Responsive Scrollable Menu

Financial Planning: इन बातों की बांध लें गांठ, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Financial Planning: नया साल शुरू हुआ है। इसकी शुरुआत में ही आपको अपनी वर्तमान और भविष्य की वित्तीय जरूरतों को समझ लेना चाहिए और उसी हिसाब से नए साल की फाइनेंस प्लानिंग और रिजोल्यूशन तय करना चाहिए। इससे आपका यह वर्ष ही नहीं आने वाला जीवन संपन्नता से बीतेगा।

अगर आप हैं स्टूडेंट: 
आमतौर पर स्टूडेंट्स की आय का मुख्य जरिया पॉकेटमनी होती है, लेकिन जरा सी दूरदर्शिता और मेहनत से काम लें, तो आप अपनी फाइनेंस कंडीशन मजबूत बना सकते हैं, जिससे आप कहीं अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं। स्टडी पीरियड के दौरान ही अगर आप कोई पार्ट टाइम या फ्रीलांस जॉब करें या फिर ट्यूशन पढ़ाना शुरू करें तो आपके पास एक फंड तैयार हो सकता है।

यह फंड, एजुकेशन लोन के रीपेमेंट फेज के दौरान काफी काम आता है। अगर आपने अभी तक अपना सेविंग अकाउंट नहीं खोला है, तो इस साल जरूर खोल लें। इससे बचत की आदत पड़ेगी और गैरजरूरी खर्चों की कटौती में मदद मिलेगी। इस साल आप एक और संकल्प लें कि अनावश्यक खरीददारी नहीं करेंगे। अपने खर्चों पर निगरानी रखने के लिए मासिक या साप्ताहिक बजट भी बनाएं।

अगर आप हैं सिंगल पर्सन: 
अगर आप सिंगल पर्सन हैं, तो इस साल एक इंश्योरेंस पॉलिसी जरूर लें। इससे कई फायदे होंगे। जैसे-टैक्स की बचत, लाइफ कवर और रिजर्व्ड इनवेस्टमेंट (मैच्योरिटी पर बोनस के साथ पैसा मिलना) होगा। यंग वर्किंग पर्सन को 20 साल का इंश्योरेंस कवर लेने से शादी के बाद परिवार को हर तरह से फायदा होता है।

मैच्योरिटी पर जब पैसे मिलते हैं, तो कई प्रकार की जरूरतें पूरी हो सकती हैं या किसी अनहोनी की सूरत में परिवार को मदद मिल सकती है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड्स का पूरा फायदा उठाएं। जो रिवार्ड प्वाइंट्स इकट्ठा हो चुके हैं, उनका इस्तेमाल करें। हां, क्रेडिट कार्ड पर एडवांस लेना अपनी बचत में सेंध लगाने जैसा होता है, इसलिए यह गलती बिल्कुल ना करें। इसी तरह फ्यूल कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट की एक्सपायरी डेट मिस ना करें। 

अगर आप है मैरीड कपल: 
विवाहित जोड़ों की जिम्मेदारी काफी अधिक होती है। इसलिए आपको सबसे ज्यादा सतर्क होकर वित्त को व्यवस्थित करना चाहिए। आपके लिए अपने परिवार के बजट के मुताबिक खर्च पूरा करने और भविष्य के लिए फंड जुटाने के लिए पर्याप्त इनकम पर ध्यान देना जरूरी है। आपको अपना निवेश म्यूचुअल फंड 

(एसआईपी), शेयर्स,
इंश्योरेंस और फिक्स डिपॉजिट में करना चाहिए और कुछ मात्रा में सोना-चांदी जैसी कीमती धातु भी खरीदनी चाहिए।
किसी आपातस्थिति (व्यापारिक उतार-चढ़ाव, जॉब छूट जाना, बीमारी या कोई अनहोनी) के लिए आपको एक अलग फंड भी रखना चाहिए। यह फंड आपकी छह माह से एक साल की कुल मासिक आय जितना जरूर होना चाहिए। इस दिशा में अगर आपने कोई प्लान नहीं किया है तो इस साल जरूर कर लें।

अगर आप हैं सिंगल पैरेंट: 
सिंगल पैरेंटिंग वास्तव में सबसे कठिन काम है। एकल मां या पिता का आर्थिक रूप से सुदृढ़ होना बेहद आवश्यक है अन्यथा, वह अपनी संतान को ना तो अच्छी शिक्षा दिला पाते हैं, ना अच्छा भोजन, ड्रेस या अन्य सुविधाएं मुहैया करा पाते हैं। बच्चे की शिक्षा के लिए 20 वर्षीय चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान ना लिया हो तो इस वर्ष जरूर लें। साथ ही एसआईपी के माध्यम से कुछ पैसे भविष्य के लिए बचाएं। इस साल आप खुद के लिए एक रिटायरमेंट प्लान जरूर ले लें, जो बुढ़ापे में पेंशन के रूप में आपकी वित्तीय मदद करेगा। 
इस तरह अगर अपनी जरूरत के अनुसार आपने फाइनेंस प्लानिंग नहीं की है तो इस साल जरूर करें। 
                    -अंजू जैन

Continue reading on the app

लैपटॉप की छुट्टी? मोटोरोला का नया Moto Pad 70 लॉन्च से पहले ही चर्चा में, 10,200mAh बैटरी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Moto Pad 70 भारत में 9 अगस्त को लॉन्च होगा. इस 5G टैबलेट में 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले, Moto Pen, MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 10,200mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग और AI फीचर्स मिलेंगे. जानिए पूरी जानकारी.

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI सचिव का बड़ा बयान, बोले- शानदार खेल रहे; वेस्टइंडीज सीरीज पर सस्पेंस बरकरार

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रोहित की मौजूदा फॉर्म पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह अनुभवी ओपनर शानदार खेल रहे हैं। सैकिया के इस बयान के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में रोहित के खेलने को लेकर सस्पेंस और दिलचस्प हो गया है।

रोहित शर्मा लंबे समय से वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा रहे हैं। हालांकि, 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम में बदलाव और नए खिलाड़ियों को तैयार करने की चर्चा के बीच उनके भविष्य पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह बना पाएंगे?

इसी मुद्दे पर जब BCCI सचिव देवजीत सैकिया से सवाल किया गया तो उन्होंने रोहित को लेकर सकारात्मक जवाब दिया। सैकिया ने कहा- जापान में किसी तरह की दिक्कत की उम्मीद नहीं है, रोहित शानदार खेल रहे हैं। उनके इस बयान से साफ है कि बोर्ड की ओर से फिलहाल रोहित की फॉर्म को लेकर कोई नकारात्मक संकेत नहीं दिया गया है।

सैकिया ने रोहित के हालिया प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- रोहित शर्मा ने जो पिछला मैच खेला था, उसमें शतक लगाया था। आपको और क्या चाहिए? मैं अफवाहों को हवा नहीं दूंगा। BCCI सचिव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब रोहित को वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर किए जाने की अटकलें लगातार चल रही हैं।

दरअसल, रोहित की उम्र और 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी को देखते हुए चयनकर्ताओं के सामने टीम के भविष्य को लेकर कई बड़े फैसले हैं। भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देने की कोशिश के बीच रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ी की भूमिका को लेकर चर्चा होना स्वाभाविक है।

हालांकि, सैकिया के बयान से फिलहाल इतना जरूर संकेत मिलता है कि BCCI रोहित की मौजूदा फॉर्म से खुश है। खासकर पिछले मैच में लगाए गए शतक का हवाला देकर उन्होंने साफ कर दिया कि अनुभवी बल्लेबाज के प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

अब सभी की नजरें वेस्टइंडीज सीरीज के लिए घोषित होने वाली भारतीय वनडे टीम पर टिकी हैं। रोहित शर्मा को टीम में जगह मिलती है या नहीं, यही घोषणा उनके वनडे भविष्य की तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकती है। फिलहाल बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।

Thu, 03 Sep 2026 21:11:21 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala : सरकारी हिन्दू कर्मचारियों को धमकी ! #newskipathshala #jammukashmirnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T16:16:04+00:00

News Ki Pathshala | 19 राज्यों में बारिश का कहर, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T16:11:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers