कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक तनाव से सेंसेक्स 121 अंक टूटा, निफ्टी 24,027 पर आया
मुंबई, एक सितंबर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच नए सिरे से बढ़े तनाव के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 121.48 अंक टूटकर 76,835.79 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 52.6 अंक की गिरावट के साथ 24,027.80 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।
वहीं आईटीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 91.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 7,985.88 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिकवाली की। सेंसेक्स सोमवार को 307.24 अंक और निफ्टी 95.25 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
कौन थे नीम करौली बाबा? कहां है उनका प्रसिद्ध कैंची धाम, जानें महाराज जी से जुड़ी पूरी कहानी
20वीं सदी के संत नीम करौली बाबा का प्रमुख आश्रम कैंची धाम उत्तराखंड में है। यह हनुमान भक्ति और बाबा के प्रेम, सेवा व भक्ति के संदेश का केंद्र है। 1964 में स्थापित यह धाम आज दुनिया भर में आस्था का एक बड़ा केंद्र बन गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews









