Responsive Scrollable Menu

₹16,000 में मिलेगा बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air? भारत लॉन्च से पहले रिटेल स्टोर से सामने आईं तस्वीरें

Google Fitbit Air अक्टूबर 2026 में भारत में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इसकी रिटेल स्टोर से तस्वीरें सामने आई हैं और कीमत करीब ₹16,000 होने का दावा किया जा रहा है. जानिए Fitbit Air की संभावित भारतीय कीमत, लॉन्च टाइमलाइन, डिजाइन और खास फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी.

Continue reading on the app

Rakhi 2026: राखी पर दिखना है सबसे खास? इन एक्ट्रेसेस से लें ट्रेडिशनल सूट और साड़ी के स्टाइलिंग आइडिया

Celebrity Inspired Rakhi Outfits: रक्षाबंधन का त्योहार आते ही ट्रेडिशनल कपड़ों का ट्रेंड बढ़ जाता है। अगर इस बार राखी पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो खूबसूरत भी हो और स्टाइलिश भी, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये लुक आपके काम आ सकते हैं। अनारकली से लेकर प्रिंटेड सूट और साड़ी तक, इन लुक्स से आप अपने फेस्टिव स्टाइल को खास बना सकती हैं।

वाणी कपूर का पेस्टल लुक

Vaani Kapoor

वाणी कपूर का पेस्टल पिंक अनारकली सूट राखी के लिए एक शानदार ऑप्शन है। सूट के कपड़े में हल्की शाइन है, जो इसे रिच और एलिगेंट लुक देती है। इसके बस्टियर पर खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी और नीचे की तरफ फ्लेयर्ड प्लीट्स आउटफिट को और आकर्षक बनाती हैं। इस लुक के साथ मैचिंग ड्रॉप ईयररिंग्स पहनकर आप अपने स्टाइल को पूरा कर सकती हैं।

तृप्ति डिमरी का प्रिंटेड सूट

Tripti Dimri Outfit Inspiration

अगर आपको लगता है कि चूड़ीदार अब फैशन में नहीं है, तो तृप्ति डिमरी का लुक आपकी सोच बदल सकता है। उन्होंने पीले कलर का प्रिंटेड सेट पहना है, जिस पर नेकलाइन और हेमलाइन के पास हल्की एम्ब्रॉयडरी है। इसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर का दुपट्टा कैरी किया, जो पूरे लुक में खूबसूरत कंट्रास्ट देता है।

रश्मिका का सिंपल फेस्टिव लुक

Rakhi Outfit Inspiration

रश्मिका मंदाना का अर्थी टोन वाला सूट उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा हैवी कपड़े पसंद नहीं हैं। लंबे कुर्ते के सिर्फ हेम पर एम्ब्रॉयडरी है, जबकि दुपट्टे पर की गई कढ़ाई इसे फेस्टिव टच देती है। इस आउटफिट की खासियत इसका सिंपल डिजाइन और शानदार फिट है।

कैटरीना की लाल साड़ी

Celebs Inspired Rakhi Look

राखी के मौके पर लाल रंग हमेशा खूबसूरत लगता है। कैटरीना कैफ की रेड प्रिंटेड साड़ी इसी का शानदार उदाहरण है। साड़ी पर बने ट्रेडिशनल फ्लोरल मोटिफ्स इसे और खूबसूरत बनाते हैं। उन्होंने इसके साथ गोल्डन ड्रॉप ईयररिंग्स और लाल बिंदी पहनी, जिससे लुक सिंपल होने के साथ काफी एलिगेंट नजर आया।

जाह्नवी की पिंक साड़ी

Rakhi Outfit Ideas

जाह्नवी कपूर का रास्पबेरी पिंक साड़ी लुक भी फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है। हल्के फैब्रिक वाली इस साड़ी में हैवी वर्क वाला स्ट्रैपी ब्लाउज इसे ग्लैमरस टच देता है। उन्होंने गले में नेकलेस या ईयररिंग्स पहनने है जो लुक को और खास बना रहा है। 

राखी पर ऐसे करें स्टाइल
अगर आप राखी पर ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच चाहती हैं, तो इन सेलिब्रिटी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। पेस्टल अनारकली, प्रिंटेड सूट, एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा या लाल साड़ी इनमें से अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी स्टाइल चुन सकती हैं। खास बात यह है कि इन आउटफिट्स को आप राखी के अलावा शादी, रिसेप्शन और दूसरे फेस्टिव फंक्शन्स में भी पहन सकती हैं।

यह भी पढ़े-  इस बार अनारकली-शरारा छोड़ें, ये 7 सेलिब्रिटी स्टाइल आउटफिट देंगे Gen-Z वाला फेस्टिव लुक

Continue reading on the app

  Sports

ट्रिपल सेंचुरी बनाना करियर के लिए अभिशाप, बल्ले में ऐसी जंग लगी कि करियर हुआ भस्म

दुनिया के किसी भी क्रिकेट के लिए तिहरा शतक लगाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन क्या हो जब कोई बल्लेबाज तिहरा शतक लगाए और उसका करियर बर्बाद हो जाए. ऐसा ही एक भारतीय खिलाड़ी हुआ, जिन्होंंने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ट्रिपल सेंचुरी लगाई, लेकिन उस पारी के बाद उसके बल्ले में ऐसा जंग लगा कि सबकुछ खत्म हो गया. Tue, 1 Sep 2026 20:01:03 +0530

  Videos
See all

पाकिस्तान में बाढ़ का कहर [Floods hit outskirts of Pakistan] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T15:11:49+00:00

SIR के बाद 5 सीटों पर 40% से ज्यादा वोटर गायब! 7 सीटों पर 1 लाख तक नाम कम | Delhi SIR Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T15:05:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers