सतना-चित्रकूट में भारी बारिश, 36 गांवों में अलर्ट:मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, रामघाट की 300 दुकानें पानी में डूबीं; मझगवां-पहाड़ीखेड़ा मार्ग बंद
मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। सतना में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। सिमरावल नदी का जलस्तर बढ़ने से 36 गांवों को अलर्ट किया गया है। चित्रकूट में मंदाकिनी खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर बह रही है। चित्रकूट में 20-25 होटल भी डूब गए हैं। कामदगिरि परिक्रमा पथ पर पानी भरने से श्रद्धालु 10 रुपए देकर हाथ ठेले से पानी पार कर रहे हैं। रामघाट की करीब 400 दुकानें डूब गई हैं। सतना के मझगवां के पालदेव में घरों और सड़कों पर पानी भर गया है। डेंगरहट-खोड़री पुल धंसने और मझगवां-पहाड़ीखेड़ा मार्ग बंद होने से आवागमन प्रभावित है। मैहर में भी भारी बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आज सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। आज इन जिलों में अलर्ट मौसम विभाग ने उमरिया और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, सिवनी और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट है। तीन तस्वीरें देखिए… मौसम के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
यूपी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट- इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसवाले सस्पेंड:फैक्ट्री मालिक को गोली मारकर पकड़ा, थोड़ी देर में 11 लाशों का पोस्टमॉर्टम होगा
यूपी में प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर की जिस अवैध पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को विस्फोट हुआ था, उसके मालिक नौशाद को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। मंगलवार तड़के 4 बजे सैयद सरावां इलाके में मुठभेड़ हुई। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले 8 बच्चों समेत 11 लोगों का आज पोस्टमॉर्टम होगा। परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए हैं। मामले में एक इंस्पेक्टर, 5 दरोगा समेत 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। 2 सिपाहियों को लाइन हाजिर भी किया गया है। रविवार रात साढ़े 7 बजे फैक्ट्री से 400 मीटर दूर बनाए गए गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया था। मामले में एक इंस्पेक्टर, 5 दरोगा समेत 7 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है। 2 सिपाही को लाइन अटैच भी किया गया है। फैक्ट्री में विस्फोट किस वजह हुआ, यह अभी तक साफ नहीं है। हालांकि, एक महिला ने बताया था- बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ। फैक्ट्री प्रयागराज में मनौरी एयरफोर्स स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर चल रही थी। हादसे की 4 तस्वीरें देखिए- ग्राफिक्स से समझिए कहां हुआ था विस्फोट… पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









