Aaj Ka Rashifal 01 September 2026: आज अश्विनी नक्षत्र में मेष, तुला और वृश्चिक राशि को होगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 01 September 2026: आज यानी 01 सितंबर 2026, मंगलवार को भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी. चतुर्थी तिथि का समापन आज सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, मंगलवार के दिन चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे. आज दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा. चंद्रमा यहां से सभी राशियों पर प्रभाव डालने वाले हैं. नक्षत्रों की बात करें तो आज अश्विनी नक्षत्र और फिर भरणी नक्षत्र रहने वाला है. आज वृद्धि योग रात 11 बजकर 39 मिनट तक है और फिर ध्रुव योग शुरू होगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल 1 सितंबर 2026 (Today Horoscope 1 September 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज के दिन नई आर्थिक नीति बनेगी. आज इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा और इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आज आपको चतुर्दिक लाभ होगा और धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज नए व्यापार का योग बन रहा है. आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 5
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के लोगों का आज पुराना रोग उभर सकता है. आज
कर्ज लेना पड़ सकता है और अपने क्रोध करने से बचें. नौकरी और व्यापार को लेकर दिक्कत आ सकती है. आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.
सावधानी- नकारात्मक विचारों से दूर रहें
उपाय- ऊं सोम सोमाय नम: का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आज आपके प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी . आज इन्हें परिवार में नया मेहमान आ सकता है. आज चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा तथा व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. आज घर और बाहर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है.
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- हरा चारा गौशाला में दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर... जन्माष्टमी कब है? नोट करें सही तिथि व पूजा का शुभ मुहूर्त
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज अपने स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है. आज बेवजह विवाद हो सकता है और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. आज बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज भवन और वाहन खरीदने का योग है.
सावधानी- कार्यों में लापरवाही न बरतें
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
5.सिंह राशि
आज सिंह राशि के लोगों को भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. आज संतान का सुख प्राप्त होगा. इन्हें नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. विदेश से लाभ मिल सकता है. आज नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.
सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
उपाय- गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 6
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज लेखन व साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. आज इन्हें सम्मान प्राप्त होने का योग है. आज जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. कन्या राशि के लोगों को आज
संतान से सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
सावधानी- ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8
7.तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि होगी. आज रोजगार से लाभ मिलेगा और आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. आज परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज विदेश यात्रा कर सकते हैं.
सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के जातकों को आज चारों तरफ से धन लाभ होगा. आज परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा और भाई बहन का सुख प्राप्त होगा. आज आपके नए कार्य संपन्न होंगे और खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. आज विदेश यात्रा हो सकती है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा. आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज इन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहि. आज सरकारी नौकरी मिलने का योग बन रहा है. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं. आज समय आपके अनुकूल चल रहा है.
सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से में निर्णय लेने से बचें. आज नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. आज शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज जमीन तथा वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज आपके रोग और शत्रु परास्त होंगे.
सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों का आज अध्ययन में मन लगेगा. आज इन्हें धन-लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज काम होने से प्रसन्नता रहेगी और मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा. आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा.
सावधानी- अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
12.मीन राशि
आज मीन राशि के लोगों की आय में वृद्धि होगी. आज पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा और कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. आज मेहनत से आर्थिक लाभ होगा और सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आज आय के नए स्रोत बनेंगे.
सावधानी - भावुकता में न आएं
उपाय- ऊं श्री गुरवे नमः मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्दी
लक मीटर- 8
IND A vs AUS A: भारत दौरे के लिए हुआ ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान! टीम में 2 भारतीय मूल के खिलाड़ी को मिली जगह
भारत दौरे के लिए दो चार दिवसीय और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है. इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है. दोनों टीमों के बीच सीरीज के ये सभी मुकाबले पुदुचेरी में खेले जाएंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









