गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन में खराबी:गोवा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरने के कुछ देर बाद पता चला
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 को इंजन में खराबी की सूचना के बाद वापस गोवा लौटना पड़ा। फ्लाइट ने मंगलवार सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान के एक इंजन में खराबी की जानकारी मिली। इसके बाद विमान की गोवा के मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 9:16 बजे गोवा से भरी थी उड़ान जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट 6E 2102 ने सुबह करीब 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बाद विमान के एक इंजन में खराबी की सूचना सामने आई। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने करीब 9:30 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी। सूत्रों के मुताबिक, इंजन में खराबी की सूचना मिलने के बाद विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ने का फैसला लिया गया। विमान को सुरक्षित लैंडिंग के लिए गोवा के मोपा एयरपोर्ट वापस लाया गया। यात्रियों और तकनीकी खराबी की जानकारी नहीं फिलहाल विमान में कितने यात्री सवार थे और इंजन में किस तरह की तकनीकी खराबी आई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इंडिगो की ओर से भी घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है। जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे।
Success Story: जब दोस्त एक-एक कर सफल होते गए, अनमोल अकेले रह गए, फिर 20 परीक्षाओं के बाद मिली मंजिल
Success Story: कहते हैं कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती. सागर के 25 वर्षीय अनमोल जैन ने इस कहावत को सच कर दिखाया है. उन्होंने 20 से अधिक सरकारी नौकरी की परीक्षाएं दीं और लगातार साढ़े तीन साल मेहनत करने के बाद सफलता हासिल की. यूपीएससी की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा में उन्होंने असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर ऑल इंडिया रैंक 271 हासिल की. गढ़ाकोटा निवासी अनमोल ने क्लर्क से लेकर उच्च स्तर तक की कई परीक्षाओं में हिस्सा लिया. CAPF में यह उनका तीसरा प्रयास था. पिछली बार वह सिर्फ चार अंकों से चयन से चूक गए थे, लेकिन उन्होंने कमजोर विषयों पर काम जारी रखा और इस बार सफलता हासिल की. अनमोल ने दिल्ली में रहकर रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई की. वह ऑनलाइन क्लास, सेल्फ स्टडी, मॉक टेस्ट और छोटे-छोटे नोट्स के जरिए तैयारी करते थे. उनका कहना है कि असफलताओं के बावजूद माता-पिता का पूरा आर्थिक और भावनात्मक सहयोग उन्हें लगातार मेहनत करने की प्रेरणा देता रहा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18











