उदयपुर का वो बाजार जहां कभी मेवाड़ की रानियां खरीदती थीं चूड़ियां, आज भी जिंदा है 100 साल पुरानी विरासत
Udaipur Hindi News: त्योहारों के समय लखारा चौक की गलियां रंग-बिरंगी चूड़ियों से सज जाती हैं.सावन, तीज और अन्य त्योहारों पर महिलाएं यहां चूड़ियां खरीदने पहुंचती हैं. स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक पहले की तुलना में बाजार की रौनक कुछ कम हुई है. आधुनिक बाजारों और ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन का असर पारंपरिक बाजारों पर भी पड़ा है.
Rakhi Outfit For Man 2026: राखी पर कुर्ता का ये स्टाइल कर देगा लुक हिट, शाहिद-वरुण से लेकर कार्तिक से लें आइडिया
Celebrity Inspired Rakhi Outfit For Man 2026: रक्षाबंधन 2026 यानी राखी का त्योहार करीब है। ऐसे में अगर आप इस खास दिन के लिए कुछ स्टाइलिश और पारंपरिक पहनना चाहते हैं, तो बॉलीवुड स्टार्स के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और रिश्ते का त्योहार है। इस दिन परिवार के लोग साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं, मिठाइयां खाते हैं और एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं। इस खास मौके पर अच्छा आउटफिट भी सेलिब्रेशन का हिस्सा बन जाता है। अगर आप ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश लुक चाहते हैं, तो शाहिद कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आयुष्मान खुराना के एथनिक लुक्स से आइडिया ले सकते हैं।
1. शाहिद कपूर का स्टाइलिश कुर्ता लुक
शाहिद कपूर अपने अलग और एक्सपेरिमेंटल फैशन के लिए जाने जाते हैं। उनके ट्रेडिशनल लुक्स में भी मॉडर्न स्टाइल की झलक देखने को मिलती है। राखी के लिए उनके एथनिक स्टाइल से इंस्पिरेशन ली जा सकती है।
2. रोहित सराफ का यूथफुल स्टाइल
रोहित सराफ अपने स्मार्ट और मॉडर्न फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। उनके एथनिक लुक्स में सिंपल स्टाइल के साथ यूथफुल अंदाज देखने को मिलता है। राखी पर कुछ अलग और स्टाइलिश ट्राई करना चाहते हैं, तो रोहित के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
3. सिद्धार्थ मल्होत्रा का ऑल-व्हाइट लुक
अगर आपको सिंपल और क्लासी लुक पसंद है, तो सिद्धार्थ मल्होत्रा के एथनिक स्टाइल से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। मल्टी-कलर कुर्ता-पायजामा राखी के लिए एक स्टाइलिश और फेस्टिव ऑप्शन हो सकता है।
4. वरुण धवन का कंफर्टेबल कुर्ता
वरुण धवन का कुर्ता स्टाइल भी काफी पसंद किया जाता है। वह अक्सर ऐसे ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आते हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी होते हैं। उनका एक लुक सिंपल ब्राइट चिकनकारी कुर्ते और व्हाइट पैंट के साथ था।
5. आयुष्मान खुराना का ब्लू लुक
अगर आपको डार्क कलर के आउटफिट पसंद है, तो आयुष्मान खुराना का लुक ट्राई कर सकते हैं। उन्होंने ब्लू कुर्ता-पायजामा पहना था, जिस पर डिजाइन में सीक्विन वर्क था। यह डिटेलिंग आउटफिट को भी पार्टी और फेस्टिव लुक देती है।
राखी पर कौन सा लुक चुनेंगे?
रक्षाबंधन पर ट्रेडिशनल पहनने के कई तरीके हैं। आप चाहें तो शाहिद के ब्राइट कुर्ते से लेकर सिद्धार्थ के क्लासी लुक या वरुण धवन के कुर्ता कॉम्बिनेशन तक, अपनी पसंद के हिसाब से स्टाइल चुन सकते हैं।
यह भी पढ़े- राखी पर सूट के साथ खुली जुल्फें या चोटी? ये 5 हेयरस्टाइल करेंगी लुक कंप्लीट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi








