Responsive Scrollable Menu

Laptop-PC सेटअप अपग्रेड करने का मौका, अमेज़न पर Accessories पर 72% तक की छूट

लैपटॉप और PC के लिए Keyboard, Gaming Mouse, Headset, Cooling Pad या Graphics Card खरीदने की तैयारी है? Amazon पर इन एक्सेसरीज़ पर 38% से 72% तक की छूट मिल रही है. इस लिस्ट में सबसे सस्ता प्रोडक्ट ₹199 का है, जबकि कुल मिलाकर ₹4,000 से ज्यादा की बचत हो सकती है.

Continue reading on the app

NEET PG 2026 Admit Card: आज जारी होगा नीट पीजी एडमिट कार्ड, 30 अगस्त को परीक्षा; यहां से करें डाउनलोड

NEET PG Admit Card 2026: नीट पीजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन अहम है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से 24 अगस्त 2026 को नीट पीजी का एडमिट कार्ड जारी किया जाना है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित होगी।

आज जारी होगा NEET PG Admit Card
NBEMS की ओर से नीट पीजी 2026 के एडमिट कार्ड 24 अगस्त 2026 को उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

इसके अलावा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा। ईमेल में दिए गए लिंक के जरिए भी हॉल टिकट डाउनलोड किया जा सकेगा।

30 अगस्त को होगी NEET PG परीक्षा
नीट पीजी 2026 परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा एक ही दिन और एक ही पाली में आयोजित होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

ऐसे डाउनलोड करें NEET PG Admit Card 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर NEET PG 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड/लॉगिन लिंक पर जाएं।
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।
  • आपका NEET PG Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

परीक्षा केंद्र पर ये चीजें ले जाना जरूरी
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र जरूर साथ लेकर जाएं। प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

180 प्रश्नों का होगा पेपर
नीट पीजी परीक्षा में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। बिना उत्तर दिए गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं जोड़ा या घटाया जाएगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।
 

Continue reading on the app

  Sports

भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ा ऐलान, तीन मैच खेलेगी इंडिया ए की टीम, बोर्ड ने किया कन्फर्म

india a tour of new zealand: न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज से पहले भारत की ए टीम तीन चार दिवसीय मैच खेलेगी. हाल ही में श्रीलंका के दौरे से पहले इंडिया-ए ने वहां इसी तरह की सीरीज खेली थी. इस दौरान ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और गुरनूर बराड़ जैसे खिलाड़ियों को मैच खेलने का मौका मिला था. ए टीम की इस तरह की सीरीज का मकसद युवा और संभावित खिलाड़ियों को विदेशी परिस्थितियों में ज्यादा से ज्यादा मैच एक्सपोजर देना है. Tue, 1 Sep 2026 23:34:30 +0530

  Videos
See all

'He is living in the past' - Kemi Badenoch on Burnham's plans. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T18:33:55+00:00

Nepal Disaster:नेपाल त्रासदी की हर तस्वीर दर्दनाक,राहत-बचाव में जुटे भारतीय एक्सपर्ट! Nepal Disaster #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T18:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers