Responsive Scrollable Menu

पारले बिस्किट्स ने जॉर्ज कूवर को सीईओ बनाया:भारत में 75 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट का नेटवर्क, एशिया-अफ्रीका में भी मौजूदगी

पारले बिस्किट्स ने पेप्सिको के पूर्व अधिकारी जॉर्ज कूवर को अपना सीईओ नियुक्त किया है। कूवर ने पेप्सिको में तीन दशक से ज्यादा समय तक काम किया है। पेप्सिको में उन्होंने कंज्यूमर बिजनेस और अलग-अलग बाजारों से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। पारले बिस्किट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय चौहान ने बयान में कहा कि हम जॉर्ज का स्वागत करते हैं। पारले की मजबूत नींव पर आगे काम करने, अपनी क्षमताएं मजबूत करने और टिकाऊ विकास के नए मौके खोलने के लिए हम उनके साथ मिलकर काम करने की उम्मीद कर रहे हैं। 30 साल से ज्यादा का अनुभव, कई ग्लोबल मार्केट्स में संभाली जिम्मेदारी जॉर्ज कोवूर के पास कंज्यूमर गुड्स सेक्टर का 30 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। पेप्सिको में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिजनेस वर्टिकल्स और अलग-अलग देशों के मार्केट्स में लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं। उनके इस अनुभव का फायदा पार्ले को अपने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल बिजनेस को नए स्तर पर ले जाने में मिलेगा। भारत में 75 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट का नेटवर्क पारले का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भारत में 75 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट तक फैला है। कंपनी ने एशिया और अफ्रीका समेत इंटरनेशनल मार्केट्स में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। 1929 में मुंबई के विले पारले में शुरू हुई थी कंपनी पारले की स्थापना 1929 में मुंबई के विले पारले में हुई थी। पारले बिस्किट और कन्फेक्शनरी के कारोबार में है। इसके ब्रांड्स में पारले-जी, मोनाको, क्रैकजैक, हाइड एंड सीक और मेलोडी शामिल हैं। पारले-जी बिक्री की मात्रा के हिसाब से दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले बिस्किट ब्रांड्स में शामिल है।

Continue reading on the app

UP में स्मार्ट मीटर ने फिर बढ़ाई मुश्किल! बिल चुकाने के बाद भी क्यों गुल रही घंटों बिजली? जानें पूरा मामला

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्मार्ट मीटर एक बार फिर चर्चा में हैं. प्रीपेड से पोस्टपेड किए गए करीब 5 हजार बिजली कनेक्शन बिल बकाया होने के कारण काट दिए गए. भुगतान के बावजूद तकनीकी खामियों से घंटों बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

The post UP में स्मार्ट मीटर ने फिर बढ़ाई मुश्किल! बिल चुकाने के बाद भी क्यों गुल रही घंटों बिजली? जानें पूरा मामला appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ऐलान, 4 अनफिट खिलाड़ी भी स्क्वॉड का हिस्सा

India squad for Afghanistan T20I series: बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. Tue, 01 Sep 2026 17:31:30 +0530

  Videos
See all

CNG-PNG Price Hike: Mumbai में महंगी हुई CNG-PNG | #cngprices #pngprice #mumbai #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T12:13:11+00:00

Rihand Dam Overflow Viral Video: यूपी के सबसे बड़े बांध से छोड़ा गया पानी | N18S | UP | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T12:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers