Toxic Box Office Collection: ‘टॉक्सिक’ की कमाई को लगा बड़ा झटका, पहले मंडे धड़ाम हुआ फिल्म कलेक्शन, जानें छठें दिन का हाल
Toxic Box Office Collection Day 6: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ लंबे इंतजार और कई बार रिलीज डेट टलने के बाद आखिरकार 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट थी. यश की पिछली फिल्म ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद दर्शकों को उनसे एक और बड़ी एक्शन फिल्म की उम्मीद थी. यही वजह है कि रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था.
हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. खासकर फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और जरूरत से ज्यादा हिंसक सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने निराशा जाहिर की. इसका असर फिल्म की कमाई पर भी दिखाई देने लगा है. रिलीज के पहले दिन जहां ‘टॉक्सिक’ ने शानदार शुरुआत की थी, वहीं इसके बाद हर दिन कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली. अब फिल्म के पहले मंडे यानी रिलीज के छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो मेकर्स के लिए चिंता बढ़ाने वाला है.
लगातार गिरती जा रही है फिल्म की कमाई
‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था. फिल्म ने भारत में करीब 101 करोड़ रुपये नेट की कमाई के साथ शुरुआत की. इस शानदार ओपनिंग के साथ फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में अपनी जगह बनाई. फिल्म की शुरुआत देखकर ऐसा लग रहा था कि ये आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई. रिलीज के दूसरे दिन यानी गुरुवार को ‘टॉक्सिक’ ने करीब 37.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पहले दिन के मुकाबले ये बड़ी गिरावट थी. इसके बाद उम्मीद थी कि शनिवार और रविवार को वीकेंड का फायदा फिल्म को मिलेगा और कमाई में दोबारा तेजी आएगी.
लेकिन ऐसा नहीं हुआ. शनिवार को फिल्म ने लगभग 25.15 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को इसका कलेक्शन करीब 23 करोड़ रुपये रहा. इस तरह फिल्म ने शुरुआती वीकेंड में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा तो पार कर लिया, लेकिन इसकी कमाई में वो तेजी नहीं दिखाई दी जिसकी उम्मीद की जा रही थी.
पहले मंडे को सिंगल डिजिट में सिमटी ‘टॉक्सिक’
अब फिल्म के रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंडे के शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के छठे दिन करीब 7.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि फिल्म की कमाई पहली बार सिंगल डिजिट में पहुंच गई है. रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्म का महज छह दिनों के भीतर 10 करोड़ रुपये से नीचे आ जाना बॉक्स ऑफिस पर इसकी गिरती रफ्तार को साफ दिखाता है. हालांकि, शुरुआती छह दिनों में फिल्म ने भारत में 221.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. यानी फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा आंकड़ा हासिल कर चुकी है, लेकिन जिस तरह से इसकी रोजाना कमाई नीचे जा रही है उससे आगे की राह आसान नजर नहीं आ रही.
क्या वीकडेज में और गिरेगी कमाई?
किसी भी बड़ी फिल्म के लिए सोमवार का कलेक्शन बेहद अहम माना जाता है. वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई से ये अंदाजा लगाया जाता है कि फिल्म को दर्शकों का कितना सपोर्ट मिल रहा है. ‘टॉक्सिक’ के मामले में पहले मंडे का आंकड़ा काफी कमजोर रहा है. रविवार को करीब 23 करोड़ रुपये कमाने के बाद सोमवार को फिल्म का कलेक्शन सीधे 7.45 करोड़ रुपये तक आ गया. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या फिल्म मंगलवार से अपनी कमाई में सुधार कर पाएगी या फिर इसकी कमाई लगातार गिरती जाएगी.
अगर आने वाले दिनों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी और कलेक्शन में सुधार नहीं हुआ तो फिल्म के लिए 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना भी चुनौती बन सकता है. हालांकि, फिल्म की कमाई अभी कई फैक्टर्स पर निर्भर करेगी, जिसमें मल्टीप्लेक्स ऑक्यूपेंसी, नए रिलीज होने वाले कंटेंट और दर्शकों की वर्ड ऑफ माउथ सबसे अहम हैं.
ये भी पढ़ें: ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ में अदनान सामी ने याद किया अमिताभ बच्चन से ‘कभी नहीं’ गंवाने का खास पल
दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: आज कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें नई ट्रैफिक एडवाइजरी
Delhi Traffic Advisory: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (1 सितंबर 2026) यातायात व्यवस्था में कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे. आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस आज मोटर कारकेड की अहम रिहर्सल कर रही है. इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है.
यात्रियों के लिए जारी ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक नई दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर यातायात को डायवर्ट और नियंत्रित किया जाएगा. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे जाम से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट (विशेषकर दिल्ली मेट्रो) का अधिक उपयोग करें. हालांकि, इस दौरान एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं वाले वाहनों को आवाजाही में पूरी प्राथमिकता दी जाएगी.
Delhi Traffic Police issues traffic advisory in view of the Motor Carcade Rehearsal for BRICS 2026
— ANI (@ANI) August 31, 2026
"On September 1, 2026, from 11:00 AM to 3:00 PM, traffic diversions and regulated movement will be in place across key routes in New Delhi. Commuters are advised to plan their… pic.twitter.com/NaQxNH3FdR
खबर अपडेट की जा रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









