Responsive Scrollable Menu

7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- 'जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे'

भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% की शानदार बढ़त दर्ज की है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक 'बहुत बड़ी उपलब्धि' बताया है. यह आंकड़ा कई वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की आर्थिक मजबूती को दर्शाता है.

The post 7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- 'जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे' appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

मूक - बधिक स्टूडेंट्स का 3 घंटे तक चला प्रदर्शन:शोर मचाकर रखी अपनी बात, पिक एंड ड्रॉप बस सुविधा, टीचर को साइन लैंग्वेज ट्रेनिंग की मांग

चंडीगढ़ के सेक्टर-19 स्थित वटिका स्पेशल स्कूल के मूक-बधिर स्टूडेंट्स ने स्कूल के बाहर करीब 3 घंटे प्रदर्शन किया। ये बच्चे बोल और सुन नहीं सकते। ऐसे में अपनी आवाज उठाने के लिए उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। यह विरोध प्रदर्शन 12 अगस्त 2026 को किया गया। छात्रों ने अपनी मांगों का ज्ञापन प्रबंधन को दिया। प्रदर्शन में स्कूल के कुछ पूर्व विद्यार्थी और पेरेंट्स भी शामिल हुए। बस चार्जिंग की सुविधा स्कूल में एक इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध है, लेकिन छात्रों के मुताबिक कैंपस में चार्जिंग की व्यवस्था न होने से उसका नियमित इस्तेमाल नहीं हो रहा है। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि चार्जिंग की समस्या को दूर किया जा रहा है। प्रशासन ने सुनी शिकायतें प्रदर्शन के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों की शिकायतें समझने के लिए सोशल वेलफेयर विभाग की मदद ली। विभाग के अधिकारी ने छात्रों की शिकायतें सुनीं। स्कूल प्रिंसिपल ने भी कहा कि अब शिकायतों को लेकर विभाग के साथ समाधान की कोशिश की जाएगी। प्रिंसिपल कविता सोबती ने कहा कि छात्रों ने इससे पहले लिखित शिकायत नहीं दी थी। अब सोशल वेलफेयर विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। दो कमरों से हुई थी स्कूल की शुरुआत सबसे पहले इस स्कूल की शुरुआत 1991–92 में करुणा सदन, सेक्टर 11-B में केवल दो कमरों से हुई थी। बच्चों की संख्या और जरूरतें बढ़ने के बाद अगस्त 2002 में चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर 19-B में सरकारी भवन लीज होल्ड आधार पर स्कूल को दिया। स्कूल पंजाब IAS ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (PIOWA) की पहल है। शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर भी मौजूद स्कूल की अपनी वेबसाइट भी इसे PIOWA का venture बताती है। स्कूल का उद्देश्य मूक-बधिक स्टूडेंट्स को केवल अकादमिक शिक्षा देना नहीं बल्कि बच्चों को इंडियन साइन लैंग्वेज, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के लिए तैयार करना भी है। ये खबर भी पढ़ें दिल्ली के बाद दूसरा आंदोलन जब सरकार ने मानी मांगें:जंतर - मंतर पर छात्रों की जीत से बढ़े हौसले, झारखंड में मांगें पूरी होने के बाद खूब नाचे कार्यकर्ता हाल ही में हुए छात्र आंदोलन में यह तीसरा आंदोलन है जिसमें सरकार ने छात्रों की मांगे मान ली हैं। इसके चलते BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) को एक ही चरण में करने का फैसला किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

India A के खिलाफ सीरीज के लिए 14 सदस्यीय Australia A टीम घोषित, 22 सितंबर से पुडुचेरी में मुकाबले

तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शियस, सैम कॉन्स्टास और नाथन मैकस्वीनी जैसे सीनियर टीम की तरफ से खेल चुके खिलाड़ियों को भारत ए के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ए की दो प्रारूपों के लिए चुनी गई 14 सदस्यीय टीमों में शामिल किया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की राष्ट्रीय चयन समिति ने कहा कि भारत का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से परिचित कराना और उन्हें भारत में खेलने की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। ऑस्ट्रेलिया ए की टीम इस दौरे में चार दिवसीय मैच भी खेलेगी जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले साल की शुरुआत में भारत में होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए सीनियर टीम में जगह बनाने का मौका मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक मंदी और युद्ध की चिंताओं के बीच 7.8 प्रतिशत रही भारत की GDP वृद्धि, पीएम मोदी ने जताई खुशी

ऑस्ट्रेलिया ए टीम पुडुचेरी में दो चार दिवसीय मैच और तीन एक दिवसीय मैच खेलेगी। पहला चार दिवसीय मैच 22 सितंबर से जबकि दूसरा मैच 29 सितंबर से शुरू होगा है। अनौपचारिक वनडे मैच छह, नौ और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि यह दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम भारत का दौरा करने वाली है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इन टीमों को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि वे इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इनमें से कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि अन्य के लिए यह ऑस्ट्रेलिया ए और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश में मिले मौकों को आगे बढ़ाना है।’’ पीटर हैंड्सकॉम्ब, ब्रेंडन डॉगेट, कॉन्स्टास, मैकस्वीनी, झाई रिचर्डसन और टॉड मर्फी सभी टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि मिच ओवेन, जैक एडवर्ड्स, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, स्पेंसर जॉनसन, बेन ड्वार्शियस, जोश फिलिप, आरोन हार्डी, निखिल चौधरी और महली बियर्डमैन वनडे या टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: India A महिला टीम की कमान यस्तिका और अनुष्का को मिली, BCCI ने की घोषणा

टीम इस प्रकार हैं: ऑस्ट्रेलिया ए – चार दिवसीय मैच: ब्रेंडन डॉगेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैंपबेल केलवे, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओनील, जोश फिलिप, झाई रिचर्डसन, कोरी रोकिचिओली, जेसन संघा, लियाम स्कॉट। ऑस्ट्रेलिया ए – एक दिवसीय मैच: महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वार्शियस, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, लाचलान शॉ।

Tue, 01 Sep 2026 11:10:00 +0530

  Videos
See all

Sugar Price Drop: चीनी के नए दाम पर आया बड़ा अपडेट! | Sugar Price News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T05:30:37+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की खबरें देखिए | CM Dhami | Rahul Gandhi | Congress vs BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T05:33:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers