Responsive Scrollable Menu

पारले बिस्किट्स ने जॉर्ज कूवर को सीईओ बनाया:भारत में 75 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट का नेटवर्क, एशिया-अफ्रीका में भी मौजूदगी

पारले बिस्किट्स ने पेप्सिको के पूर्व अधिकारी जॉर्ज कूवर को अपना सीईओ नियुक्त किया है। कूवर ने पेप्सिको में तीन दशक से ज्यादा समय तक काम किया है। पेप्सिको में उन्होंने कंज्यूमर बिजनेस और अलग-अलग बाजारों से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। पारले बिस्किट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय चौहान ने बयान में कहा कि हम जॉर्ज का स्वागत करते हैं। पारले की मजबूत नींव पर आगे काम करने, अपनी क्षमताएं मजबूत करने और टिकाऊ विकास के नए मौके खोलने के लिए हम उनके साथ मिलकर काम करने की उम्मीद कर रहे हैं। 30 साल से ज्यादा का अनुभव, कई ग्लोबल मार्केट्स में संभाली जिम्मेदारी जॉर्ज कोवूर के पास कंज्यूमर गुड्स सेक्टर का 30 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। पेप्सिको में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिजनेस वर्टिकल्स और अलग-अलग देशों के मार्केट्स में लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं। उनके इस अनुभव का फायदा पार्ले को अपने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल बिजनेस को नए स्तर पर ले जाने में मिलेगा। भारत में 75 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट का नेटवर्क पारले का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भारत में 75 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट तक फैला है। कंपनी ने एशिया और अफ्रीका समेत इंटरनेशनल मार्केट्स में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। 1929 में मुंबई के विले पारले में शुरू हुई थी कंपनी पारले की स्थापना 1929 में मुंबई के विले पारले में हुई थी। पारले बिस्किट और कन्फेक्शनरी के कारोबार में है। इसके ब्रांड्स में पारले-जी, मोनाको, क्रैकजैक, हाइड एंड सीक और मेलोडी शामिल हैं। पारले-जी बिक्री की मात्रा के हिसाब से दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले बिस्किट ब्रांड्स में शामिल है।

Continue reading on the app

20 रुपये से कम के शेयर पर टूट पड़े लोग, 133% चढ़ा शेयर, कंपनी ने 2 बार बांटे बोनस शेयर

सुपर टेनरी के शेयर मंगलवार को BSE में 5% चढ़कर 15.67 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 133 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर दे चुकी है।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान ने सेलेक्टर मिस्बाह उल हक को भी किया बेइज्जत, अब दिया इस्तीफा, जानिए उनके साथ क्या हुआ?

Misbah-ul-Haq: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीच दौरे पर आधी टीम बदली जा चुकी है, वहीं अब सेलेक्टर मिस्बाह उल हक ने भी इस्तीफा दे दिया है. Tue, 01 Sep 2026 15:45:54 +0530

  Videos
See all

PM Modi Birthday News: PM मोदी के जन्मदिन पर BJP निकालेगी यात्रा | Top News | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T10:41:56+00:00

Milk Price Hike Live | 9 रुपये मेहेंगा हुआ दूध | Breaking News | Maharashtra Milk Price | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T10:43:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers