Responsive Scrollable Menu

हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात घटकर 900 पहुंचा, विधानसभा में आंकड़े पेश

हरियाणा में जून 2026 तक जन्म के समय लिंगानुपात (एसआरबी) 900 दर्ज किया गया है, जबकि पिछले पूरे वर्ष और 2019 में यह 923 था। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। हरियाणा विधानसभा को सोमवार को कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला के एक सवाल के जवाब में सरकार की ओर से 22 जिलों के लिए पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात 2019 में 923 था जो घटकर जून 2026 तक 900 हो गया।

कांग्रेस सदस्य ने कई मुद्दों के साथ-साथ यह भी जानना चाहा कि 2019 से हर साल राज्य में जन्म के समय लिंगानुपात क्या रहा है और जिलेवार आंकड़े क्या हैं। विधायक ने पूछा कि क्या यह सच है कि 2019 के बाद से ज़्यादातर सालों में जन्म के समय लिंगानुपात में गिरावट आई है? अगर ऐसा है, तो सरकार इस गिरावट को रोकने और स्थिति को सुधारने के लिए क्या खास कदम उठा रही है?

सदन में पेश किए गए लिखित जवाब में, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े प्रस्तुत किए। आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात 2019 में 923 से घटकर जून 2026 तक 900 रह गया है। आंकड़ों के मुताबिक कुछ जिलों में स्थिति अधिक चिंताजनक है।

सरकार के जवाब के मुताबिक अंबाला में यह अनुपात 2019 में 959 था जो घटकर जून 2026 में 884 रह गया। गुरुग्राम में यह 910 से घटकर 871 , रेवाड़ी में 919 से घटकर 891, झज्जर में 914 से घटकर 871, जींद में 938 से घटकर 878, पानीपत में 939 से घटकर 880 , कैथल में 919 से घटकर 903 और यमुनानगर में 936 से घटकर 895 रह गया है। चरखी दादरी में, यह अनुपात साल 2020 में 891 था जो घटकर जून 2026 तक 829 रह गया है।

वहीं, करनाल ज़िले में लिंगानुपात 2019 में 908 था, जो बढ़कर जून 2026 तक 945 हो गया है।

Continue reading on the app

बेबी प्लान कर रहे हैं, तो खान-पान से लेकर नींद तक इन आदतों पर दें ध्यान

अगर आप माता-पिता बनने की योजना बना रहे हैं तो महिला और पुरुष दोनों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंबर खान के अनुसार ओव्यूलेशन के सही समय की जानकारी और स्वस्थ जीवनशैली गर्भधारण की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

21 छक्के…अभिषेक शर्मा से भी आगे निकल गए नमन धीर, ठोका हैरतअंगेज शतक

Sher-E-Punjab T20 League 2026: जालंधर वॉरियर्स के खिलाफ अमृतसर सूरमा के बल्लेबाजों ने छक्कों की बरसात कर दी. कप्तान अभिषेक शर्मा और नमन धीर ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली. Tue, 01 Sep 2026 21:54:24 +0530

  Videos
See all

UP Election 2026 | Samajwadi Party Office के बाहर लगे पोस्टर पर बवाल | #UPnews #BJP #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T16:40:43+00:00

Black And White With Anjana Om Kashyap: New Tech से होगा प्रदूषण का खात्मा! | Pollution Ka Sollution #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T16:41:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers