Responsive Scrollable Menu

Jabalpur News: पेट्रोल के बढ़ते दाम का निकाला देसी तोड़, पुरानी बाइक में ऐसा जुगाड़ देख हैरान रह गए लोग

Jabalpur News: महंगे पेट्रोल ने जब जेब पर बोझ बढ़ाया, तो जबलपुर में रहने वाले गोरखपुर के रूपेंद्र आनंद ने ऐसा देसी जुगाड़ तैयार कर दिया, जिसने उनकी रोजाना की कमाई और खर्च दोनों का हिसाब बदल दिया. बीकॉम पास रूपेंद्र ने अपनी पुरानी बाइक को इलेक्ट्रिक और पेट्रोल, दोनों से चलने वाली हाइब्रिड बाइक में बदल दिया. डिलीवरी का काम करने वाले रूपेंद्र की आईडी स्विगी, जोमैटो, रैपिडो और ओला जैसी सेवाओं पर एक्टिव है. रोजाना पेट्रोल पर 400 से 500 रुपये खर्च होने से वह परेशान थे. करीब 5-6 साल की मेहनत और सोच के बाद उन्होंने बाइक में नॉन-आरटीओ मोटर और लेड-एसिड बैटरी फिट की. यह बाइक 35-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है, जो शहर में डिलीवरी के लिए पर्याप्त है. इस जुगाड़ से उनका पेट्रोल खर्च 12-15 हजार रुपये से घटकर सिर्फ 2,500-3,000 रुपये महीना रह गया है. इसे तैयार करने में करीब 35-40 हजार रुपये खर्च हुए. अब उनका यह अनोखा प्रयोग इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Continue reading on the app

भारतीय शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला; सेंसेक्स 76,900 के करीब

Stock Market Today: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सपाट खुला. इस दौरान सेंसेक्स 25 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 76,920 और निफ्टी 29 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,037 पर था. शुरुआती कारोबार में बाजार को सहारा एफएमसीजी, कंजप्शन और मेटल स्टॉक्स से मिल रहा था. सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी एफएमसीजी टॉप गेनर्स थे. इसके अलावा, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी ऑटो हरे निशान में थे.

निफ्टी पर हेल्थकेयर, फार्मा, आईटी के शेयरों में गिरावट

इसके अलावा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी आईटी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक लाल निशान में थे. लार्जकैप के साथ स्मॉलकैप भी करीब सपाट थे. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 20 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के कारण 19,910 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 545 अंक या 0.85 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,666 पर था.

सेंसेक्स के इन शेयरों में दिखी गिरावट

सेंसेक्स पैक में आईटीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एमएंडएम, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट्स गेनर्स थे. इंडिगो, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इटनरल, टीसीएस, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, बीईएल, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, एचयूएल, एनटीपीसी और टाइटन लूजर्स थे.

एशियाई बाजार में भी गिरावट जारी

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे, जबकि जकार्ता हरे निशान में था. अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था. 

क्यों आई शेयर बाजार में गिरावट?

जानकारों ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और यूएस बॉन्ड यील्ड में भारी बढ़ोतरी जैसे वैश्विक दबाव बाजार पर नकारात्मक असर डाल रहे हैं. यूएस में 10-साल के बॉन्ड की यील्ड 4.77 प्रतिशत और 30-साल के बॉन्ड की यील्ड 5.24 प्रतिशत होना इक्विटी बाजार के लिए नकारात्मक है. ऐसे में सुरक्षित यूएस बॉन्ड की ओर पूंजी जा रही है. पिछले दो दिनों में एफआईआई के कैश मार्केट में 13,025 करोड़ रुपए की इक्विटी बेचने से भी इसकी पुष्टि होती है. इस दौरान निफ्टी के 23,000-25,000 की रेंज में कारोबार करने की उम्मीद है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

  Sports

Video: वैभव सूर्यवंशी ऑल फॉर्मेट बल्लेबाज बनने के लिए कितनी करते हैं रेड बॉल से तैयारी जानिए

वैभव सूर्यवंशी ऑल फॉर्मेट बल्लेबाज बनने के लिए कितनी करते हैं रेड बॉल से तैयारी जानिए. वैभव ने कहा कि मैं रेड बॉल (लाल गेंद) से काफी प्रैक्टिस करता हूँ और अपने राज्य के लिए भी खेलता हूँ. मैं अपनी बल्लेबाजी को फॉर्मेट के अनुसार बदलता हूँ. मेरा सपना है कि मैं तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) खेलूं. आगे क्या होगा, वो भगवान ही जानता है. Wed, 2 Sep 2026 19:47:56 +0530

  Videos
See all

हेग की जेल में म्लादिच का निधन [Mladic's death reopens old wounds in the Western Balkans] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T14:02:44+00:00

Jodhpur: टिकट न मिलने का छलका दर्द! केंद्रीय मंत्री Gajendra Singh Shekhawat से लिपटकर रोए नेताजी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T14:03:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers