Responsive Scrollable Menu

देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प:बैरिकेडिंग पर चढ़े; हल्द्वानी शुद्धिकरण के विरोध में सचिवालय कूच

देहरादून में कांग्रेस के सचिवालय कूच के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और पुलिस से उनकी झड़प हो गई। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। थाने-चौकियों में शिकायत देने और डीजीपी ऑफिस के बाहर उपवास के बाद मंगलवार को कांग्रेस ने सचिवालय कूच शुरू किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सचिवालय की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। तस्वीरें देखिए- क्या है पूरा मामला? 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा हुई थी। कांग्रेस का आरोप है कि सभा के बाद मैदान में कथित तौर पर शुद्धिकरण कार्यक्रम किया गया। पार्टी इसे खड़गे के साथ-साथ अनुसूचित जाति समाज का अपमान बता रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। सोमवार को कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदेशव्यापी तहरीर अभियान चलाया। अलग-अलग जिलों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थानों, कोतवालियों और पुलिस चौकियों में शिकायतें देकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। देहरादून में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता धारा चौकी पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ शिकायत दी गई। सचिवालय कूच से जुड़े अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Continue reading on the app

Jairam Ramesh का Modi Govt पर हमला: PM Modi फर्जी Headlines में व्यस्त, Inflation ने उड़ाई लोगों की नींद

मंगलवार को कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह आंकड़ों की बाजीगरी से लोगों को गुमराह कर रही है और साथ ही देश को बढ़ती कीमतों का ज़बरदस्त झटका दे रही है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फर्ज़ी सुर्खियां बनाने में ही लगे रहते हैं और उन्होंने आम आदमी का घर बनाने का सपना भी छीन लिया है। उन्होंने X पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार हर हफ़्ते देश को बढ़ती कीमतों का एक नया, ज़बरदस्त झटका दे रही है।
 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Muslims पर Bhagwat के बयान के बाद BJP ने Rajasthan में 8 मुसलमानों को थमाए टिकट, UP में भी दिखेगा बदलाव!


रमेश ने कहा कि महंगाई अब सिर्फ़ रसोई तक सीमित नहीं है; घर बनाने से लेकर बिजली के सामान तक, हर चीज़ की बढ़ती कीमतों का 'ज़ोरदार झटका' गरीब और मध्यम वर्ग को महसूस हो रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि तांबे के तार की कीमत 850 रुपये से बढ़कर 1,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है और एल्युमीनियम की कीमत 350 रुपये से बढ़कर 650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। 1,000 वर्ग फुट के घर में वायरिंग का खर्च 50,000 रुपये से दोगुना होकर लगभग 1 लाख रुपये हो गया है।

उन्होंने कहा कि सोलर पैनल 10-15% महंगे हो गए हैं, जबकि पंखों और फॉल्स सीलिंग की लागत भी बढ़ गई है। रमेश ने दावा किया कि इलेक्ट्रिक आयरन जैसे घरेलू उपकरणों की कीमतों में 20% तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि LED और हैलोजन लाइट की कीमतें भी लगभग 20% बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि घर बनाने से जुड़ा हर खर्च - स्विच, सॉकेट और मेन-लाइन केबल से लेकर टाइल्स, वायरिंग और लेबर चार्ज तक - बढ़ रहा है।

रमेश ने कहा कि महंगाई आम लोगों की जेब पर हर तरफ से भारी चोट कर रही है, फिर भी अहंकारी मोदी सरकार इस सच्चाई को छिपाने और आंकड़ों के हेर-फेर से लोगों को गुमराह करने पर आमादा है। उन्होंने X पर एक मीडिया रिपोर्ट शेयर की, जिसमें दावा किया गया था कि कच्चे माल - खासकर तांबे और एल्युमीनियम - की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट के बजट को बिगाड़ दिया है।
 
 देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

Continue reading on the app

  Sports

Glenn Phillips Viral Catch: ग्लेन फिलिप्स के हाथ में चुंबक है क्या? बाउंड्री पर लपका ब्लाइंड कैच, देखकर यकीन नहीं होगा

CPL 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के 22वें मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स अपने एक बेहतरीन कैच को लेकर सुर्खियों में. बाउंड्री पर खड़े फिलिप्स ने बिना देखे एक हाथ से कैच लपका. इस कैच को देखकर आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल है. ग्लेन फिलिप्स के इस कैच को ब्लाइंड कैच भी कहा जा रहा है. Tue, 1 Sep 2026 13:19:51 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Janmabhoomi Trust: सर्च कमेटी ने CEO पद के लिए ट्रस्ट को सौंपे 3 नाम, कल फैसला | Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T08:15:22+00:00

नवविवाहित दंपती ने बचाई जान! बाइक सवार की ऐसे की मदद | Flood | Chamba | Biker | Married Couple | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T08:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers