सामाजिक कार्यकर्ता Anna Hazare वायरल संक्रमण के कारण Bombay Hospital में भर्ती
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को वायरल संक्रमण और गंभीर निर्जलीकरण (शरीर में पानी की कमी) के इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हजारे के एक सहयोगी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सहयोगी के अनुसार, 89 वर्षीय हजारे को सोमवार को दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल लाया गया।
इसे भी पढ़ें: Mumbai Auto Taxi Fare Hike | मुंबईकरों की जेब पर बढ़ा बोझ! ऑटो और टैक्सी का किराया महंगा, नई दरें लागू
इससे पहले उन्हें शुरुआती इलाज के लिए अहिल्यानगर जिले के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि बॉम्बे अस्पताल के डॉक्टर हजारे की स्वास्थ्य स्थिति का विस्तृत आकलन कर रहे हैं, जिसके आधार पर आगे के इलाज के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
ED और CBI ने चार साल तक प्रताड़ित किया, आबकारी नीति केस पर छलका के. कविता का दर्द
तेलंगाना रक्षा सेना (टीआरएस) की प्रमुख के. कविता अपने खिलाफ दिल्ली आबकारी नीति मामले का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं और उन्होंने आरोप लगाया कि कोई गलत काम नहीं करने के बावजूद उन्हें परेशान किया गया। कविता को इस मामले में 2024 में जेल जाना पड़ा था। कविता ने तेलंगाना के निजामाबाद में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें उनके पिता के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से बाहर कर दिया गया।
कविता इससे पहले निजामाबाद से लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वह सांसद एवं विधान परिषद सदस्य चुनी गईं और उन्हें सत्ता की लालसा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे दिल्ली की तिहाड़ जेल में क्यों डाला गया?
इसे भी पढ़ें: दिल्ली की मसौदा मतदाता सूची से 47.5 लाख नाम बाहर, बुराड़ी में सबसे ज्यादा कटौती
वहां न हमारी है, न हमारे लोग। मैंने क्या गलती की थी? मैं इस जिले की बहू हूं।
इसे भी पढ़ें: ब्रिक्स सम्मेलन के कारकेड रिहर्सल से दिल्ली की 35 से अधिक सड़कों पर मंगलवार को बदलेगा ट्रैफिक
मुझे तिहाड़ जेल में डाला गया, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुझे चार साल तक परेशान किया लेकिन मैंने हर बार कहा कि मैंने कोई गलती नहीं की है।’’ कविता ने दावा किया कि अदालत ने कहा है कि जिस मामले में उन पर आरोप लगे थे उसकी जांच करने वाले अधिकारी के खिलाफ जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एकमात्र ऐसा मामला है जिसमें अदालत ने इस तरह की टिप्पणी की है।
कविता ने आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए समर्पित ‘‘बहुजन तेलंगाना’’ बनाने की वकालत की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार के दौरान निर्मित कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई योजना पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बावजूद निजामाबाद में एक एकड़ जमीन को भी पानी नहीं मिला। कविता ने अपने ‘पंचजन्यम’ वादे का भी जिक्र किया जिसमें मुफ्त शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, कृषि एवं किसान कल्याण, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और सामाजिक न्याय शामिल हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








