Tue, 01 Sep 2026 18:23:27 +0530

  Videos
See all

Dalit Youth Angry at Rahul Gandhi | Haldwani से उठी आवाज, बोले- राहुल गांधी ने दलितों को नीचा दिखाया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T13:10:06+00:00

Garjana With Rubika Liyaquat: PM मोदी की अपील ने कैसे किया कमाल? | #gdp #indiangdp #economy #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T13:09:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers