रॉ में तीन रेसलर्स पर हमला, अस्पताल पहुंचाया:उसोज और सोलो सिकोआ घायल, रोमन रेंस ने जिम्मेदारी से इनकार किया; खून से सने दृश्य ब्लर किए
WWE के मंडे नाइट रॉ के हालिया एपिसोड में द उसोज और सोलो सिकोआ पर जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। शो के कमेंटेटर जो टेसिटोर ने इसकी जानकारी दी। हमले के वीडियो में इतना खून-खराबा था कि टीवी स्क्रीन पर विजुअल्स को ब्लर किया गया। फुटेज को फ्रीज करके सेंसर भी करना पड़ा। द उसोज पर रॉयस कीज और ओटीएम ने किया हमला जानकारी के मुताबिक, रॉयस कीज और ओटीएम ने मिलकर जे और जिमी उसो पर हमला किया। यह हमला इतना खतरनाक था कि जिमी उसो को कार के शीशे पर फेंका गया। जे उसो पर भी हमला हुआ और उनका पूरा चेहरा खून से लथपथ दिखा। इसके बाद टीवी स्क्रीन पर इस फुटेज को ब्लर किया गया और सेंसर करके फ्रीज कर दिया गया। सोलो सिकोआ पर बैकस्टेज हमला बैकस्टेज सोलो सिकोआ पर भी अचानक हमला किया गया। इसके बाद वह घायल हालत में पड़े मिले। इस हमले के लिए रोमन रेंस का नाम सामने आया, लेकिन रेंस ने इसमें अपना हाथ होने से इनकार किया। WWE चैंपियन रेंस रिंग में आए और ऐसी कई बातें कहीं, जिनसे इशारा मिला कि हमला उन्होंने ही करवाया था। रेंस ने एलए नाइट का नाम भी इस मामले में नहीं जोड़ने की बात कही। तीनों को मेडिकल सेंटर ले जाया गया जो टेसिटोर ने बताया कि रॉ में हुई घटना के बाद कई स्टार्स को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि सोलो सिकोआ, जे उसो और जिमी उसो को स्थानीय मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर इन तीनों की चोटों का आकलन कर रहे हैं। जो टेसिटोर ने कहा, “हमें अभी इस बात की जानकारी मिली है, जो हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। सोलो सिकोआ, जे उसो और जिमी उसो को लेकर जानकारी मिली है कि तीनों को WWE रॉ एपिसोड के बाद लोकल मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया। वहां उनके कई चोट लगने की जानकारियां भी सामने आई हैं।” उन्होंने आगे कहा, “इस मामले पर और ज्यादा अपडेट जल्द ही आपको मेडिकल सेंटर से जानकारी मिलने के बाद देंगे।” फिलहाल, इन तीनों को लेकर ज्यादा जानकारी संडे नाइट मेन इवेंट तक सामने आ सकती है। तीनों को इस इवेंट में हिस्सा नहीं लेना है, लेकिन उनके बारे में अपडेट जरूर सामने आ सकता है। ब्रॉक लैसनर की 5 सबसे खतरनाक फाइट्स WWE के दिग्गज रेसलर ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में कंपनी से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। उनका करियर 2002 में शुरू हुआ था और 2026 तक कई यादगार लम्हे देखने को मिले। इस खबर में उनकी पांच सबसे खतरनाक फाइट्स का विवरण दिया गया है। बिग शो के साथ उनकी फाइट में पूरा रिंग टूट गया था। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर।
मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिली तो क्या करें? पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने दिए 3 टिप्स
IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल हाल ही में अपने इस्तीफे को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने क्लास 6 का अनुभव साझा किया, जिसमें वे बताती हैं कि वे कभी क्लास में फर्स्ट नहीं आई. उन्होंने बताया कि पूरी मेहनत करने के बाद भी असफलता मिले तो क्या करना चाहिए.
The post मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिली तो क्या करें? पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने दिए 3 टिप्स appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

