Responsive Scrollable Menu

Google Pixel-11 Sale : 10000 का कैशबैक, 9 हजार का एक्सचेंज बोनस, बिना ब्याज की ईएमआई पर खरीदें गूगल पिक्सल

Google Pixel-11 : गूगल ने अपनी पिक्सल सीरीज का 11वां एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है. 20 अगस्त से इसकी सेल भी शुरू हो गई है. इस सीरीज में कंपनी ने तीन फोन लॉन्च किए हैं. इस बार की सबसे खास बात फोन का कैमरा और इसकी सेल पर मिलने वाली छूट है. कंपनी कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर 10 हजार तक कैशबैक दे रही तो 9 हजार का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है.

Continue reading on the app

पीएम-यशस्वी छात्रवृत्ति योजना: ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी छात्रों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद

PM-YASASVI Scholarship: केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई 'प्रधानमंत्री युवा उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना' (PM-YASASVI) के माध्यम से देश के मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को बड़ी आर्थिक मदद दी जा रही है। इसके तहत अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) और विमुक्त, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु जनजातियों (DNT) से ताल्लुक रखने वाले कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के अवसर प्रदान करने और उनकी वित्तीय बाधाओं को दूर करने का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट dosje.gov.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना के तहत छात्रों को उनकी ट्यूशन फीस, हॉस्टल शुल्क और अन्य अनिवार्य फीस का भुगतान किया जाता है। वित्तीय सहायता के रूप में, कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 75,000 रुपये दिए जाते हैं, जबकि कक्षा 11 और 12 के छात्रों को सालाना 1,25,000 रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक।

पात्रता और मानदंड (Eligibility Criteria)
इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को कुछ तय मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:

  • राष्ट्रीयता और श्रेणी: आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए तथा वह ओबीसी (OBC), ईबीसी (EBC) या डीएनटी (DNT) वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता: छात्र वर्तमान में कक्षा 9 से 12 के बीच अध्ययनरत होना चाहिए, या फिर कॉलेज स्तर के घटक के लिए कक्षा 12 के बाद किसी फुल-टाइम कोर्स में नामांकित होना चाहिए।
  • पारिवारिक आय सीमा: आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार से लाभार्थियों की संख्या: एक ही परिवार के अधिकतम दो सगे भाई-बहन इस छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए छात्रों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

  • आवेदक का वैध [Redacted] कार्ड
  • सक्षम सरकारी अधिकारी द्वारा जारी वैध आय प्रमाण पत्र
  • जाति या समुदाय प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)
  • पिछले शैक्षणिक वर्ष की मार्कशीट या अकादमिक रिकॉर्ड
  • बैंक खाता विवरण जो आवेदक के [Redacted] से जुड़ा हो
  • आवेदक की हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)

आवेदन करने की प्रक्रिया (Steps to Apply)
योग्य छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की सामान्य प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले एनएसपी की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।
  • अगर उम्मीदवार पहले से पंजीकृत नहीं है, तो अपना नया एनएसपी खाता बनाएं या पुराने खाते से लॉगिन करें।
  • पोर्टल पर "PM Yasasvi Central Sector Scheme of Top Class Education in Schools for OBC, EBC and DNT Students" विकल्प पर जाएं।
  • इसके बाद यशस्वी योजना का एनएसपी पंजीकरण फॉर्म भरकर जमा करें।

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका तो टूटा क्रुणाल पंड्या का दिल, कहा- उम्मीद अभी...

krunal pandya team india: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो उसमें अपना नाम न देखकर क्रुणाल पंड्या का दिल टूट गया. 5 साल से टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे इस स्टार ऑलराउंडर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. आखिरी बार क्रुणाल ने 2021 में भारत के लिए टी20 मैच खेला था. Wed, 2 Sep 2026 00:47:21 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | 'जौहर' पर बयान देकर फंस गईं स्वरा ! #swarabhaskar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T21:03:54+00:00

Pakistan deports millions of Afghan refugees, and Norway's king takes throne | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T21:00:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers