Responsive Scrollable Menu

मुंबई के कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर विवाद

महाराष्ट्र के मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित कूपर अस्पताल में बुर्का पहने दो महिलाओं को प्रवेश से कथित तौर पर रोके जाने का मामला सामने आया है। सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए एक वीडियो में महिलाओं को सुरक्षा कर्मियों से बहस करते हुए देखा जा सकता है। अधिवक्ता जहरा शेख और उनकी एक मित्र किसी रिश्तेदार से मिलने अस्पताल पहुंची थीं, जहां उन्हें प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया।

वीडियो में शेख अस्पताल परिसर में प्रवेश की कथित तौर पर अनुमति देने से पहले बुर्का उतारने की मांग का कड़ा विरोध करती नजर आ रही हैं। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों की इस कथित मांग पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे उनकी गरिमा और निजता प्रभावित होती है तथा यह धार्मिक स्वतंत्रता के उनके संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है। शेख के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया।

सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल के प्रवेश द्वार पर आगंतुकों की पहचान सत्यापित करने के लिए एहतियाती उपायों और बच्चों की चोरी संबंधी चिंताओं का हवाला दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना या बुर्का हटाने की कथित मांग के पीछे की परिस्थितियों की तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, घटना की स्थानीय पुलिस में भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Continue reading on the app

पश्चिमी दिल्ली के अस्पताल से अगवा 3 साल का बच्चा बिहार के मुंगेर से सकुशल बरामद

पश्चिमी दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल से अगवा तीन साल के बच्चे को पुलिस ने बिहार के मुंगेर जिले से सुरक्षित मुक्त करा लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला इस बच्चे को अपने बेटे के रूप में पालना चाहती थी।

पुलिस ने बताया कि यह बच्चा 27 अगस्त को उस समय लापता हो गया था, जब वह अस्पताल में दवा लेने गई अपनी मां के पास खेल रहा था। पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की थी जिसकी सूचना ख्याला थाने को दी गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान, पुलिस ने अस्पताल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, जिसमें एक अज्ञात महिला बच्चे को ले जाती हुई दिखाई दी।

अधिकारी ने बताया कि कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई, जिससे पता चला कि वह ई-रिक्शा से मादीपुर गांव की तरफ गई थी। डीसीपी के मुताबिक, महिला की पहचान 31 वर्षीया चुनरी देवी के रूप में हुई, जो मादीपुर की अस्थायी निवासी है और बिहार के बांका जिले की रहने वाली है। स्थानीय पूछताछ से पता चला कि वह दिल्ली से अपने गृह राज्य चली गयी है।

उन्होंने बताया कि तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम एक हजार किलोमीटर दूर मुंगेर जिले के असनहा गांव पहुंची और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि देवी का भी पता लगा लिया गया और वह जांच में शामिल हुई। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसकी छह बेटियां हैं और चिकित्सीय जटिलताओं के कारण उसे बच्चा नहीं हो सकता।

पुलिस के मुताबिक, उसने कथित तौर पर लड़के को अपने बेटे के रूप में पालने की नीयत से अगवा किया था। पुलिस ने बताया कि बच्चे को दिल्ली वापस लाया गया और उसके परिवार को सौंप दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

Ben Stokes को BBL में कितनी मिलेगी सैलरी? एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ हुआ करार

बेन स्टोक्स के BBL में एडिलेड स्ट्राइकर्स से खेलने की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. सवाल है इसके लिए उन्हें सैलरी कितनी मिलेगी? Tue, 01 Sep 2026 09:09:29 +0530

  Videos
See all

PM Modi LIVE: West Asia conflict के बीच Kyrgyzstan में SCO नेताओं की बैठक | Trade I Economy #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T04:39:24+00:00

LIVE: Kyrgyzstan में World Nomad Games के उद्घाटन समारोह में PM Modi ने भारतीय दल का उत्साह बढ़ाया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T04:37:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers