लखनऊ: 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पुलिस ने 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोपी 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में बताया कि रविवार को इटौंजा थाने में दर्ज कराई गई एक शिकायत में 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) (दुष्कर्म) और धारा 333 (गलत इरादे से घर में घुसना) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का तत्काल बयान दर्ज कर उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार रात करीब पौने 11 बजे इटौंजा थाना क्षेत्र में जमखनवा मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, करियर-फाइनेंस में मिलेंगे नए मौके
Aaj Ka Kumbh Rashifal 01 September 2026: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन (मंगलवार) कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. हालांकि अपनी दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखना जरूरी है. काम के साथ-साथ शरीर को आराम देना भी लाभकारी रहेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18







