Toxic Day 6 BO: सोमवार को टॉक्सिक ने की सबसे कम कमाई, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार
यश की फिल्म टॉक्सिक की कमाई पहले ही सोमवार को धड़ाम से नीचे आ गिरी है। आमतौर पर बड़े बजट की बड़ी फिल्मी वीकडेज में अच्छा परफॉर्म करती हैं, लेकिन यश की टॉक्सिक मोटी कमाई करने में फेल हो रही है।
नेपाल बाढ़ से तबाह एक घर से 24 शव मिले:अब तक 955 की मौत, 4400 से ज्यादा लापता; 158 भारतीयों का रेस्क्यू
नेपाल के बाढ़ प्रभावित बिदुर इलाके में सोमवार को एक घर से एक बच्चे समेत 24 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मलबे के नीचे अभी और शव दबे होने की आशंका है। 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत में आई बाढ़ में अब तक 955 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें नेपाल में 939 और तिब्बत में 16 मौतें हुई हैं। वहीं करीब 4,471 लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ से प्रभावित करीब 65 हजार लोगों तत्काल मदद पहुंचाई जा चुकी है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि नेपाल में पिछले हफ्ते आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 158 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। नेपाल त्रासदी की 3 ताजा तस्वीरें… नेपाल से बहकर उत्तर प्रदेश पहुंचे 17 शव नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ में बहे लोगों के 17 शव उत्तर प्रदेश में गंडक नदी से मिले हैं। इनमें 13 शव कुशीनगर के खड्डा और तमकुही राज तहसीलों में मिले। वहीं, महाराजगंज से मिले 4 शव को सोमवार को नेपाल प्रशासन को सौंप दिए गए, जिनमें 3 महिलाएं थीं। अधिकारियों के मुताबिक, पहचान न होने पर पोस्टमॉर्टम के दौरान DNA सैंपल लिए गए हैं। उधर, बाढ़ से पहले जरूरी डेटा साझा न करने के आरोपों पर चीन ने कहा कि उसके वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल सेंटर ने 12 दिन पहले ही नेपाल को ईमेल भेजकर भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की चेतावनी दी थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan











