Responsive Scrollable Menu

पैपराजी पर भड़कीं करीना कपूर:बार-बार राइट-लेफ्ट जाने को कहा तो बोलीं- मैंने हील्स पहनी है; अलग-अलग एंगल से फोटो क्लिक कराने से हुईं परेशान

एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पैपराजी पर भड़क गईं। मुंबई में आयोजित इस इवेंट के दौरान जब वे पैपराजी को पोज दे रही थीं, तब उन्हें गुस्सा आ गया। इससे परेशान होकर करीना ने पैपराजी को फटकार लगाई और कहा कि कभी इधर, कभी उधर, मैंने हील्स पहनी है। दरअसल फोटो क्लिक करवाने के दौरान पैपराजी उन्हें लगातार राइट और लेफ्ट होने के लिए कह रहे थे। बार-बार एंगल बदलने की हिदायत से करीना असहज हो गईं। उनके चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आई। करीना ने पैपराजी को टोकते हुए कहा कि वे हील्स पहनकर बार-बार इधर-उधर नहीं घूम सकतीं। इसी इवेंट में कृति सेनन की ट्रोलिंग का सवाल टाला ट्रेलर लॉंच के इसी इवेंट में एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन एडवर्टाइजमेंट में कपड़ों को लेकर शुरू हुए विवाद पर करीना कपूर ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया था। करीना से इस विवाद और एक्ट्रेसेस की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर सवाल पूछा, तो उन्होंने इस सवाल पर चुप्पी साधे रखी। करीना ने इस सवाल का जवाब पास में बैठीं डायरेक्टर मेघना गुलजार से देने को कहा। सवाल सुनते ही डायरेक्टर की तरफ किया इशारा इवेंट में रिपोर्टर ने करीना कपूर से पूछा कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस के कपड़ों और उनके रिप्रेजेंटेशन को लेकर काफी ट्रोलिंग होती है, ऐसे में एक एक्ट्रेस होने के नाते उनकी क्या सीमाएं होनी चाहिए। सवाल पूरा सुनते ही करीना ने खुद बोलने के बजाय माइक डायरेक्टर मेघना गुलजार की तरफ बढ़ा दिया। करीना के इशारा करने के बाद डायरेक्टर मेघना गुलजार ने सवाल का जवाब दिया। मेघना ने कहा, "फिल्मों या स्क्रीन पर किसी महिला या पुरुष कलाकार का लुक और कपड़े उनके किरदार पर निर्भर करते हैं। यह डायरेक्टर की सोच के हिसाब से तय होता है।" मेघना ने आगे कहा कि इस तरह के मामलों में सिर्फ किसी एक एक्टर से सवाल पूछना या उसे कटघरे में खड़ा करना सही नहीं है। हाल ही में फैली थी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाह ट्रेलर लॉन्च से पहले करीना कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही थीं। कुछ दिनों पहले जिम के बाहर का उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगी थीं। हालांकि, बाद में करीना की तरफ से इन खबरों पर सफाई आई कि वे प्रेग्नेंट नहीं हैं और ये महज अफवाहें थीं। साउथ स्टार पृथ्वीराज के साथ नजर आएंगी करीना करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'दायरा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे एक अलग और अनोखे किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ साउथ सिनेमा के एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। …………… करीना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… करीना@45, प्यार में कमरे का ताला तोड़ा:शादी पर लव जिहाद विवाद, नेपोटिज्म पर बोलीं- मत देखो फिल्म; जीरो फिगर ट्रेंड लाने वालीं एक्ट्रेस चाहे स्टाइलिश 'पू' हो या चुलबुली 'गीत' करीना कपूर ने अपने हर किरदार को खास बना दिया है। जहां उनके परिवार में लगभग सभी लोग फिल्मों में आने का सपना देखते थे, वहीं करीना ने पहले वकालत का रास्ता चुना था। हालांकि एक्टिंग के प्रति झुकाव के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। पूरी खबर पढ़ें… करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं:तीसरी बार मां बनने की अफवाहों को टीम ने बताया गलत; ननद सबा बोलीं- कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए एक्ट्रेस करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों को उनकी टीम ने गलत बताया है। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने के बाद टीम ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

India A के खिलाफ सीरीज के लिए 14 सदस्यीय Australia A टीम घोषित, 22 सितंबर से पुडुचेरी में मुकाबले

तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शियस, सैम कॉन्स्टास और नाथन मैकस्वीनी जैसे सीनियर टीम की तरफ से खेल चुके खिलाड़ियों को भारत ए के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ए की दो प्रारूपों के लिए चुनी गई 14 सदस्यीय टीमों में शामिल किया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की राष्ट्रीय चयन समिति ने कहा कि भारत का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से परिचित कराना और उन्हें भारत में खेलने की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। ऑस्ट्रेलिया ए की टीम इस दौरे में चार दिवसीय मैच भी खेलेगी जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले साल की शुरुआत में भारत में होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए सीनियर टीम में जगह बनाने का मौका मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक मंदी और युद्ध की चिंताओं के बीच 7.8 प्रतिशत रही भारत की GDP वृद्धि, पीएम मोदी ने जताई खुशी

ऑस्ट्रेलिया ए टीम पुडुचेरी में दो चार दिवसीय मैच और तीन एक दिवसीय मैच खेलेगी। पहला चार दिवसीय मैच 22 सितंबर से जबकि दूसरा मैच 29 सितंबर से शुरू होगा है। अनौपचारिक वनडे मैच छह, नौ और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि यह दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम भारत का दौरा करने वाली है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इन टीमों को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि वे इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इनमें से कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि अन्य के लिए यह ऑस्ट्रेलिया ए और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश में मिले मौकों को आगे बढ़ाना है।’’ पीटर हैंड्सकॉम्ब, ब्रेंडन डॉगेट, कॉन्स्टास, मैकस्वीनी, झाई रिचर्डसन और टॉड मर्फी सभी टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि मिच ओवेन, जैक एडवर्ड्स, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, स्पेंसर जॉनसन, बेन ड्वार्शियस, जोश फिलिप, आरोन हार्डी, निखिल चौधरी और महली बियर्डमैन वनडे या टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: India A महिला टीम की कमान यस्तिका और अनुष्का को मिली, BCCI ने की घोषणा

टीम इस प्रकार हैं: ऑस्ट्रेलिया ए – चार दिवसीय मैच: ब्रेंडन डॉगेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैंपबेल केलवे, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओनील, जोश फिलिप, झाई रिचर्डसन, कोरी रोकिचिओली, जेसन संघा, लियाम स्कॉट। ऑस्ट्रेलिया ए – एक दिवसीय मैच: महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वार्शियस, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, लाचलान शॉ।

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: बड़े उलटफेर से बच गया पाकिस्तान, थाईलैंड के खिलाफ गिरते-पड़ते जीता एशिया कप मैच

pakistan women vs thailand women: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप की शुरुआत जीत से की है. हालांकि, थाईलैंड जैसे छोटी टीम के खिलाफ उसे अपने पहले मुकाबले में उसे जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा. मुनीबा अली ने अर्धशतक जड़कर पाकिस्तान को लाज बचाई वरना थाईलैंड की टीम बड़ा उलटफेर करने की तरफ बढ़ चुकी थी. Wed, 2 Sep 2026 00:06:21 +0530

  Videos
See all

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की ताजा और बड़ी खबरें| Top Headlines | CM Yogi | GST | Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T19:30:06+00:00

Delhi News Live : 47 KM तक दरिंदगी, दिल्ली में हड़कंप ! | Breaking News | Delhi Sleeper Bus Gangrape #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T19:41:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers