दूध ₹100 पार, CNG-PNG के बढ़े दाम, टैक्सी की सवारी महंगी... 1 सितंबर को मुंबईकरों को लगे महंगाई के 3 झटके
Mumbai News: 1 सितंबर का दिन मुंबईवालों के लिए बहुत भारी पड़ा. एक ही दिन में मुंबईवासियों को 3 झटके लगे हैं. तलेबे का दूध 100 रूपये पार हो गया. वहीं सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में वृद्धि हुई. इसके अलावा ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ गया.
त्योहारी सीजन से पहले मुंबई में दूध के दाम बढ़ने से आम लोगों का बजट बिगड़ सकता है. मुंबई में महंगाई का ट्रिपल झटका लगा है. 1 सितंबर 2026 से तबेले के दूध की कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. यानी अब मुंबईकरों को एक लीटर दूध के लिए 102 रुपये चुकाने होंगे, जबकि पहले इसकी कीमत 93 रुपये थी.
CNG-PNG के दाम बढ़े
मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाई गई है. अब एक किलो CNG के लिए 88 रुपये चुकाने होंगे. वहीं घरेलू PNG के दाम में 1 रुपये प्रति SCM की बढ़ोतरी की गई है.
महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों पर दबाव बढ़ा है. इसके अलावा CNG की मांग को पूरा करने के लिए महंगे स्पॉट RLNG का इस्तेमाल भी बढ़ा है. कंपनी का कहना है कि बढ़ी हुई कीमत से बढ़ती लागत का केवल एक हिस्सा ही पूरा हो पाएगा.
यह भी पढ़ें: LPG Price Hike: सितंबर के पहले दिन ही लगा महंगाई का झटका, एलपीजी के बढ़े इतने दाम, जानें अपने शहर का हाल
ऑटो-टैक्सी का सफर भी हुआ महंगा
CNG के दाम बढ़ने के साथ ही मुंबई महानगर क्षेत्र में ऑटो रिक्शा और काली-पीली टैक्सी का न्यूनतम किराया भी बढ़ गया है. यानी अब मुंबईकरों को आने-जाने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.
किराए में यह बदलाव 1 सितंबर से लागू हो गया है. CNG की बढ़ी कीमतों का असर सीधे तौर पर ऑटो और टैक्सी चालकों की परिचालन लागत पर पड़ता है. ऐसे में किराया बढ़ने से यात्रियों की रोजाना की यात्रा का खर्च बढ़ना तय है.
क्यों बढ़ी दूध की कीमतें, 6 महीने तक रहेंगी लागू
दूध की कीमत बढ़ने के पीछे पशुपालकों ने बढ़ती उत्पादन लागत को बड़ी वजह बताया है. उनका कहना है कि पशुओं के चारे और दूसरे जरूरी सामान महंगे होने से दूध उत्पादन का खर्च लगातार बढ़ रहा है.
पशुपालकों के मुताबिक, अनाज, तूर चुनी और चना चुनी जैसे पशु आहार के दाम करीब 25 फीसदी तक बढ़ चुके हैं. इसके अलावा खली और पशुओं के लिए जरूरी अन्य सामान की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. इसके अलावा दूध की नई कीमतें 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगी ऐसे में अगले छह महीनों तक मुंबई के लोगों को महंगे दूध का सामना करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Explainer: इथेनॉल, जमाखोरी, फसल खराब... आखिर चीनी पर क्यों फूटा महंगाई बम? ये हैं असली कारण
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकता है भारत का ये खतरनाक ऑलराउंडर
IND vs AFG : भारतीय क्रिकेट टीम को सितंबर में टी20 सीरीज खेलनी है. टीम इंडिया 13 सितंबर से अफगानिस्तान के साथ 3 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज को भारत में ही अफगानिस्तान द्वारा होस्ट किया जाएगा. इस सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली में खेले जाएंगे. टीम इंडिया के तीन मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम के समय खेले जाएंगे. उससे पहले इंडियन क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है.
दरअसल, भारत के खतरनाक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पांड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. वो चोट से अपनी रिकवरी कर रहे हैं. वो मैच फिट होने के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में मेहतन तक रहे हैं. लेकिन इस दौरान उन्हें एक और चोट लगने की खबर सामने आ रही है.
हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान सीरीज से होंगे बाहर
आपको बता दें कि, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिर से पैर में चोट लग गई है. पैर में लगी इस चोट की वजह से हार्दिक पांड्या की वापसी में देरी हो सकती है. ऐसे में साफ है कि, हार्दिक को अपनी फिटनेस पाने और पैर में लगी इस चोट से ठीक होने के लिए अभी और समय चाहिए होगा.
???? PANDYA COMEBACK DELAYED. ????
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 1, 2026
- Hardik Pandya’s comeback could be delayed due to leg niggle he suffered at the BCCI CoE. (TOI). pic.twitter.com/ORgxkcpifa
इन सीरीज से भी हार्दिक पांड्या हो सकते हैं बाहर?
इस स्थिति में पूरी तरह से साफ है कि, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली इस सीरीज में हार्दिक पांड्या नहीं होने वाले हैं. अब उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और टी20 सीरीज खेलने पर भी सवाल खड़ा हो गया है. हार्दिक पांड्या एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड का भी हिस्सा है. अगर वो पूरी तरह से फिट नहीं हो पाते तो वो इन सभी टूर्नामेंटों से बाहर हो सकते हैं.
???? PANDYA COMEBACK DELAYED. ????
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 1, 2026
- Hardik Pandya’s comeback could be delayed due to leg niggle he suffered at the BCCI CoE. (TOI). pic.twitter.com/ORgxkcpifa
कब लगी थी हार्दिक पांड्या को चोट
हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 के दौरान इंजरी हुई थी. हार्दिक को आईपीएल के दौरान जांघ की मांसपेशी में खिंचाव आया था. उनको लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन हुआ है. इसके चलते वो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और फिर आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से भी हार्दिक पांड्या को चोट के चलते बाहर होना पड़ा था. वो मैच फिटनेस हासिल करने के लिए लंबे समय से बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में चोट से उभर रहे हैं. अब उनकी वापसी पर सवाल उठ गए हैं क्योंकि पहले उनकी वापसी सितंबर में होने की उम्मीद थी. अब वो कब मैदान पर वापस आएंगे. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
????HARDIK PANDYA'S RETURN COULD BE DELAYED.????(Sahil Malhotra)
— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) September 1, 2026
- Hardik Pandya's return could be delayed as all-rounder has a niggle in the leg. The late development will be communicated to the selectors before they pick squad for Afghanistan T20Is.
BIG BLOW FOR TEAM INDIA...!!…
हार्दिक पांड्या का व्हाइट बॉल करियर
हार्दिक पांड्या के वनडे करियर की बात करें तो, उन्होंने भारत के लिए 94 मैचों की 68 पारियों में 11 अर्धशतकों के साथ 1904 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 92* रहा है. उनका औसत 32.82 का है. वहीं गेंद के साथ हार्दिक ने इतने ही मैचों में कुल 91 विकेट हासि लिए हैं. वहीं उन्होंने 138 मैचों की 109 पारियों में 9 अर्धशतक के साथ 2888 रन बनाए हैं और बॉल के साथ 114 विकेट भी लिए हैं.
ये भी पढ़ें : क्रिकेट फैंस की लगी लॉटरी! सितंबर में बैक टू बैक मैच खेलने वाली है टीम इंडिया, आज ही नोट कर लें पूरा शेड्यूल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






