आज का पंचांग 1 सितंबर 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, सूर्योदय-सूर्यास्त
आज की तिथि क्या है?: आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
- वार: मंगलवार
- नक्षत्र: अश्विनी-देर रात 02:43 बजे तक
- योग: वृद्धि योग- रात 11:39 बजे तक
- करण: बालव करण- चतुर्थी तिथि समाप्त होने तक
शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:13 बजे से 01:03 बजे तक
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:51 बजे से 05:37 बजे तक
- अमृत काल: शाम 07:42 बजे से रात 09:15 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:43 बजे से 03:33 बजे तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:23 बजे से देर रात 02:42 बजे तक
- अमृत सिद्धि योग: सुबह 06:23 बजे से देर रात 02:42 बजे तक
राहुकाल
- दिल्ली: दोपहर 03:32 बजे से 05:07 बजे तक
- मुंबई: दोपहर 03:46 बजे से 05:20 बजे तक
- चंडीगढ़: दोपहर 03:34 बजे से 05:10 बजे तक
- लखनऊ: दोपहर 03:16 बजे से 04:51 बजे तक
- भोपाल: दोपहर 03:29 बजे से 05:03 बजे तक
- कोलकाता: दोपहर 02:45 बजे से 04:19 बजे तक
- अहमदाबाद: दोपहर 03:48 बजे से 05:22 बजे तक
- चेन्नई: दोपहर 03:14 बजे से 04:47 बजे तक
- यमगण्ड: सुबह 09:11 बजे से 10:45 बजे तक
- गुलिक काल: दोपहर 12:20 बजे से 01:54 बजे तक
सूर्योदय-सूर्यास्त
- सूर्योदय: सुबह 05:58 बजे
- सूर्यास्त: शाम 06:42 बजे
- चंद्रोदय: रात के समय
- चंद्रास्त: सुबह के समय
आज के व्रत
रक्षा पंचमी
आज का पर्व
रक्षा पंचमी मंगलवार, 01 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी। इसे कुछ स्थानों पर रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है।
आज का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रक्षा पंचमी का पर्व रक्षाबंधन के बाद पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग किसी कारणवश रक्षाबंधन के दिन रक्षासूत्र या राखी नहीं बंधवा पाए हों, वे रक्षा पंचमी के दिन रक्षासूत्र बंधवा सकते हैं। 01 सितंबर को चतुर्थी तिथि सुबह 07:42 बजे समाप्त होने के बाद पंचमी तिथि शुरू होगी। इसलिए पंचमी तिथि के आगमन के साथ रक्षा पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रक्षासूत्र बांधने के साथ भगवान की पूजा, दान-पुण्य और परिवार की सुख-शांति की कामना करना शुभ माना जाता है।
आज राहुकाल कब है?: 01 सितंबर 2026 को भोपाल में राहुकाल दोपहर 03:29 बजे से शाम 05:03 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शहर के अनुसार बदलता है।
पाकिस्तान ने फिर कराई अपनी बेइज्जती, टेस्ट क्रिकेट में बनाया जीत से ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड
पाकिस्तान क्रिकेट का टेस्ट इतिहास एक नए, चिंताजनक मोड़ पर पहुंच गया है. लॉर्ड्स में मिली हार के बाद, टीम की टेस्ट जीत से ज्यादा हार दर्ज की गई है. यह स्थिति देश के गिरते टेस्ट प्रदर्शन को दर्शाती है.
The post पाकिस्तान ने फिर कराई अपनी बेइज्जती, टेस्ट क्रिकेट में बनाया जीत से ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








