Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले दो बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए

दिल्ली पुलिस ने विदेशी नागरिकों के वीजा स्टेटस और दस्तावेजों की जांच के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन विस्टा 1.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने वीजा की शर्तों का उल्लंघन कर भारत में तय अवधि से अधिक समय तक रहने वाले दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है. पकड़े गए विदेशी नागरिकों की पहचान जमीर हुसैन (25) और मकसूदा अख्तर (39) के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक दोनों बांग्लादेश के रहने वाले हैं. दोनों भारत में डबल-एंट्री वीजा पर आए थे, जिसमें प्रत्येक यात्रा के दौरान अधिकतम 15 दिनों तक भारत में रहने की अनुमति थी.

होटल और गेस्ट हाउस में चला वेरिफिकेशन ड्राइव

स्पेशल स्टाफ की फॉरेनर सेल ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अलग-अलग होटल और गेस्ट हाउस में विशेष वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया. इस दौरान विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट, वीजा और दूसरे यात्रा दस्तावेजों की जांच की गई. इसी दौरान पुलिस टीम को अराकाशन रोड, नबी करीम स्थित एक होटल में जमीर हुसैन के ठहरने की जानकारी मिली.

वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी नहीं लौटे बांग्लादेश

जांच में सामने आया कि वह 9 जुलाई 2026 को भारत आया था और वीजा में निर्धारित 15 दिनों की अवधि से अधिक समय तक यहां रह रहा था. इसके बाद पुलिस टीम ने चांदी वालान मेन बाजार, पहाड़गंज स्थित एक अन्य होटल में मकसूदा अख्तर को पकड़ा. वह 27 जुलाई 2026 को भारत आई थी. दस्तावेजों की जांच में उसके भी निर्धारित अवधि से अधिक समय तक भारत में रहने की पुष्टि हुई.

FRRO ने जारी किए प्रतिबंध संबंधी आदेश

पुलिस ने दोनों विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट, वीजा और अन्य यात्रा दस्तावेजों की जांच की. पूछताछ और दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) के सामने पेश किया गया. FRRO की ओर से दोनों के खिलाफ प्रतिबंध संबंधी आदेश जारी किए गए. इसके बाद दोनों को सेवा धाम डिटेंशन सेंटर, शाहजादा बाग, सराय रोहिल्ला, दिल्ली में भेज दिया गया. दोनों विदेशी नागरिकों को डिपोर्टेशन की आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन विस्टा 1.0 के तहत विदेशी नागरिकों के वीजा और दस्तावेजों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: अवैध घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, 250 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट

Continue reading on the app

Royal Enfield Motoverse 2026 का ऐलान, 27 नवंबर से लगेगा बाइकर्स का सबसे बड़ा मेला; टिकट ₹2,599 से शुरू

Royal Enfield Motoverse 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है और इस बार यह फेस्टिवल पहले से भी बड़ा होने वाला है. 27 से 29 नवंबर तक गोवा के वागातोर में होने वाले इस मेगा इवेंट में नई मोटरसाइकिलों के अनवील से लेकर रोमांचक राइडिंग एक्टिविटीज और शानदार म्यूजिक परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगी. टिकट की शुरुआती कीमत ₹2,599 है. जानिए Artist Lineup, टिकट, टेस्ट राइड और Motoverse 2026 की पूरी डिटेल.

Continue reading on the app

  Sports

ट्रिपल सेंचुरी बनाना करियर के लिए अभिशाप, बल्ले में ऐसी जंग लगी कि करियर हुआ भस्म

दुनिया के किसी भी क्रिकेट के लिए तिहरा शतक लगाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन क्या हो जब कोई बल्लेबाज तिहरा शतक लगाए और उसका करियर बर्बाद हो जाए. ऐसा ही एक भारतीय खिलाड़ी हुआ, जिन्होंंने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ट्रिपल सेंचुरी लगाई, लेकिन उस पारी के बाद उसके बल्ले में ऐसा जंग लगा कि सबकुछ खत्म हो गया. Tue, 1 Sep 2026 20:01:03 +0530

  Videos
See all

पाकिस्तान में बाढ़ का कहर [Floods hit outskirts of Pakistan] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T15:11:49+00:00

SIR के बाद 5 सीटों पर 40% से ज्यादा वोटर गायब! 7 सीटों पर 1 लाख तक नाम कम | Delhi SIR Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T15:05:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers