Aaj Ka Mausam: देश के 17 राज्यों में आज दिखेगा आंधी-तूफान और बारिश का रौद्र रूप, IMD ने जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. जहां दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है तो वहीं कई राज्यों में भारी बारिश के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है. इस बीच मौसम विभाग ने एक भार फिर से भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी मंगलवार (1 सितंबर) को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कम के कम 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की आशंका है. इसके साथ ही कई इलाकों में 65 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
पहाड़ों पर भूस्खलन की आशंका
इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि भारी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की आशंका है. इसके साथ ही भारी बारिश के चलते कई नदियों के जलस्तर में खतरनाक वृद्धि होने की भी संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, तेज आंधी के चलते खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान हो सकता है. जबकि कुछ राज्यों में आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि होने की संभावना है.
तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज
बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जबकि निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके साथ ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. जबकि गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल के साथ-साथघ उससे सटे उत्तरी तटीय ओडिशा, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने 'वेल मार्ड लो-प्रेशर एरिया' बन रहा है. जिसके चलते कुछ स्थानों पर भारी बारिश की प्रबल संभावना है.
इन राज्यों में होगी आज भारी बारिश!
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को देश के 17 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम और केरल में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका है. जबकि पूर्वी भारत के राज्यों में कई स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है. जबकि इस दौरान अधिकांश इलाकों में 60 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज (1 सितंबर) को शाम के वक्त कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. वहीं इस दौरान 20-30 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जबकि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
यूपी-बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट
वहीं आज यानी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, बदायूं, कानपुर, झांसी, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, सीतापुर, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है. जबकि कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं. उधर बिहार के पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
Petrol-Diesel Prices: आज 1 सितंबर को LPG के दाम बढ़े, क्या पेट्रोल-डीजल भी हो गया महंगा? चेक करें अपने शहर की नई दरें
Petrol Diesel Prices Today: आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्या हैं?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV







.jpg)
