फोनपे से भी बिना इंटरनेट UPI पेमेंट कर सकेंगे:फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोर्न एप दिखाकर साइबर ठगी, पेट्रोल-पंपों पर एथेनॉल प्रतिशत बताने की मांग वाली याचिका खारिज
कल की बड़ी खबर GDP से जुड़ी रही। GDP इस साल की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में 7.8% रही। RBI का अनुमान 7% था। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 6.9% की दर से बढ़ी थी। वहीं, फिनटेक कंपनी फोनपे ने आज से फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक नई पेमेंट सर्विस शुरू की है। कंपनी ने 'फोनपे UPI 123पे' फीचर लॉन्च किया है, जिससे बिना इंटरनेट कनेक्शन के UPI ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. भारतीय इकोनॉमी RBI के अनुमान से ज्यादा तेजी से बढ़ी: पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% रही; IT-रियल एस्टेट सेक्टर्स में बढ़त का असर पश्चिम एशिया में जारी तनाव से बढ़ती महंगाई के बावजूद भारत की इकोनॉमी RBI के अनुमान से ज्यादा मजबूत रही। GDP इस साल की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में 7.8% रही। RBI का अनुमान 7% था। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 6.9% की दर से बढ़ी थी। फाइनेंस, रियल एस्टेट, आईटी और प्रोफेशनल सर्विसेज सेक्टर में 12% से ज्यादा की बढ़त रही। इससे महंगाई का असर GDP ग्रोथ पर नहीं पड़ा। सोमवार को यह आंकड़े केंद्र सरकार के सांख्यिकी विभाग ने जारी किए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. अब फोनपे से भी बिना इंटरनेट UPI पेमेंट कर सकेंगे: फीचर फोन चलाने वाले 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को फायदा; 3. अभी ये फीचर सिर्फ भीम UPI में फिनटेक कंपनी फोनपे ने आज से फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक नई पेमेंट सर्विस शुरू की है। कंपनी ने 'फोनपे UPI 123पे' फीचर लॉन्च किया है, जिससे बिना इंटरनेट कनेक्शन के UPI ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा। साथ ही 12 भाषाओं में AI वाइस असिस्टेंस से मदद भी मिलेगी। इसके साथ ही फोनपे देश का पहला ऐसा बड़ा थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर बन गया है, जिसने फीचर फोन यूजर्स के लिए यह डिजिटल पेमेंट सर्विस शुरू की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोर्न एप दिखाकर साइबर ठगी: हैकर्स डेटा चुराकर बैंक खाते खाली कर रहे, गृह मंत्रालय ने 7 एप्स से बचने को कहा सोशल मीडिया पर विज्ञापनों के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने का एक नया पैटर्न सामने आया है। गृह मंत्रालय की साइबर विंग नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने एक एडवाइजरी जारी की है। जांच एजेंसी ने पाया है कि जालसाज फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोर्न एप्स के विज्ञापन चलाकर लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं। स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बनाने वाले इस फ्रॉड को लेकर सरकार ने अलर्ट रहने को कहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अगले साल इंसानों से ज्यादा समझदार हो जाएगा AI: मस्क बोले- डिजिटल काम चुटकियों में करेगा, इंटरनेट और हैकिंग के लिए बनेगा बड़ा खतरा दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क का कहना है कि AI बहुत तेजी से इंसानों जैसी समझ हासिल कर रहा है। अगले साल के अंत तक यह कंप्यूटर और इंटरनेट से जुड़े कामों में इंसानों से भी आगे निकल जाएगा। मस्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए यह बात कही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. पेट्रोल-पंपों पर एथेनॉल प्रतिशत बताने की मांग वाली याचिका खारिज: सुप्रीम कोर्ट बोला- सक्षम अथॉरिटी के पास जाएं; E20 ईंधन से पुरानी गाड़ियों में खराबी की आशंका सुप्रीम कोर्ट ने पेट्रोल पंपों के नोजल पर एथेनॉल की मात्रा लिखने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वे इस मामले में संबंधित सक्षम अथॉरिटी के पास जाएं। आज 31 अगस्त को कोर्ट ने ये याचिका खारिज की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… सोमवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
कॉमर्शियल सिलेंडर ₹11.50 और दूध ₹9 तक महंगा:टाटा-हुंडई की कारों की कीमतें ₹25 हजार तक बढ़ीं; बिना e-KYC अटक सकती है एलपीजी सब्सिडी
आज यानी 1 सितंबर 2026 से कॉमर्शियल सिलेंडर औसतम 11.50 रुपए महंगा हो गया है। वहीं मुंबई में आज से दूध 9 रुपए प्रति किलो तक महंगा हो गया है। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं ने LPG कनेक्शन की e-KYC पूरी नहीं की है, उन्हें सब्सिडी का फायदा लेने में परेशानी हो सकता है। e-KYC कराने की समयसीमा 31 अगस्त थी। सितंबर में होने जा रहे 5 बड़े बदलाव… 1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर औसतन 11.50 रुपए महंगा बदलाव: तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर औसतन ₹11.50 रुपए तक महंगा कर दिया है। कोलकाता में इसकी कीमत ₹2884 हो गई है। पहले ये ₹₹2872.50 में मिल रहा था। असर: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली महंगे कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है। देश के प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं 2. मुंबई में आज से दूध 9 रुपए प्रति लीटर महंगा बदलाव असर 3. e-KYC नहीं कराई, अब अटक सकती है एलपीजी सब्सिडी बदलाव: एलपीजी सब्सिडी का फायदा जारी रखने के लिए e-kyc कराने की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी। तेल कंपनियों ने सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों से इस काम को पूरा करने को कहा था। असर: तारीख बीत जाने के बाद बायोमेट्रिक पहचान न कराने वाले ग्राहकों की सब्सिडी रुक सकती है। गैस मिलने में भी परेशानी आ सकती है। हालांकि, पहचान दर्ज न होने पर सिलेंडर की बुकिंग तुरंत बंद होगी या नहीं, यह कंपनी के नियमों पर निर्भर करेगा। जिन लोगों ने अभी तक यह काम नहीं कराया है, उन्हें किसी भी असुविधा से बचने के लिए जल्द से जल्द अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करना चाहिए। 4. अब विदेश जाने के लिए बोर्डिंग पास पर स्टैम्प की जरूरत नहीं बदलाव: भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए 1 सितंबर 2026 से इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने का नियम खत्म कर दिया गया है। अब प्रोसेस डिजिटल हो गई है। अब यात्री इमिग्रेशन के समय अपने फोन में ई-बोर्डिंग पास दिखा सकते हैं। हालांकि, सही पासपोर्ट, वीजा और सुरक्षा जांच से जुड़े बाकी सभी नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। असर: इस नए नियम से एयरपोर्ट पर डिपार्चर प्रोसेस आसान होगी और यात्रियों का समय बचेगा। इमिग्रेशन काउंटर पर भीड़ कम होगी और विदेश जाने वालों का सफर आसान हो जाएगा। 5. आज से महंगी होंगी टाटा और हुंडई की कारें बदलाव: टाटा मोटर्स ने आज से अपनी गाड़ियों के सभी मॉडल्स और वैरिएंट्स को 25,000 रुपए तक महंगा कर दिया है। वहीं, हुंडई मोटर इंडिया भी कीमतों में 1% तक का इजाफा किया है। कारण: कच्चे माल (कमोडिटी) के बढ़ते दाम, परिचालन लागत (ऑपरेटिंग कॉस्ट) और महंगाई के दबाव को कम करने के लिए कंपनियों ने यह फैसला लिया है। असर: सितंबर से टाटा या हुंडई की नई कार या SUV खरीदने वाले ग्राहकों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। दोनों कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि बढ़ोतरी की सटीक रकम कार के मॉडल और वैरिएंट पर निर्भर करेगी, इसलिए बुकिंग से पहले ग्राहकों को नई प्राइस लिस्ट चेक करनी होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






