दिल्ली बस गैंगरेप मामला: चलती बस में गैंगरेप मामले में अहम सुबूत जब्त, आरोपियों पर कसा शिकंजा
Delhi Rape Case: राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक चलती स्लीपर बस के भीतर नाबालिग छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है. कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुबूतों को अपने कब्जे में ले लिया है, जिन्हें अदालत में आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य के रूप में पेश किया जाएगा.
पुलिस को बस में मिले अहम सबूत
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस वैज्ञानिक जांच पर पूरा जोर दे रही है. जांच अधिकारियों के अनुसार, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने वारदात के वक्त पीड़िता द्वारा पहने गए कपड़ों और बस की सीटों के कवर से अहम नमूने (रक्त और अन्य अंश) एकत्रित किए हैं. इन नमूनों का आरोपियों के डीएनए (DNA) से मिलान कराया जाएगा ताकि अपराध की वैज्ञानिक रूप से पुष्टि हो सके. इसके अलावा, साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी जब्त कर ली गई है. ग्रेटर नोएडा के परी चौक से लेकर कश्मीरी गेट और तिमारपुर पार्किंग तक के सीसीटीवी फुटेज को भी जांच के दायरे में लिया गया है.
खबर अपडेट की जा रही है...
ये भी पढ़ें: Earthquake Today: नेपाल के बाद भारत में कांपी धरती, इन राज्यों में सुबह-सुबह आया भूकंप; घर से बाहर निकले लोग
‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ में अदनान सामी ने याद किया अमिताभ बच्चन से ‘कभी नहीं’ गंवाने का खास पल
Game Changers- The Music Series: भारत के सबसे सम्मानित ट्रेड एनालिस्ट्स में से एक, कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज के नए सीजन के साथ वापस आ गए हैं. यह सीजन मशहूर गायकों, संगीतकारों और म्यूज़िक के दिग्गजों पर खास रोशनी डालता है, जहां वो अपनी रचनात्मक यात्रा, प्रेरणाओं और उस संगीत के पीछे की अनसुनी कहानियां साझा करते हैं, जिसने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है. इस सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में मशहूर गायक और संगीतकार अदनान सामी बतौर खास मेहमान नजर आए.
अदनान सामी ने याद किया पुराना किस्सा
अदनान सामी, जिन्होंने भारतीय पॉप म्यूज़िक को एक नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने हाल ही में कोमल नाहटा के साथ बातचीत में अपनी संगीत यात्रा और यादगार कोलैबोरेशंस को याद किया. वहीं दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ हिट ट्रैक कभी नहीं पर काम करने के अपने सपने को याद करते हुए अदनान ने बच्चन के मजेदार पहले रिएक्शन का खुलासा किया “मैं तो बाथरूम सिंगर हूं, मैं नहीं गाता.”
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









